वत्स (Vats) = Child
वत्स संज्ञा पुं॰ [सं॰]
१. गाय का बच्चा । बछड़ा ।
२. शिशु । बालक । बच्चा ।
३. वत्सर । वर्ष ।
४. कंस का एक अनुचर । वत्सासुर ।
५. इंद्रजौ ।
६. वक्ष । उर । छाती ।
७. एक देश का नाम जो कोशांबी की राजधानी था और जहाँ का राजा उदयन था ।
वत्स या वंश या बत्स या बंश प्राचीन भारत के 16 महाजनपदों में से एक था। यह आधुनिक इलाहाबाद के आसपास केन्द्रित था। उत्तरपूर्व में यमुना की तटवर्ती भूमि इसमें सम्मिलित थी। इलाहाबाद से ३० मील दूर कौशाम्बी इसकी राजधानी थी। वत्स को वत्स देश और वत्स भूमि भी कहा गया है। इसकी राजधानी कौशांबी (वर्तमान कोसम) इलाहाबाद से 38 मील दक्षिणपश्चिम यमुना पर स्थित थी। महाभारत के युद्ध में वत्स लोग पांडवों के पक्ष से लड़े थे। वत्सदेश की उत्पत्ति का संबंध काशी के चंद्रवंशी राजाओं से जोड़ा जाता है। काशी के राजा दिवोदास के पुत्र का नाम वत्स था। उसका मुख्य ग्राम द्युमात् था किंतु वह प्रतर्दन, ऋतुध्वज और कुवलयाश्व नामों से भी विख्यात था। ब्रह्मांड एवं वायु पुराणों में वत्स और प्रतर्दन को एक न कहकर वत्स को प्रतर्दन का पुत्र कहा गया है। वत्स ने काशी राज्य के प्रभाव में वृद्धि की और कौशांबी के समीप के प्रदेशों की विजय की, जो वत्स या वत्स भूमि के नाम से प्रसिद्ध हुए। प्रसिद्ध सम्राट् अलर्क इसी वत्स का पुत्र था। शतपथ ब्राह्मण में प्रोति कौशांबेय का नाम आता है जिसे टीकाकार हरिस्वामिन् ने कौशांबी का निवासी बतलाता है। यहीं वत्स राज्य की राजधानी का सर्वप्रथम उल्लेख है। काशी के प्रभाव से पृथक् वत्सों का इतिहास कुरुवंशीय निचक्षु के समय से आरंभ होता है। अर्जुन के पौत्र और परीक्षित के पुत्र जनमेजय थे। जनमेजय के बाद वंशक्रम में शतानीक, अश्वमेधदंत्त, अधिसीम कृष्ण और निचक्षु हुए। गंगा की बाढ़ से हस्तिनापुर के नष्ट हो जाने पर जनमेजय ने कौशांबी में अपना राज्य स्थापित किया। इस प्रकार वत्स राज्य पर पौर व भारत राजवंश का अधिकार हुआ। पुराणों में निचक्षु के बाद 23 राजाओं के नाम आते हैं। इनमें से अधिकांश हमारे लिए नाममात्र हैं। यह संभव है कि इस तालिका में कुछ नाम उन राजकुमारों के भी हों जो सिंहासन पर नहीं बैठे थे; कुछ समकालीन नरेशों को अनुवर्ती बतलाकर और उपशाखाओं के कुछ राजाओं को भी मुख्य वंश में जोड़कर तालिका में वृद्धि की गई हो। इन राजाओ
Hindi Dictionary. Devnagari to roman Dictionary. हिन्दी भाषा का सबसे बड़ा शब्दकोष। देवनागरी और रोमन लिपि में। एक लाख शब्दों का संकलन। स्थानीय और सरल भाषा में व्याख्या।
किस शिलालेख में सांभर एवं अजमेर के चौहानों को वत्सगौत्रीय ब्राह्मण बताते हुए उनकी वंशावली दी गई है?
भीनमाल के प्रतिहार शासक वत्सराज द्वारा मण्डोर पर कब अधिकार किया गया ?
वत्सों एंड क्रिक मॉडल ऑफ़ डीएनए इन हिंदी
मध्यप्रदेश के किस नगर का प्राचीन नाम वत्स था ?
जिस शिलालेख में चौहानों को वत्स गोत्र का ब्राह्मण कहा गया है , वह है ?
Vats meaning in Gujarati: બાળક
Translate બાળક
Vats meaning in Marathi: मूल
Translate मूल
Vats meaning in Bengali: শিশু
Translate শিশু
Vats meaning in Telugu: పిల్లవాడు
Translate పిల్లవాడు
Vats meaning in Tamil: குழந்தை
Translate குழந்தை