Madhy Pradesh Sthapanaa Diwas Bhashann मध्य प्रदेश स्थापना दिवस भाषण

मध्य प्रदेश स्थापना दिवस भाषण



GkExams on 30-10-2022


मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर भाषण : दोस्तों मध्य प्रदेश 01 नवंबर 2022 को अपना 67वां स्थापना दिवस (Speech On MP Establishment Day) मना रहा है। इस उपलक्ष्य में पूरे प्रदेश भर में विभिन्न तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।


भारत के इस राज्य की राजधानी भोपाल शहर है। इस राज्य का कुल क्षेत्रफल 308,245 वर्ग किलोमीटर है। मध्य प्रदेश की सीमाऐं पाँच राज्यों की सीमाओं से मिलती है। इसके उत्तर में उत्तर प्रदेश, पूर्व में छत्तीसगढ़, दक्षिण में महाराष्ट्र, पश्चिम में गुजरात, तथा उत्तर-पश्चिम में राजस्थान है।


वर्ष 2011 के आंकड़ों के अनुसार यहाँ की कुल आबादी 7.33 करोड़ (MP Total Population) है। जिनमे से 90.9% लोग हिंदू धर्म को मानते हैं, जबकि अन्य में मुस्लिम (6.6%), जैन(1%),ईसाई (0.3%), बौद्ध (0.3%), और सिख (0.2%) आदि आते है।


इतिहास :




इस राज्य के इतिहास (History Of Madhyapradesh In Hindi) के बारें में बात करें तो हमारे देश का संविधान लागु होने के बाद इसके बाद वर्ष 1951-1952 में देश में पहले आम चुनाव कराए गए। जिसके कारण संसद एवं विधान मण्डल कार्यशील हुए। प्रशासन की दृष्टि से इन्हें श्रेणियों में विभाजित किया गया। सन् 1956 में राज्यों के पुर्नगठन के फलस्वरूप 1 नवंबर, 1956 को नए राज्य के रूप में मध्य प्रदेश का निर्माण हुआ।


इस प्रदेश का पुर्नगठन भाषीय आधार पर किया गया था। इसके घटक राज्य मध्य प्रदेश, मध्य भारत, विन्ध्य प्रदेश एवं भोपाल थे जिनकी अपनी विधानसभाएं थीं। इस राज्य का निर्माण तत्कालीन सीपी एंड बरार, मध्य भारत, विंध्यप्रदेश और भोपाल राज्य को मिलाकर हुआ। इसे पहले मध्य भारत के नाम से भी जाना जाता था।


1 नवंबर, 1956 को प्रदेश के गठन के साथ ही इसकी राजधानी औऱ विधानसभा का चयन भी कर लिया गया। भोपाल को मध्य प्रदेश की राजधानी के रूप में चुन लिया गया। दरअसल हुआ यूँ की राज्य के गठन के बाद सबसे बड़ी परेशानी यही सामने आ रही थी कि राज्य की राजधानी किस बड़े शहर को बनाया जाए।


इस दौड़ में मध्यप्रदेश के बड़े शहरों में कड़ी टक्कर हुई जिसमें ग्वालियर, इंदौर, भोपाल, एवं आखिर में जबलपुर जैसे शहरों का नाम जोरो से उठा। परंतु भोपाल शहर में सबसे ज्यादा सरकारी इमारतें होने और यहां के बढ़ते विरोध के कारण सरदार पटेल ने अंत में भोपाल शहर को मध्य प्रदेश की राजधानी घोषित किया गया।


राजधानी बनने के बाद 1972 में भोपाल को जिला घोषित कर दिया गया। सन् 1998 आते-आते मध्य प्रदेश ने अपनी जरूरत के अनुसार जिलों की संख्या बढ़ाकर 61 तक कर लिया था। परंतु अक्टूबर माह सन 2000 में मध्य प्रदेश से 16 जिलों को निकालकर छत्तीसगढ़ नाम के नए राज्य का निर्माण किया गया। ध्यान रहे की आज के समय में मध्य प्रदेश में कुल 52 जिले (madhya pradesh districts) हैं।


मध्यप्रदेश का नक्शा :



Madhy-Pradesh-Sthapanaa-Diwas-Bhashann


उपरोक्त तस्वीर के माध्यम से आप मध्यप्रदेश का नक़्शे (mp map hd) को आसानी से समझ सकते है।




सम्बन्धित प्रश्न



Comments Madhu on 25-09-2023

mp stapna divas spech

Prakash on 25-08-2020

Vartman me M. P. me kul kitne jile hai

Ramadhar patel on 24-08-2020

Mp ke pahale kis rajy me mp tha






नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

Labels: , , , , ,
अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






Register to Comment