Rashtriya Vigyaan Diwas Kab Aur Kiski Khoj Ke Bare Me Prativarsh Manaya Jata Hai ? राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कब और किसकी खोज के बारे में प्रतिवर्ष मनाया जाता है ?

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कब और किसकी खोज के बारे में प्रतिवर्ष मनाया जाता है ?



GkExams on 25-02-2023


सही उत्तर : 28 फरवरी, रमन प्रभाव की खोज


व्याख्या :


प्रतिवर्ष पुरे भारत में 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (National Science Day : 28th February) मनाया जाता है। यह दिवस 28 फरवरी को इसलिए मनाया जाता है, क्योंकि - 28 फरवरी 1928 को भारतीय वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकटरमन ने रमन प्रभाव (Raman Effect) की खोज की घोषणा की थी। और सर चंद्रशेखर वेंकटरमन को इस खोज के लिए साल 1930 में नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।


रमन प्रभाव के बारें में :




रमन प्रभाव (What is raman effect in hindi) के अनुसार जब प्रकाश किसी पारदर्शी माध्यम से निकलता है तो उसकी प्रकृति और स्वभाव में परिवर्तन हो जाता है। यह माध्यम ठोस, द्रव और गैसीय, कुछ भी हो सकता है। यह घटना तब घटती है, जब माध्यम के अणु प्रकाश ऊर्जा के कणों को छितरा या फैला देते हैं। यह उसी तरह होता है जैसे कैरम बोर्ड पर स्ट्राइकर गोटियों को छितरा देता है।


जब प्रकाश की किरण एक धूल मुक्तर पारदर्शी रसायन से गुजरती है, प्रकाश का छोटा हिस्सा जिस दिशा में जाना चाहिए उससे भटक जाता है। रमन प्रभाव रासायनिक यौगिकों की आंतरिक संरचना समझने के लिए भी महत्वपूर्ण है।


रमन प्रभाव ने उसकी ऊर्जा के भीतर परमाणुओं की योजना समझने में भी सहायता की है, जिनमें से एक प्रकाश को गुजार कर रमण स्पेक्ट्रम प्राप्त किया जाता है। हर एक रासायनिक द्रव का रमण स्पेक्ट्रम अलग होता है। और हम किसी पदार्थ के रमण स्पेक्ट्रम पदार्थों को देख कर उसे पहचान सकते हैं।


विज्ञान क्या है (What is Science in Hindi) :




इसे आसान शब्दों में समझे तो विज्ञान वह व्यवस्थित ज्ञान या विद्या है जो विचार, अवलोकन, अध्ययन और प्रयोग से मिलती है, जो किसी अध्ययन के विषय की प्रकृति या सिद्धान्तों को जानने के लिये किये जाते हैं।


विज्ञान शब्द का प्रयोग ज्ञान की ऐसी शाखा के लिये भी करते हैं, जो तथ्य, सिद्धान्त और तरीकों को प्रयोग और परिकल्पना से स्थापित और व्यवस्थित करती है।


विज्ञान (essay on science in hindi) दो शब्दों से मिलकर बना हुआ एक शब्द है, यह दो शब्द है विशेष + ज्ञान. प्रकृति में उपस्थित पदार्थ और वस्तुओं के क्रमबद्ध अध्ययन से जो ज्ञान प्राप्त होता है उस ज्ञान के आधार पर वस्तुओं की व्यवहार, गुण और प्रकृति का पता लगाना ही विज्ञान कहलाता है।


विज्ञान के फायदे :




यहाँ हम आपको निम्नलिखित बिन्दुओं द्वारा विज्ञान के फायदों (Advantages of Science in Hindi) से अवगत करा रहे है, जो इस प्रकार है...


  • आज के समय में हम बेहद कठिन काम भी विज्ञान की मदद से आसानी से बिना समय गवाएं पूरा कर पाते हैं।
  • विज्ञान के अद्भुत आविष्कारों ने हमारे जीवन को बहुत सरल बना दिया है।
  • विज्ञान की ही देन है कि हम रातों के अधेरे को बिजली की रौशनी से दूर कर देते हैं तथा रातों में भी हमे उजाले की कमी का पता नहीं चलता है।
  • विज्ञानं के कारण यातायात के साधनों से आज यात्रा करना अधिक सुविधाजनक हो गया है।
  • चिकित्सा के क्षेत्र में भी विज्ञान ने हमारे लिए बहुत सुविधाएं जुटाई हैं।
  • विज्ञान ने हमें मनोरंजन, ख़ुशी और ख़ुशी के अलग-अलग स्रोत प्रदान किए हैं।
  • इन सबके अलावा विज्ञान कृषि और उद्योग के क्षेत्र में समान रूप से सहायक साबित हुआ है।



  • विज्ञान के नुकसान :




    यहाँ हम आपको निम्नलिखित बिन्दुओं द्वारा विज्ञान के नुकसानों (Disadvantage of Science in Hindi) से अवगत करा रहे है, जो इस प्रकार है...


  • खतरनाक केमिकल का इस्तेमाल आम हो गया है।
  • परमाणु हथियार से जीवन की क्षति होने खतरा बढ़ गया है।
  • रिश्तों से दूरी बनने लगी है और भावना में कमी आने लगी है।
  • गलत कार्य करने वालों को विज्ञानं का ज्ञान होना।



  • निष्कर्ष : इसमें कोई शक नही है की विज्ञान ने हमारे जीवन को काफी सरल बना दिया है और हम भी धीरे धीरे इसके काफी आदि हो चुके हैं। हर रोज़ नए नए आविष्कार हमारे कई जरूरतों को और आसानी से पूरा करते जाते हैं।


    PRABHU LAL MEENA on 25-08-2014

    28 फरवरी... रमन प्रभाव की खोज से


    Comments Anuj Saini on 25-08-2014

    28वाँ फेब्रुअरी..... रमन प्रभाव की खोज से





    नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

    Labels: , Current affairs , , , , ,
    अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






    Register to Comment