Mugal Kaal Ke Sikke मुगल काल के सिक्के

मुगल काल के सिक्के



Pradeep Chawla on 12-09-2018


मुगल काल में सिक्के----
मुगल काल में सिक्के----
शासक स्वयं को सम्प्रभु मानते थे।
बाबर, हुमायूँ के पहले 5 वर्ष तक के काम मे चाँदी का शाहरूखी। शासक एवं मिंट(टकसाल) का नाम। कलमा, तिथि का अंकन। पहले के चार खलीफाओं के नाम क्योंकि वे सम्प्रभु नही थे।
अकबर के काल में शाहरूखी सिर्फ लाहौर में।
बाबर और हुमायूँ ने ताँबे के सिक्के चलाए।
हुमायूँ ने सोने व चाँदी के सिक्के अपने निर्वासन के समय
ईरान में चलवाए। ईरान में शाह तहमास्प के समय। एक तरफ हुमायूँ का नाम तथा दूसरी तरफ शाह तहमास्प का नाम।
अकबर----
शुरूआती दौर में सिक्का गोलाकार है।अकबर ने इसे चौकोर बनाया।कुछ दिनों तक गोल और चौकोर दोनों चला। अपने विजयों के उपलक्ष्य में मेहराबी प्रकार के सिक्के चलवाये हैं। जलालुद्दीन मु0 अकबर बादशाही गाजी का अंकन। अकबर ने सिक्कों पर से कलमा हटवा दिया। अल्लाह हो अकबर जल्ले जलाब।
फारसी महीने खुदवाए। इसके पहले अरबी महीना चलता था।
चित्रांकन होने लगा। सोने चांदी के सिक्के पर राम सिया लिखा। अकबर के महल मे हनुमान का अंकन। श्रीकृष्ण की मूर्ति।
दाम ताँबे का सिक्का। एक रूपी = 40 दाम।
मिस्की, अधेला। पौला या दमड़ा। कोला, कादमरा--1/4 दाम। दमड़ी--1/8 दाम।
इसके काल में टंका ताम्र सिक्का हो गया जो दाम का दुगना था----आधा टंका या नीमटंका।
इसके शासन के 51वे वर्ष का सिक्का मिला है यानी इसके मरने के बाद जहांगीर ने अकबर के नाम से सिक्का चलवाया था।
जहाँगीर------
शासनादेश के द्वारा चाँदी व सोने के सिक्के मे 20% की वृद्धि। बाद में 5% की वृद्धि और कर दी। अंत में उसके सोने के सिक्के 212 ग्रेन तथा चाँदी के सिक्के 222 ग्रेन के थे। एक संक्रमण भी है---172--178 ग्रेन।
हिजरी सम्वत, शासन के आरोहण का वर्ष का अंकन। सिक्के के ऊपर हाथ में प्याला लिए(शराब का प्याला)। कुछ सिक्के पर सौम्य रूप में। कुछ सिक्के पर अकबर का अंकन करवाया है। नूरजहाँ का केवल नाम, चित्र नही। अपने सिक्के पर राशिचिन्ह अंकित करवाए। ताम्र सिक्कों मे केवल अकबर का अनुकरण। दाबरबख्स से एक चाँदी का सिक्का।
शाहजहाँ-----
नूरजहाँ के नाम वाले सिक्के के प्रयोग पर मृत्युदंड। कलमा का अंकन। उपाधि-- साहिब ए किरान ए सानी। Lord of the Fortunate.
तैमूरी उपाधि ली। लूनर सिस्टम---इस्लामी परम्परा।
शाहजहाँ प्रथम शासक जिसने मुगलकालीन तत्वों को कुछ छोड़ दिया था।
शाहशुजा--- बंगाल मे।
मुराद---- सूरत, खंभात मे।
औरंगजेब----
कलमा हटवा दिया। ताँबे का सिक्का हटवा दिया। इसके समय सबसे ज्यादा जगहों से सिक्के ढलवाये गये।
फर्रूखशियर------ Forming out system----ठेकेदारी पर सिक्का ढलवाने का अधिकार अंग्रेजों को दिया था।
पुर्तगाली----- गोवा से सोना, चाँदी। पैगोडा, हूण सिक्के पहले से प्रचलित, इन सिक्कों को पिघला कर एक नया नाम क्रूसेडो या मेनोल----स्वर्ण सिक्के। एस्पेरा---चाँदी का।




सम्बन्धित प्रश्न



Comments Bandana kumari on 14-12-2022

Mugalkalin sikkon ka sankshipt vitran den





नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

Labels: , , , , ,
अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






Register to Comment