वेधन (Vedhan) = Diffusion
वेधन संज्ञा पुं॰ [सं॰]
१. बींधने की क्रिया । छेद कर देना ।
२. लक्ष्यवेध करना ।
३. प्रवश ।
४. प्रभावित करना ।
५. गहराई ।
६. खोदना । खनना क्रिया [को॰] ।
किसी भी वस्तु या जगह पर यंत्रो द्वारा छेद करने की क्रिया को वेधन (Boring) कहते हैं। कारखानों की यंत्रशाला (machine shop) में यंत्र के कलपुर्जों के निर्माण के लिए लोहा, पीतल आदि में छेद करने की कभी कभी आवश्यकता पड़ती है। इसके लिए वेधन अपनाया जाता है। वेधन का उपयोग भूविज्ञानियों द्वारा अधिक होता है। वे लोग इस क्रिया का प्रयोग भू वैज्ञानिक एवं अन्य वैज्ञानिक खोजों के लिए करते हैं। किसी नई जगह में जमीन के नीचे खनिज पदार्थ के भंडार का पता वेधन द्वारा चल सकता है। सिविल इंजीनियरों को भी वेधन का प्रोग करना पड़ता है। किसी विशाल मकान को बनाने के पहले यह जानना आवश्यक हो जाता है कि जिस जमीन पर मकान बनाना है उसकी सतह के नीचे कितनी दूरी पर पत्थर का स्तर है। यही नहीं, ऊपरी जमीन की सतह और नीचे पत्थर के स्तर के बीच की मिट्टी का विश्लेषण करना भी आवश्यक हो जाता है। अत: यह देखा जाता है कि वेधन यांत्रिक इंजीनियर, सिविल इंजीनियर, खनिइंजीनियर एव भूविज्ञानियों के लिए उपयोगी ही नहीं, आवश्यक भी है। कोयला, लोहा आदि की खानों में भी, जिनसे खनिज पदार्थ निकाला जा रहा हो, वेधन उपयोगी है, क्योंकि यह जानना आवश्य होता है कि जिस जगह से खनिज निकल रहे हैं, उसके आगे भी खनिज का भंडार है, या नहीं। खानों में कभी-कभी संकटप्रद स्थान भी सामने आ जाता है, जिससे उन खानों में कार्य करनेवाले श्रमिकों की मृत्यु तक हो सकती है। इस तरह के स्थानों का पता वेधन द्वारा पहले ही कर लिया जाता है, ताकि दु:खद घटनाएँ न घटें। पेट्रोलियम आदि खनिज तेलों के भंडार का पता वेधन द्वारा किया जाता है एवं इसी क्रिया की सहायता से खनिज तेल खान से बाहर निकाला जा सकता है। इसके बाद परिष्करण इत्यादि के लिए वह दूसरी जगह भेद दिया जाता है। कभी कभी जमीन की सतह के नीचे सेंधा नमक मिलता है। इसको निकालने के लिए वेधन द्वारा छेद बना लिया जाता है। उन छेदों के द्वारा ऊपर से पानी डाला जाता है। उसके बाद लवणजल (brine) को पंप द्वारा ऊपर निकाला जाता है। चट्टानों में वेधन करने के लिए बहुत से साधन अपनाए जाते हैं, जिनमें ये मुख्य हैं :सभी तरीकों में यह सर्वोत्कृष्ट है। इस
Hindi Dictionary. Devnagari to roman Dictionary. हिन्दी भाषा का सबसे बड़ा शब्दकोष। देवनागरी और रोमन लिपि में। एक लाख शब्दों का संकलन। स्थानीय और सरल भाषा में व्याख्या।
उच्चतम वेधन क्षमता की तरंग है ?
नाभिक से निकलने वाले विकिरणों में किसकी वेधन क्षमता सर्वाधिक होती है ?
Vedhan meaning in Gujarati: છિદ્ર
Translate છિદ્ર
Vedhan meaning in Marathi: छिद्र
Translate छिद्र
Vedhan meaning in Bengali: ছিদ্র
Translate ছিদ্র
Vedhan meaning in Telugu: చిల్లులు
Translate చిల్లులు
Vedhan meaning in Tamil: துளையிடல்
Translate துளையிடல்