Shravan Kumar Ka Jeevan Parichay श्रवण कुमार का जीवन परिचय

श्रवण कुमार का जीवन परिचय



GkExams on 12-05-2019

श्रवण कुमार एक पौराणिक चरित्र है। ऐसा माना जाता है कि श्रवण कुमार के माता-पिता अंधे थे। श्रवण कुमार अत्यंत श्रद्धापूर्वक उनकी सेवा करते थे। एक बार उनके माता-पिता की इच्छा तीर्थयात्रा करने की हुई। श्रवण कुमार ने कांवर बनाई और उसमें दोनों को बैठाकर कंधे पर उठाए हुए यात्रा करने लगे। एक दिन वे अयोध्या के समीप वन में पहुंचे। वहां रात्रि के समय माता-पिता को प्यास लगी। श्रवण कुमार पानी के लिए अपना तुंबा लेकर सरयू तट पर गए। उसी समय महाराज दशरथ भी वहां आखेट के लिए आए हुए थे। श्रवण कुमार ने जब पानी में अपना तुंबा डुबोया, दशरथ ने समझा कोई हिरन जल पी रहा है। उन्होंने शब्दभेदी बाण छोड़ दिया। बाण श्रवण कुमार को लगा। दशरथ को दुखी देख मरते हुए श्रवण कुमार ने कहा- मुझे अपनी मृत्यु का दु:ख नहीं, किंतु माता-पिता के लिए बहुत दु:ख है। आप उन्हें जाकर मेरी मृत्यु का समाचार सुना दें और जल पिलाकर उनकी प्यास शांत करें। दशरथ ने देखा कि श्रवण दिव्य रूप धारण कर विमान में बैठ स्वर्ग को जा रहे हैं। पुत्र का अग्नि संस्कार कर माता-पिता ने भी उसी चिता में अग्नि समाधि ली और उत्तम लोक को प्राप्त हुए। कहा जाता है कि राजा दशरथ ने बूढ़े माँ-बाप से उनके बेटे को छीना था। इसीलिए राजा दशरथ को भी पुत्र वियोग सहना पड़ा रामचंद्र जी चौदह साल के लिए वनवास को गए। राजा दशरथ यह वियोग नहीं सह पाए। इसीलिए उन्होंने अपने प्राण त्याग दिए।




सम्बन्धित प्रश्न



Comments Srk on 02-11-2023

श्रवण कुमार का जन्म कब हुआ

Kaithal. Hariyana on 14-06-2023

Haryana mea sharvan kumar ka koi old place h ya. Mandir h

Aman verma on 26-02-2023

Sharvan kumar k mata pita ka real nam vedvati aur Shantanu tha


RaRAMKISH yadav on 20-02-2023

सरवन कुमार के माता पिता और भाइयों का परिचय

Laxman nayak on 08-07-2022

Shravan ke mata pita ke mata pita kon thay

santosh on 23-04-2022

srvan kumar

DIGVIJAY on 26-04-2021

Sarvan ka dusra name


Vishal Singh on 17-12-2020

Inka pura jiwan katha kya hai 1_9tak pura parichay



Vishal Singh on 14-04-2020

Inka pura jiwan katha

पंकज यादव on 28-04-2020

श्रवण का जम्म कहा और कब हुआ था

Banshi on 23-06-2020

Sharwan Kumar ke pita ka name

Dashrath hariyala banna on 21-11-2020

Shravan kumar ka janm kab huaa tha


Vishal verma on 08-12-2020

Mai janna chahta hu ki sarvan Kumar ka jawab parichay kya h



नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

Labels: , , , , ,
अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






Register to Comment