यहूदी (Yahoodi) = Jewish
Category: religion
यहूदी संज्ञा पुं॰ [हिं॰ यहूद] [स्त्रीलिंग यहूदिन]
1. यहूद देश का निवासी ।
2. आर्य जाति से भिन्न शामी जाति के अंतर्गत एक जाति ।
यहूदी जाति 'यहूदी' का मौलिक अर्थ है- येरूसलेभ के आसपास के 'यूदा' नामक प्रदेशें का निवासी। यह प्रदेश याकूब के पुत्र यूदा के वंश को मिला था। बाइबिल में 'यहूदी' के निम्नलिखित अर्थ मिलते हैं- याकूब का पुत्र यहूदा, उनका वंश, उनकर प्रदेश, कई अन्य व्यक्तियों के नाम। इब्रानीयहूदी धर्मयूदा प्रदेश (Kingdom of Juda) के निवासी प्राचीन इजरायल के मुख्य ऐतिहासिक प्रतिनिधि बन गए थे, इस कारण समस्त इजरायली जाति के लिये यहूदी शब्द का प्रयोग होने लगा। इस जाति का मूल पुरूष अब्राहम थे, अत: वे 'इब्रानी' भी कहलाते हैं। याकूब का दूसरा नाम था इजरायल, इस कारण 'इब्रानी' और 'यहूदी' के अतिरक्ति उन्हें 'इजरायली' भी कहा जाता है। यहूदी धर्म को मानने वालों को यहूदी (en:Jew) कहा जाता है। यहूदियों का निवास स्थान पारंपरिक रूप से पश्चिम एशिया में आज के इसरायल को माना जाता है जिसका जन्म 1947 के बाद हुआ। मध्यकाल में ये यूरोप के कई क्षेत्रों में रहने लगे जहाँ से उन्हें उन्नीसवीं सदी में निर्वासन झेलना पड़ा और धीरे-धीरे विस्थापित होकर वे आज मुख्यतः इसरायल तथा अमेरिका में रहते हैं। इसरायल को छोड़कर सभी देशों में वे एक अल्पसंख्यक समुदाय के रूप में रहते हैं। इन्का मुख्य काम व्यापार है। यहूदी धर्म को इसाई और इस्लाम धर्म का पूर्ववर्ती कहा जा सकता है। इन तीनों धर्मों को संयुक्त रूप से 'इब्राहिमी धर्म' भी कहते हैं।
Hindi Dictionary. Devnagari to roman Dictionary. हिन्दी भाषा का सबसे बड़ा शब्दकोष। देवनागरी और रोमन लिपि में। एक लाख शब्दों का संकलन। स्थानीय और सरल भाषा में व्याख्या।
कहां की हवेलियों में भारत , मुगल , सिंध व यहूदी स्थापत्य कला का अद्भुत संगम देखने को मिलता है -
Yahoodi meaning in Gujarati: યહૂદી
Translate યહૂદી
Yahoodi meaning in Marathi: ज्यू
Translate ज्यू
Yahoodi meaning in Bengali: ইহুদি
Translate ইহুদি
Yahoodi meaning in Telugu: యూదు
Translate యూదు
Yahoodi meaning in Tamil: யூதர்
Translate யூதர்