सड़न (Sadan) = Rottenness
सड़न संज्ञा स्त्रीलिंग [हिं॰ सड़ना] सड़ने की क्रिया या भाव । गलन ।
सड़न (en:Putrefaction) मृत्यु के बाद शरीर की पांचवीं अवस्था होती है। मरने के बाद सबसे पहले शरीर पीला पड़ना शुरू हो जाता है। उसके बाद अलगोर क्षण आता है। फिर शरीर कठोर होना शुरू हो जाता है। उसके बाद लिवोर (livor) क्षण आता है। और ये सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंत में शरीर सड़ना शुरू होता है। इस प्रक्रिया के दौरान मानव या जानवर का मृत शरीर नष्ट होना शुरू हो जाता है, अथवा सड़ना शुरू हो जाता है। विस्तार से देखें तो सडन का मतलब प्रोटीन का विघटन होना, ऊतकों के बीच सामंजस्य का टूटना तथा अंगों का द्रवीकरण हो जाना होता है। यह बैक्टीरिया या कवक पाचन द्वारा कार्बनिक पदार्थ के अपघटन के कारण होता है। जोकि शरीर में गैसों का उत्पादन करते हैं, जो उतकों और शारीरिक अंगो के क्षय का कारण बनती हैं। शरीर के सड़ने का सटीक समय कई विभिन्न कारणों पर निर्भर करता है। अंदरूनी कारक जो कि शरीर के सड़ने के समय को प्रभावित करते हैं, उनमे मुख्यता है, उम्र अर्थात किस उम्र में व्यक्ति कि मृत्यु हुई, मरने का कारण क्या था और कैसी चोट कि वजह से मृत्यु हुई। बाहरी कारक जो सडन कों प्रभावित करते हैं, उनमे जगह का तापमान, नमी, हवा का बहाव, कपड़े तथा रौशनी इत्यादि आते हैं। सड़न का पहला लक्षण त्वचा के बाहर पेट पर, जहा से बड़ी आंत शुरू होती है और साथ ही जिगर की सतह के नीचे एक हरे रंग का पदार्थ बनना शुरू हो जाता है। कुछ रसायन सडन की प्रक्रिया में विलम्ब करने के लिए भी इस्तेमाल किये जाते हैं। थर्मोडाइनामिक की भाषा में देखा जाए तो, सभी कार्बनिक ऊतक रासायनिक ऊर्जा से बने हैं, अगर उन्हें जीवित अंगी के लगातार जैव रासायनिक रखरखाव से न रखा जाये तो पानी के साथ रसायनिक प्रक्रिया होने के कारण वे अमीनो एसिड में टूटना शुरू हो जाते हैं, इस प्रक्रिया को हाइड्रोलिसिस कहा जाता है। अपघटित शरीर के प्रोटीन का टूटना एक सहज प्रक्रिया है। कोशीय प्रोटीन का जीवाणु पाचन शरीर के उतकों को कमज़ोर कर देता है। जैसे जैसे प्रोटीन छोटे छोटे अवयवों में टूटने लगते हैं, जीवाणु गैस और कार्बनिक पदार्थों का मलोत्सर्ग करना शुरू कर देते हैं। लगातार बढती gas कि मात्र उतकों कों और कमज़ोर क्र देती है और अंत में वे टूटने लगते हैं। लगातार gas का बनना, प्रोटीन का टूटना, ये सारी
Hindi Dictionary. Devnagari to roman Dictionary. हिन्दी भाषा का सबसे बड़ा शब्दकोष। देवनागरी और रोमन लिपि में। एक लाख शब्दों का संकलन। स्थानीय और सरल भाषा में व्याख्या।
सड़न, गलन, क्षय,
गन्ने के ताल सड़न रोग के लिए उत्तरदायी कवक है ?
गन्ने का लाल सड़न रोग किससे होता है
गन्ने में लाल सड़न रोग उत्पन्न होता है ?
गन्ने का लाल सड़न रोग
Sadan meaning in Gujarati: સડો
Translate સડો
Sadan meaning in Marathi: सडणे
Translate सडणे
Sadan meaning in Bengali: পচা
Translate পচা
Sadan meaning in Telugu: తెగులు
Translate తెగులు
Sadan meaning in Tamil: அழுகல்
Translate அழுகல்