हेक्टर (hector) = Hector
यूनानी इतिहास के अनुसार "हेक्टर" एक ट्रोजन सेनापति और राजकुमार था। वह ट्रौय के युद्ध के सबसे बहादुर और महान योद्धाओं में से एक था। यह सम्राट प्राइम और महारानी हेकुबा का सबसे बड़ा बेटा था। इसी कारण इतिहासकरों के हिसाब से यह पता चलता है कि यह डारडानस और ट्रौस के वंशज माने जाते हैं। इनकी पत्नी का नाम "आन्ड्रोमाके" था, जिसके साथ उनका एक बेटा भी था जिसका नाम "स्कामान्ड्रिअस" था। ट्रोय के महायुद्ध में इन्होने ट्रॉजन सेना के साथ लड़कर ३१,००० यूनानी सैनिक को मारा था। ग्रीक लेखक "होमर" के हिसाब से हेक्टर एक शान्ति-प्रिय, विचारशील, निडर, ज़िम्मेदार बेटा, पती और बाप था जिनके पास कोई बुरा मकसद नहीं था। यूनानी भाषा में "हेक्टर" का मतलब 'अपने पास होना' या 'पकड़ना' होता है। एक और लेखक के हिसाब से यह नाम "ज़ेउस" क एक नाम है, क्योकिं वह "जो सब कुछ जोड़े रखता है"। हेक्टर के भाई हेलेनस को एक आकाशवाणी में यह पता चलता है कि हेक्टर की मृत्यु एजाक्स के हाथों नहीं लिखी गई थी। इस आकाशवाणी के बल पर चलते हेक्टर दोनो सेनाओ को इकट्ठा करके किसी भी एक यूनानी योद्धा को लड़ने के लिये ललकारने लगा। नौ सैनिक आगे आये और उसमे से एजाक्स सबसे बलवान था। हेक्टर ने इन्हें इनकी तलवार दी। इसी तलवार से हेक्टर ने एजाक्स को मार डाला। ऐकिलीस के साथ मिलकर ओडिसियस, फिनिक्स और एजाक्स वार्तालाप मे मिल जाते हैं। २००४ के चित्रित विवरण मे हेक्टर और ऐकिलीस के बीच घमासान युद्ध होता है। इस युद्ध मे हेक्टर अपनी जान खो देता है। लेकिन इल्लिआड के मुताबिक हेक्टर अपने देश और सेना को बचाने के लिये उनहें आगे भेज देता है और अकेले किले कि सुरक्षा करने का प्रयत्न करता है। यहाँ पर एकिलीस और उसकि सेना हेक्टर को मार देते हैं।
Hindi Dictionary. Devnagari to roman Dictionary. हिन्दी भाषा का सबसे बड़ा शब्दकोष। देवनागरी और रोमन लिपि में। एक लाख शब्दों का संकलन। स्थानीय और सरल भाषा में व्याख्या।
hector meaning in Gujarati: હેક્ટર
Translate હેક્ટર
hector meaning in Marathi: हेक्टर
Translate हेक्टर
hector meaning in Bengali: হেক্টর
Translate হেক্টর
hector meaning in Telugu: హెక్టర్
Translate హెక్టర్
hector meaning in Tamil: ஹெக்டர்
Translate ஹெக்டர்