Maharaja Rannjeet Singh Ki Patni Ka Kya Naam Tha महाराजा रणजीत सिंह की पत्नी का क्या नाम था

महाराजा रणजीत सिंह की पत्नी का क्या नाम था



Pradeep Chawla on 12-05-2019

महाराजा रणजीत सिंह की कुल 20 पत्नियां थीं। जी हां... 20 पत्नियां ! कुछ

इतिहासकारों के अनुसार यह संख्या इससे भी अधिक थी। जाने माने पत्रकार

खुशवंत सिंह ने जब महाराजा रणजीत सिंह की आखिरी जीवित संतान ‘दलीप सिंह’ का

इंटरव्यू लिया तो उन्हें कहा कि ‘मैं महाराजा की 46 पत्नियों में से एक

पत्नी की संतान हूं’।

किन फिर भी इतिहासकारों का मानना है कि महाराजा रणजीत सिंह की पत्नियों की

सही संख्या बता पाना असंभव है। क्योंकि उनके हरम में ऐसी कई महिलाएं थीं

जिन्होंने केवल नाम मात्र के लिए अपनी खुद की सुरक्षा के कारणों से महाराजा

रणजीत सिंह का सहारा लिया था।

महाराजा को अपनी पत्नियों से कई पुत्रों की प्राप्ति हुई किंतु उन्होंने

केवल खड़क सिंह और दलीप सिंह को ही अपना वारिस माना था। कहा जाता है कि उनकी

मृत्यु के बाद उनकी जलती चिता पर उनकी चार पत्नियों ने और 7 अन्य महिलाओं

ने कूदकर सती प्रथा निभाई थी, जो कि परंपरा अनुसार सिख धर्म के नियमों के

खिलाफ है।

उस जमाने में राजा-महाराजाओं की अनगिनत पत्नियां होना कोई बड़ी बात भी नहीं

थी। किंतु महाराजा रणजीत सिंह का शादीशुदा जीवन जिस प्रकार से आरंभ हुआ वह

दुखदायी था। उनका विवाह सबसे पहले कन्हैया मिस्ल के शासक की बेटी सदा कौर

से हुआ।



दूसरा विवाह



महाराजा रणजीत

सिंह ने स्वयं कन्हैया मिस्ल के शासक का वध किया था जिसके बाद ही शासक की

विधवा पत्नी ने अपनी पुत्री की शादी महाराजा रणजीत सिंह से करवा दी। किंतु

अपने पिता के हत्यारे को सदा कौर ताउम्र अपना ना सकी और महाराजा रणजीत सिंह

की दूसरी शादी, जो कि राज कौर से हुई थी, इसके बाद वह उनसे पूर्ण रूप से

अलग हो गई।




लेकिन महाराजा की सबसे छोटी रानी की कहानी सबसे रोचक रही। ये थीं ‘रानी

जिंदा कौर’, जिन्हें अमूमन लोग रानी जिंदां के नाम से जानते हैं। रानी

जिंदां महाराजा की इकलौती जिंदा संतान दलीप सिंह की मां थीं और महाराजा की

मृत्यु के बाद वे एक ऐसी रानी थीं जिन्होंने सिख कौम को दुनिया के सामने ना

हारने की हर संभव लड़ाई लड़ी।





Comments Kumari Shalu on 17-12-2020

आनंदी सिंह का दूसरा विवाह किससे हुआ था उनका नाम क्या है

Kumari shalu on 17-10-2020

Maharaja ranjeet ka dosara Sadi kissase huaa ta





नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

Labels: , , , , ,
अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






Register to Comment