अमलगम (Amalgam) = amalgam
पारा तथा अन्य किसी धातु की मिलावट से बनी मिश्रधातु को संलय या संरस (amalgam) कहते हैं। केवल लोहे को छोड़कर प्राय: सभी धातुएँ पारे के साथ मिलकर मिश्रधातु बनाती हैं। कुछ समय पूर्व संरसों का व्यवहार स्वर्ण, चाँदी, जस्ता जैसी धातुओं में किया जाता था। दाँत के डाक्टरों द्वारा खोखले दाँत भरने के लिये भी संरसों का उपयोग बड़े पैमाने पर किया जाता है, किंतु अब अन्य अधिक उपयोगी साधनों के सुलभ होने के कारण संरसों का उपयोग कम होता जा रहा है। चाँदी, ताँबा, तथा राँगे की मिश्रधातु को पारे के साथ संरस बनाकर, दाँत भरने में प्रयुक्त किया जाता है। यह संरस दाँत के खोड़रे में दो मिनट में ही जमकर सख्त हो जाता है। संरस में मिले पारे की न्यूनता एवं अधिकता के अनुसार ही संरस तरल एवं ठोस होता है। संरस साधारणत: चार प्रकार से तैयार किया जा सकता है :(1) किसी धातु को पारे के साथ रगड़कर,(2) जिस धातु का संरस बनाना है उससे बना कैथोड (cathode) पारे के किसी लवण के विलयन में पारे का कैथोड डालकर सोडियम संरस बनाकर फिर उस संरस को पानी के साथ क्रिया कराकर, कॉस्टिक सोडा तैयार किया जाता है,(3) किसी धातु को केवल पारे के किसी लवण के साथ क्रिया कराकर, अथवा(4) किसी धातु के लवण के साथ पारे की क्रिया कराकर। रासायनिक क्रियाओं में संरसों का उपयोग अब भी काफी होता है।
Hindi Dictionary. Devnagari to roman Dictionary. हिन्दी भाषा का सबसे बड़ा शब्दकोष। देवनागरी और रोमन लिपि में। एक लाख शब्दों का संकलन। स्थानीय और सरल भाषा में व्याख्या।
तत्व जो अमलगम में अनिवार्यतः होता है ?
Amalgam meaning in Gujarati: મિશ્રણ
Translate મિશ્રણ
Amalgam meaning in Marathi: एकत्रीकरण
Translate एकत्रीकरण
Amalgam meaning in Bengali: অ্যামলগাম
Translate অ্যামলগাম
Amalgam meaning in Telugu: సమ్మేళనం
Translate సమ్మేళనం
Amalgam meaning in Tamil: கலவை
Translate கலவை