भूतकाल के प्रकार
भूतकाल का अर्थ होता है बिता हुआ। क्रिया के जिस रूप से बीते हुए समय का पता चले उसे भूतकाल कहते हैं। अथार्त जिस क्रिया से कार्य के समाप्त होने का पता चले उसे भूतकाल कहते हैं। इसकी पहचान वाक्यों के अंत में था , थे , थी आदि से होती है।
उदाहरण के लिए :-
(i) रमेश पटना गया था।
(ii) पहले मैं लखनऊ में पढ़ता था।
(iii) राम ने रावण का वध किया था।
(iv) नाना जी कहानी सुना रहे थे।
(v) वह खा चूका था।
(vi) वह आया था।
(vii) मैंने पत्र लिखा था।
(viii) रोहन खेलने गया था।
(ix) बच्चा जा चुका था।
(1) सामान्य भूतकाल :- जिस क्रिया के भूतकाल में क्रिया के सामान्य रूप से बीते समय में पूरा होने का संकेत मिले उसे सामान्य भूतकाल कहते हैं। अथार्त जिससे भूतकाल की क्रिया के विशेष समय का बोध नहीं होता है उसे सामान्य भूतकाल कहते हैं।
सामान्य भूतकाल की क्रिया से यह पता चलता है की क्रिया का व्यापार बोलने से या लिखने से पहले हुआ। जिन वाक्यों के अंत में आ , ई , ए , था , थी , थे आते हैं वे सामान्य भूतकाल होता है।
जैसे :-
(i) मैंने गाना गाया।
(ii) खिलाडी खेलने गये।
(iii) सीता गई।
(iv) श्रीराम ने रावण को मारा।
(v) मनोज घर गया।
(vi) पानी गिरा।
(vii) वह स्कूल गया।
(viii) मैंने समाचार देखा।
(ix) श्याम ने पत्र लिखा।
क्रिया के जिस रूप से कार्य व्यापार की निकट समय में समाप्ति का पता चले उसे आसन्न भूतकाल कहते हैं।
जैसे :-
(i) मैं अभी हिसार से आया हूँ।
(ii) मैंने सेब खाया है।
(iii) अध्यापिका पढ़कर आयीं हैं।
(iv) मैं अभी सोकर उठा हूँ।
(v) उसने दवा खायी है।
(vi) सिपाही ने चोर को पकड़ लिया।
(vii) श्याम ने पत्र लिखा है।
(viii) कमल गया है।
(3) पूर्ण भूतकाल :- क्रिया के जिस रूप से यह पता चलता है की कार्य निश्चित किये गये समय से पहले ही पूरा हो चूका था उसे पूर्ण भूतकाल कहते हैं। अथार्त क्रिया के जिस रूप से यह पता चले की कार्य को समाप्त हुए बहुत समय बीत चूका है उसे पूर्ण भूतकाल कहते हैं।
कार्य के पूर्ण होने के स्पष्ट बोध को पूर्ण भूतकाल कहते हैं। जिन वाक्यों के अंत में था , थी , थे , चूका था , चुकी थी , चुके थे आदि आते हैं वो पूर्ण भूतकाल होता है।
जैसे :-
(i) पद्मा ने नृत्य किया।
(ii) वह दिल्ली गया था।
(iii) भारत 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ था।
(iv) बच्चा आया था।
(v) उसने श्याम को मारा था।
(vi) अर्जुन ने कर्ण को मारा था।
(vii) नौकर पत्र लाया था।
(viii) राधा ने गीत गया था।
(ix) वह रोटी खा चूका था।
(x) श्याम ने पत्र लिखा था।
(4) अपूर्ण भूतकाल :- क्रिया के जिस रूप से यह पता चलता है कि कार्य भूतकाल में पूरा नहीं हुआ था अपितु नियमित रूप से जारी रहा उसे अपूर्ण भूतकाल कहते हैं।
अथार्त क्रिया के जिस रूप से कार्य के भूतकाल में शुरू होने का पता चले लेकिन खत्म होने का पता न चले उसे अपूर्ण भूतकाल कहते हैं। जिन वाक्यों के अंत में रहा था , रही थी , रहे थे आदि आते हैं वे अपूर्ण भूतकाल होते हैं।
जैसे :-
(i) मोहन मैदान में घूम रहा था।
(ii) वह हॉकी खेल रहा था।
(iii) सुनील पढ़ रहा था।
(iv) राहुल लिख रहा था।
(v) बच्चे खेल रहे थे।
(vi) सुरेश गीत गा रहा था।
(vii) चिट्ठी लिखी जाती थी।
(viii) गीता हंस रही थी।
(ix) वह समाचार देख रहा था।
(x) कमल जा रहा था।
(5) संदिग्ध भूतकाल :- क्रिया के जिस रूप से अतीत में हुए या करे हुए कार्य पर संदेह प्रकट किया जाये उसे संदिग्ध भूतकाल कहते हैं।
जिन वाक्यों के अंत में गा , गे , गी आदि आते हैं वे संदिग्ध भूतकाल होते हैं। क्रिया के जिस रूप से कार्य के भूतकाल में पूरा होने पर संदेह हो कि वह पूरा हुआ था या नहीं उसे संदिग्ध भूतकाल कहते हैं।
जैसे :-
(i) सुनील हिसार गया था।
(ii) वे क्रिकेट खेले होंगे।
(iii) बस छूट गई होगी।
(iv) तू गाया होगा।
(v) उसने खाया होगा।
(vi) ललिता चली गई होगी।
(vii) श्याम ने पत्र लिखा होगा।
(6) हेतुहेतुमद् भूतकाल :- क्रिया के जिस रूप से यह पता चले कि कार्य हो सकता था लेकिन दूसरे कार्य की वजह से हुआ नहीं उसे हेतुहेतुमद् भूतकाल कहते हैं।
इसमें पहली क्रिया दूसरी क्रिया पर निर्भर होती है। पहली क्रिया तो पूरी नहीं होती लेकिन दूसरी भी पूरी नहीं हो पाती। जिसमे क्रिया के होने में कोई शर्त पायी जाये उसे हेतुहेतुमद् भूतकाल कहते हैं।
जैसे :-
(i) मैं आगरा जाती तो ताजमहल देखती।
(ii) सुरेश मेहनत करता तो सफल हो जाता।
(iii) यदि वर्षा होती तो फसल अच्छी होती।
(iv) वह जाता।
(v) यदि मैं आता तो वह चला जाता।
(vi) यदि श्याम ने पत्र लिखा होता तो मैं अवश्य आता।
(7) समयकालीन भूतकाल :- जिन वाक्यों के अंत में रहा था , रही थी , रहे थे आदि आते हैं और समय का निश्चित बोध होता है उसे समयकालीन भूतकाल कहते हैं।
जैसे :-
(i) वे पिछले तीन घंटे से टीवी देख रहे थे।
(ii) वे दो दिन से खेल रहे हैं।
Speak ka भूतकाल क्या h
Jimin You got no jams
Gk kya hai
Bhutkal kitne prakar ke hote hai
Maine Mahatma ke bahut Chamatkar Dekhe hai batao kaun sa kaal hai
दही वाली मंगम्मा कहानी किस लेखक द्वारा संचित है
Kaal kise kahte hai
Apaka answer worng hai
Vartman Kal ke bare mein batao
V. V. Good
Vartman Kal
Sabhi kaal ke naam batao
आप यहाँ पर gk, question answers, general knowledge, सामान्य ज्ञान, questions in hindi, notes in hindi, pdf in hindi आदि विषय पर अपने जवाब दे सकते हैं।
नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें
Culture
Current affairs
International Relations
Security and Defence
Social Issues
English Antonyms
English Language
English Related Words
English Vocabulary
Ethics and Values
Geography
Geography - india
Geography -physical
Geography-world
River
Gk
GK in Hindi (Samanya Gyan)
Hindi language
History
History - ancient
History - medieval
History - modern
History-world
Age
Aptitude- Ratio
Aptitude-hindi
Aptitude-Number System
Aptitude-speed and distance
Aptitude-Time and works
Area
Art and Culture
Average
Decimal
Geometry
Interest
L.C.M.and H.C.F
Mixture
Number systems
Partnership
Percentage
Pipe and Tanki
Profit and loss
Ratio
Series
Simplification
Time and distance
Train
Trigonometry
Volume
Work and time
Biology
Chemistry
Science
Science and Technology
Chattishgarh
Delhi
Gujarat
Haryana
Jharkhand
Jharkhand GK
Madhya Pradesh
Maharashtra
Rajasthan
States
Uttar Pradesh
Uttarakhand
Bihar
Computer Knowledge
Economy
Indian culture
Physics
Polity
इस टॉपिक पर कोई भी जवाब प्राप्त नहीं हुए हैं क्योंकि यह हाल ही में जोड़ा गया है। आप इस पर कमेन्ट कर चर्चा की शुरुआत कर सकते हैं।