चन्द्रगुप्त (Chandragupt) = economics
Category: person
चंद्रगुप्त संज्ञा पुं॰ [सं॰ चन्द्रगुप्त]
१. चित्रगुप्त जो यम की सभा में रहते हैं ।
२. मगध देश का प्रथम मौर्यवंशी राजा । विशेष—इसकी राजधानी पाटलिपुत्र थी और इसने बलख के यूनानी (यवन) राजा सील्यूकस पर विजय प्राप्त करके उसकी कन्या ब्याही थी । कौटिल्य चाणक्य की सहायता से महानंद तथा और नंदवंशियों को मारकर इसने मगध का राजसिंहासन प्राप्त किया था, जिसकी कथा, विष्णु, ब्रह्मा, स्कंद , भागवत आदि पुराणों में मिलती है । इसी कथा को लेकर संस्कृत का प्रसिद्ध नाटक मुद्राराक्षस बना है । चंद्रगुप्त बडा प्रतापी राजा था । इसने पंजाब आदि स्थानों से यवनों (यूनानियों) को निकाल दिया था । यह ईसा से ३२१ वर्ष पूर्व मगध के राजसिंहासन पर बैठा और १४ वर्ष तक राज्य करता रहा ।
३. गुप्त वंश का एक बडा प्रतापी राजा । विशेष—इसे विक्रम या विक्रमादित्य भी कहते थे । इसका विवाह लिच्छवी राज की कन्या कुमारी देवी से हुआ था । शिलालेखों से जाना जाता है कि इस राजा ने सन् ३१८ के लगभग समस्त उत्तरी भारत पर साम्राज्य स्थापित किया था । लोगों का अनुमान है कि इसी प्रथम चंद्रगुप्त ने गुप्त संवत् चलाया था ।
४. गुप्त वंश का एक दूसरा राजा । विशेष—यह प्रथम चंद्रगुप्त के पुत्र समुद्रगुप्त का पुत्र था । इसे विक्रमांक और देवराज भी कहते थे । इसने अपना विवाह नेपाल के राजा की कन्या ध्रुवदेवी के साथ किया था । इसने दिग्विजय करके बहुत से देशों में अपनी कीर्ति स्थापित की थी । शिलालेखों से पत्ता लगता है कि इसने ईसवी सन् ४०० से ४१३ तक राज्य किया था ।
चन्द्रगुप्त से निम्नलिखित राजाओं या ग्रंथों का बोध होता है-
Hindi Dictionary. Devnagari to roman Dictionary. हिन्दी भाषा का सबसे बड़ा शब्दकोष। देवनागरी और रोमन लिपि में। एक लाख शब्दों का संकलन। स्थानीय और सरल भाषा में व्याख्या।
चन्द्रगुप्त मौर्य ने सेल्यूकस को कब पराजित किया -
चन्द्रगुप्त के शासन विस्तार में किसने मुख्य रूप से मदद् की थी -
पाटलिपुत्र में स्थित चन्द्रगुप्त का महल मुख्यतः बना था -
किस अभिलेख से यह साबित होता हैं कि चन्द्रगुप्त का प्रभाव पश्चिम भारत तक फेला हुआ था -
बिम्बिसार चन्द्रगुप्त मौर्य
Chandragupt meaning in Gujarati: ચંદ્ર ગુપ્તા
Translate ચંદ્ર ગુપ્તા
Chandragupt meaning in Marathi: चंद्र गुप्ता
Translate चंद्र गुप्ता
Chandragupt meaning in Bengali: চন্দ্র গুপ্ত
Translate চন্দ্র গুপ্ত
Chandragupt meaning in Telugu: చంద్ర గుప్తా
Translate చంద్ర గుప్తా
Chandragupt meaning in Tamil: சந்திர குப்தா
Translate சந்திர குப்தா