Prithvi Ki Sanrachana pdf पृथ्वी की संरचना pdf

पृथ्वी की संरचना pdf



GkExams on 11-02-2019

पृथ्वी की आंतरिक संरचना

आस्ट्रिया के भूगोल शास्त्री स्वेज ने पृथ्वी की आंतरिक संरचा को 3 परतों में बांटा है !

1. सिआल (SIAL) – इस परत में Silica और Aluminium अधिकता मे पाए जाते है। इस परत की चट्टानों में अम्लीयता अधिक होती है।


2. सीमा (SIMA) – इस परत में Silica – Magnesium की अधिकता होती है। इस परत की चट्टानों में बेसाल्ट और ग्रेबों की अधिकता रहती है।


3. निफे (NIFE) – इस परत में Nikel और Iron होता है। इसी परत के कारण पृथ्वी की चुम्बकीय शक्ति (Magnetic Power) होती है।

सभी बिषयवार Free PDF यहां से Download करें

आधुनिक भूगर्भ शास्त्रियों ने पृथ्वी की आंतरिक संरचना को 3 परतों में विभाजित किया है।

  1. भू-पटल (Crust)
  2. भू प्रवार (Mantle)
  3. क्रोड (Core)

(Crust) भू-पटल –

  • यह पृथ्वी की सबसे ऊपरी और सबसे पतली परत है।
  • इसकी मोटाई 16 किमी. से 40 किमी तक है। भू-पटल की औसत मोटाई 30 किमी. है।
  • महाद्वीपीय भागों मे इसकी मोटाई 40 किमी. तक है।
  • महासागरों के नीचे Crust की मोटाई 5 से 10 किमी. तक पाई जाती है।
  • महाद्वीपीय Crust ग्रेनाइट और नीस चट्टानों की बनी होती है। जिसके ऊपर अवसादी (Sedimentary) चट्टानों की परत पाई जाती है।
  • महासागरीय (Oceanic) Crust बैसाल्ट चट्टानों की बनी है।
  • Crust और Mantle का सबसे ऊपरी भाग मिलकर स्थल मंडल बनाते है ! जिसकी गहराई 100 किमी तक है
  • स्थल मंडल के नीचे दुर्बल मंडल का विस्तार है। इसकी गहराई 100 किमी से 200 किमी. तक है।
  • यह दो भागों में विभक्त है – ऊपरी Crust और निचला Crust इन दोनों के बीच में कोनार्ड असंबद्द्ता पाई जाती है !
  • निचले Crust के बाद Mantle शुरु होता है , तो इन दोनों यानी Crust और Mantle के बीच भी एक असंबद्द्ता पाई जाती है जिसे मोहो असंबद्द्ता कहते है !

(Mantle) भू-प्रवार –

  • Mantle पृथ्वी की बीच वाली परत है जिसकी मौटाई 2900 किमी. तक है।
  • Mantle के 2 भाग पाए जाते है। 1.ऊपरी Mantle :- इसकी गहराई 700 किमी. तक है। 2.निचली Mantle :- इसकी गहराई 700 किमी. से 2900 किमी तक है। इन दोनों के बीच रेपटी असंबद्द्ता पाई जाती है !
  • इसके बाद Core शुरु होता है तो Mantle व Core के बीच जो असंबद्द्ता पाई ज़ाती है उसे हम गुटेनबर्ग असंबद्द्ता कहते है !

क्रोड (Core) –

  • यह पृथ्वी की सबसे आंतरिक भाग है। जो Mantle के नीचे पृथ्वी के केन्द्र तक पाया जाता है।
  • इसकी गहराई 2900 किमी. से 6371 किमी. तक है।
  • Core को दो भागों में बांटा गया है आंतरिक Core और बाहरी Core ! इन दोनो के बीच जो असंबद्द्ता पाई जाती है उसे हम लेहमैन असंबद्द्ता करते है !
  • पृथ्वी के समस्त आयतन (Volume) का 5% Crust , 83% Mantle और 17% Core पाया जाता है।

इन तीनों स्तरों के बीच प्रथ्वी के गर्भ में कुछ असंबद्धताऐं (Discontinuity) पाईं जाती है , जिनके बारे में हम अक्सर भूल जाते है कि कौन सी असंबद्धता किस किन दो स्तरों के बीच पाई जाती है , तो आज हम आपको इसी के बारे में GK Tricks बतानें जा रहे है जिससे कि आप ऊपर (Crust) से नीचे (Core) विभिन्न असंबद्धताऐं (Discontinuity) को क्रम से याद रख पाऐंगे ! कुल 5 असंबद्धताऐं (Discontinuity) पाई जाती है !

GK Tricks

को मोरे गुट्टा लेहे

Explanation

ट्रिकी वर्डअसंबद्धतास्थिति
कोकोनार्डऊपरी Crust व निचले Crust के बीच
मोमोहोCrust व Mantle के बीच
रेरेपेटीऊपरी Mantle व निचले Mantle के बीच
गुट्टागुटेनबर्गMantle व Core के बीच
लेहेलेहमैनऊपरी Core व निचले Core के बीच






Comments Arvind boudh on 24-03-2023

विश्व में सबसे पढ़ा लिखा इंसान भारत का कौन है





नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

Labels: , , , , ,
अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






Register to Comment