नगरीकरण के सामाजिक प्रभाव
इस तरह नगरीय जनसंख्या में वृद्धि के कारण कई तरह की समस्याएँ जन्म ले चुकी हैं जो धीरे-धीरे वीभत्स रूप धारण करती जा रही हैं। नगरों में उत्पन्न समस्याओं को निम्नांकित भागों में बाँटा जा सकता है:
1. पर्यावरणीय समस्या
2. आवास की समस्या
3. रोजगार की समस्या
4. अन्य सामाजिक समस्याएँ
1. पर्यावरणीय समस्याः नगरीय केन्द्रों में जनसंख्या के लगातार बढ़ते रहने एवं औद्योगीकरण के फलस्वरूप पर्यावरण प्रदूषण तथा अवनयन की कई समस्याएँ उत्पन्न हो गई हैं। सबसे ज्यादा प्रदूषण वायु तथा जल में देखने को मिलता है।
महानगरों में प्रदूषण का मुख्य कारण वाहनों एवं औद्योगिक संस्थानों द्वारा निस्सृत विषैले रसायन हैं। जिनमें मुख्य है: सल्फर डाईऑक्साइड, कार्बन मोनोऑक्साइड, सीसा एवं नाइट्रस ऑक्साइड। एक सर्वेक्षण (नेशनल इन्वायरनमेंटल इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीच्यूट, नागपुर) के अनुसार 1990 में उद्योगों से निकलने वाले सल्फर डाईऑक्साइड की मात्रा 45,000 टन प्रति वर्ष थी, जो बढ़कर सन 2000 से 48,000 टन प्रतिवर्ष हो जाने की आशा है।
इसी तरह कार्बन मोनोऑक्साइड की मात्रा 1980 में 1,40,000 टन प्रतिवर्ष से बढ़कर 1990 में 2,65,000 प्रतिवर्ष हो गई थी तथा आशंका है कि सन 2000 तक यह मात्रा 4,00,000 टन प्रतिवर्ष हो जाएगी।
इसी तरह औद्योगिक नगरों में जाड़े के मौसम में तापीय प्रतिलोमन के समय कारखानों की चिमनियों से निस्सृत धूम्र एवं सल्फर के स्थिर वायु के साथ मिश्रण के कारण जानलेवा नगरीय धूम्र कोहरे की उत्पत्ति होती है।
वाहनों से निकलने वाले धूम्र के साथ सीसा नामक तत्व भी निकलता है जिसका बुरा प्रभाव हमारे श्वसन-तंत्र पर पड़ता है। सल्फर डाईऑक्साइड गैस वर्षा के जल के साथ संयोग करके सल्फ्यूरिक अम्ल में परिणत हो जाती है। यह अम्ल वर्षा के रूप में पृथ्वी पर पहुँचता है जिसके फलस्वरूप त्वचा कर्कटाबुर्द (कैंसर) की आवृत्ति में वृद्धि होती है।
सारणी-1
वर्ष | नगरों की कुल संख्या | नगरीय जनसंख्या |
1951 | 2795 | 61,629,646 |
1961 | 2270 | 77,562,000 |
1971 | 2476 | 106,966,534 |
1981 | 3245 | 156,419,768 |
1991 | 3609 | 212,867,337 |
स्रोतः भारतीय जनगणना, 1991, सीरीज-1 असम एवं जम्मू-कश्मीर को इसमें सम्मिलित नहीं किया गया है। |
जनगणना | श्रेणी | |||||
वर्ष | 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 |
1901 | 24 | 43 | 130 | 390 | 744 | 479 |
1911 | 23 | 40 | 135 | 364 | 707 | 485 |
1921 | 29 | 45 | 145 | 370 | 734 | 571 |
1931 | 35 | 56 | 183 | 434 | 800 | 509 |
1941 | 49 | 74 | 242 | 498 | 920 | 407 |
1951 | 76 | 91 | 327 | 608 | 1124 | 569 |
1961 | 102 | 129 | 427 | 719 | 711 | 172 |
1971 | 148 | 173 | 558 | 827 | 623 | 147 |
1981 | 215 | 270 | 738 | 1053 | 739 | 229 |
1991 | 296 | 341 | 927 | 1135 | 725 | 185 |
स्रोतः भारतीय जनगणना, 1991, सीरीज-1 |
महानगर | कुल जनसंख्या का प्रतिशत |
मुंबई | 38.30 |
कलकत्ता | 35.35 |
दिल्ली | 30.19 |
चेन्नई | 31.87 |
अहमदाबाद | 26.16 |
बंगलौर | 10.02 |
कानपुर | 40.31 |
लखनऊ | 38.83 |
स्रोतः हैण्डबुक आफ हाउसिंग स्टेटिसटिक्स-1981, नेशनल बिल्डिंग आर्गनाइजेशन, नई दिल्ली। |
Khushi
Rashatpati teyag patr kishko deta hai
नगरी के सामाजिक प्रभाव विवाह पर ?
book ka ful from kya h
upsc ke solved paper daliye
आप यहाँ पर gk, question answers, general knowledge, सामान्य ज्ञान, questions in hindi, notes in hindi, pdf in hindi आदि विषय पर अपने जवाब दे सकते हैं।
नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें
Culture
Current affairs
International Relations
Security and Defence
Social Issues
English Antonyms
English Language
English Related Words
English Vocabulary
Ethics and Values
Geography
Geography - india
Geography -physical
Geography-world
River
Gk
GK in Hindi (Samanya Gyan)
Hindi language
History
History - ancient
History - medieval
History - modern
History-world
Age
Aptitude- Ratio
Aptitude-hindi
Aptitude-Number System
Aptitude-speed and distance
Aptitude-Time and works
Area
Art and Culture
Average
Decimal
Geometry
Interest
L.C.M.and H.C.F
Mixture
Number systems
Partnership
Percentage
Pipe and Tanki
Profit and loss
Ratio
Series
Simplification
Time and distance
Train
Trigonometry
Volume
Work and time
Biology
Chemistry
Science
Science and Technology
Chattishgarh
Delhi
Gujarat
Haryana
Jharkhand
Jharkhand GK
Madhya Pradesh
Maharashtra
Rajasthan
States
Uttar Pradesh
Uttarakhand
Bihar
Computer Knowledge
Economy
Indian culture
Physics
Polity
इस टॉपिक पर कोई भी जवाब प्राप्त नहीं हुए हैं क्योंकि यह हाल ही में जोड़ा गया है। आप इस पर कमेन्ट कर चर्चा की शुरुआत कर सकते हैं।