अमोनियम (Amonium) = ammonium
Category: element
अमोनियम (ammonium) धनायन (cation) चतुःपरमाणवीय धनायन है। इसका अणुसूत्र NH4+ है। अमोनियम लवण प्राय: श्वेत ठोस रूप में (अममोनियम क्रोमेटरंगीन) Oर अधिकांशत: जलविलेय होते हैं। इनके जलीय विलयन को गरम किया जाता है तो ये अपघटित हो जाते हैं जिसमें अमोनिया की गंध आती है। इसी तरह यदि इन्हें क्षार के साथ गर्म करें तो भी अमोनिया गैस निकलती है। अमोनियम ऐसीटेट या एथेनोएट (CH3 COONH4)- श्वेत जलग्राही ठोस जिसका उपयोग रंगों के बनाने तथा मांस के परिरक्षी के रूप में किया जाता है। अमोनियम कार्बोनेट (NH4)2 CO3) श्वेत क्रिस्टलीय ठोस जो प्राय: मोनोहाइड्रेट के के रूप में पाया जाता है। यह जल में विलेय, अस्थायी लवण है जो वायु में खुला रखने पर अमोनिया, जल तथा CO2 में विघटित हो जाता है-(NH4)2CO3 _-(NH4)HCO3+NH3 (NH4)HCO3- NH3+CO2+H2Oगर्म करने पर ऊर्ध्वपातित होता है। इसे तैयार करने के लिए चूना पत्थर या खड़िया को अमोनियम सल्फेट या अमोनियम क्लोराइड के साथ गर्म करते हैं। व्यापारिक पदार्थ अमोनियम बाइकार्बोनेट तथा अमोनियम कार्बोनेट का मिश्रण होता है। इसका उपयोग प्रयोगशाला अभिकर्मक के रूप में तथा बेहोशी में सुँघाने के लिए होता है। यह रँगाई, ऊन उद्योग तथा बेकिंग चूर्ण बनाने के भी काम आता है। अमोनियम क्रोमेट (NH4)2Cषौ4-) यह सुनहरा पीला ठोस होता है जो गर्म करने पर अमोनिया, जल तथा डाइक्रोमेट में विघटित हो जाता है। यह जल में विलेय है। डाइक्रोमेट भी जलविलेय होता है। अमोनियम क्लोराइड (NH4 Cl) इसका अन्य नाम नौसादर भी है। यह एक श्वेत क्रिस्टलीय, जल में अत्यधिक विलेय पदार्थ है जो अधिक गर्म करने पर बिना पिघले ऊर्ध्वपातित हो जाता है 33 डिग्री से ऊपर गर्म करने पर यह अमोनिया तथा HCl गैस में परिणत हो जाता है-NH4Cl --> NH3+ HCl(ठोस) --> गैस + गैसइसे अमोनियम सल्फेट तथा सोडियम क्लोराइड विलयनों के उभय अपघटन द्वारा तैयार करते हैं -(NH4)2 SO4+2Na HCl-_ 2NH4HCl+Na2SO4विलियन को सान्द्रित करके पहले Na2SO4 को क्रिस्टलित कर लेते हैं क्योंकि यह कम विलेय है और बाद में ऊर्ध्वपातन द्वारा अमोनियम क्लोराइड क्रिस्टलित कर लिया जाता है। इसका उपयोग धातुओं को जोड़ने, कपड़ों की रँगाई, छपाई तथा शुष्क बैटरियों में किया जाता है। प्रयोगशाला अभिकर्मक के रूप में तथा औषधालयों में औषधि रूप में प्रयुक्त। यह उत्तम उर्वरक भी है।
Hindi Dictionary. Devnagari to roman Dictionary. हिन्दी भाषा का सबसे बड़ा शब्दकोष। देवनागरी और रोमन लिपि में। एक लाख शब्दों का संकलन। स्थानीय और सरल भाषा में व्याख्या।
अमोनियम क्लोराइड का उपयोग करता है
अमोनियम क्लोराइड के उपयोग
अमोनियम क्लोराइड को गर्म करने पर क्या होगा
अमोनियम क्लोराइड का सूत्र
फेरस अमोनियम सल्फेट का सूत्र
Amonium meaning in Gujarati: એમોનિયમ
Translate એમોનિયમ
Amonium meaning in Marathi: अमोनियम
Translate अमोनियम
Amonium meaning in Bengali: অ্যামোনিয়াম
Translate অ্যামোনিয়াম
Amonium meaning in Telugu: అమ్మోనియం
Translate అమ్మోనియం
Amonium meaning in Tamil: அம்மோனியம்
Translate அம்மோனியம்