सिरामिक (Ceramic) = Ceramic
मृत्तिकाशिल्प 'सिरैमिक्स' (ceramics) का हिन्दी पर्याय है। ग्रीक भाषा के 'कैरेमिक' का अर्थ है - 'कुंभकार का शिल्प'। अमरीका में मृद भांड, दुर्गलनीय पदार्थ, कांच, सीमेंट, एनैमल तथा चूना उद्योग मृत्तिकाशिल्प के अंतर्गत हैं। गढ़ने तथा सुखाने के बाद अग्नि द्वारा प्रबलित मिट्टी या अन्य सुधट्य पदार्थ की निर्मिति को यूरोप में 'मृत्तिका शिल्प उत्पादन' कहते हैं। मृत्पदार्थो के निर्माण, उनके तकनीकी लक्षण तथा निर्माण में प्रयुक्त कच्चे माल से संबंधित उद्योग को हम मृत्तिकाशिल्प या सिरैमिक्स कहते हैं। मिट्टी के उत्पाद अनेक क्षेत्रों में, जैसे भवन निर्माण तथा सजावट, प्रयोगशाला, अस्पताल, विद्युत उत्पादन और वितरण, जलनिकास मलनिर्यास, पाकशाला, ऑटोमोबाइल तथा वायुयान आदि में काम आते हैं। बौरी (Bourry) ने मिट्टी के बर्तनों को दो वर्गो में रखा है:पारगम्य तथा अपारगम्य, दोनों ही काचित (glazed) या अकाचित (unglazed) हो सकते हैं। अधिक वैज्ञानिक वर्गीकरण इस प्रकार है:(1) टेराकोटा (Terracota) - 1,000° सें0 या इससे कम ताप पकाए, लाल या पांडु मिट्टी के सरंध्र तथा अकाचित बरतन टेराकोटा हैं। ईंट तथा छाजन के खपरैल टेराकोटा के उदाहरण हैं। (2) मिट्टी के सामान (Earthenware) - इस वर्ग में वे समान आते हैं जो सफेद या रंगीन मिट्टी के बने, सरंध्र तथा लुक (glaze) के आवरण चढ़े होते हैं। इसके उदाहरण फ्रांस के फेयेंस (Faience), मेंजोलिका, लौह पाषाण, चकमक तथा रॉकिघम पात्र हैं। भारत में खुर्जा के नीले बरतन, चुनार के भूरे बरतन, बंगाल पॉटरीज, कलकत्ता, जामनगर तथा ग्वालियर के सफेद बरतन, इसी श्रेणी में आते हैं। (3) पाषाण भांड (stoneware) - सफेद या रंगीन पकी हुई मिट्टी के काचित वा अपारदर्शी बरतनों को पाषाण भांड़ कहते हैं। सफेद बरतनों पर प्राय: पोर्सिलेन जैसा और रंगीन बरतनों पर भूरा या पीताभ भूरा काच होता है। निकास नलों पर लवण काच होता है। (4) पोर्सिलेन - श्वेत, अपारगम्य, काचित तथा काट (section) में पारभासक बरतन इस वर्ग में आते हैं। इस वर्ग के निम्नलिखित उपवर्ग हैं:(5) ऊष्मसह (Refractory) - इस शब्द से सरंध्र तथा अकाच उत्पादों का बोध होता है। ये बहुत ऊँचे ताप पर भी चटखते नहीं। इनका निर्माण अग्निसह मिट्टी और अन्य अग्निसह पदार्थो से होता है। ये उत्पादन भट्ठियाँ बनाने के काम आते हैं। (6) विशेष उच्चतापसह बरतन -
Hindi Dictionary. Devnagari to roman Dictionary. हिन्दी भाषा का सबसे बड़ा शब्दकोष। देवनागरी और रोमन लिपि में। एक लाख शब्दों का संकलन। स्थानीय और सरल भाषा में व्याख्या।
Ceramic meaning in Gujarati: સિરામિક
Translate સિરામિક
Ceramic meaning in Marathi: सिरॅमिक
Translate सिरॅमिक
Ceramic meaning in Bengali: সিরামিক
Translate সিরামিক
Ceramic meaning in Telugu: సిరామిక్
Translate సిరామిక్
Ceramic meaning in Tamil: பீங்கான்
Translate பீங்கான்