Samajik Sanrachana Ke Prakar सामाजिक संरचना के प्रकार

सामाजिक संरचना के प्रकार



GkExams on 16-05-2022


सामाजिक संरचना (Social structure) क्या है : इसे सरल भाषा में ऐसे समझे जैसे शरीर के विभिन्न अंग होते हैं और वे सभी शारीरिक बनावट को बनाये रखते हैं उसी प्रकार समाज के भी विभिन्न अंग होते हैं जो समाज के बनावट को बनाये रखते हैं। सामाजिक सरंचना से हमारा अभिप्राय एक व्यवस्था से होता है जिसमें उस व्यवस्था व सरंचना के विभिन्न तत्व एक-दूसरे से जुड़े होते है। तत्वों के इस समीकरण और व्यवस्थित पद्धति को ही सरंचना कहा जा सकता है।


Samajik-Sanrachana-Ke-Prakar


सामाजिक संरचना के प्रकार :


यहाँ हम निम्नलिखित बिन्दुओं द्वारा आपको सामाजिक संरचना के प्रकारों (types of social structure) से अवगत करा रहे है, जो इस प्रकार है...


  • सार्वभौमिक अर्जित संरचना
  • सार्वभौमिक प्रदत्त संरचना
  • विशिष्ट अर्जित संरचना
  • विशिष्ट प्रदत्त संरचना



  • सामाजिक संरचना के महत्व :


    यहाँ हम निम्नलिखित बिन्दुओं द्वारा आपको सामाजिक संरचना के महत्वों (importance of social structure) से अवगत करा रहे है, जो इस प्रकार है...


  • उत्पत्ति के साधनों की पूर्ति
  • नवीन तकनीक के उपयोग में सहायक
  • श्रम की कुशलता में वृद्धि
  • सामाजिक दृष्टिकोण में परिवर्तन
  • उत्पादक क्षमता में वृद्धि
  • जीवन की गुणवत्ता में सुधार



  • सामाजिक संरचना की विशेषताएं :


    यहाँ हम निम्नलिखित बिन्दुओं द्वारा आपको सामाजिक संरचना की विशेषताओं (social structure sociology) से अवगत करा रहे है, जो इस प्रकार है...


  • सामाजिक संरचना से हमको समाज के बाहरी स्वरूप का ज्ञान होता हैं। संरचना की इकाइयां आपस में सम्बन्धित होकर एक ढांचे का निर्माण करती हैं जिससे हमको संरचना के स्वरूप का बोध होता हैं।
  • सामाजिक संरचना मे विभिन्न इकाइयों का पद और जगह पूर्व निर्धारित होता है। इनको प्रतिस्थापित नही किया जाता। समाज की जितनी भी इकाइयां हैं वो अपना-अपना पूर्व निर्धारित काम करती हैं।
  • सामाजिक संरचना स्थानिक विशेषताओं से प्रभावित होती हैं। हरेक समाज की संस्कृति स्थानिक परिवेश से अनुकूलन के परिणामस्वरूप विकसित होती हैं।
  • सामाजिक संरचना की एक विशेषता ये भी है कि ये अपेक्षाकृत स्थाई होती हैं।
  • सामाजिक प्रक्रियाएं सामाजिक संरचना का अहम पक्ष हैं। समाज मे सहयोग,व्यवस्थापन,अनुकूलन,सात्मीकर,स्पर्धा जैसी बहुत प्रक्रियाएं चलती रहती हैं। सामाजिक संरचना इन प्रक्रियाओं से प्रभावित होती हैं।
  • सामाजिक संरचना समाज मे समूहों,संस्थाओं के विन्यास को ज़ाहिर करती हैं,न कि उनके प्रकार्यों को।
  • सामाजिक संरचना के निर्माण मे सामाजिक परिस्थितियों और सामाजिक आवश्यकताओं की भी भूमिका अहम होती हैं। यही वजह है कि सामाजिक संरचना मे अनुकूलन करने की क्षमता होती हैं।
  • सामाजिक संरचना का निर्माण सदस्यों के ज़िम्मेदारी की भावना से होता हैं,जबकि समाज की संरचना का निर्माण बहुत सदस्यों के हक और कर्त्तव्य के प्रबन्ध से होता हैं।
  • सामाजिक संरचना मे सामाजिक प्रक्रियाओं मे संबंधित लोगों या कर्ताओं की अत: क्रियाएं शामिल रहती हैं।




  • सम्बन्धित प्रश्न



    Comments Coranto on 29-10-2022

    अर्थ क्या है

    Ashok kumar vaishya on 25-02-2022

    Samaajik sanrachana ka wardhan kijia

    Jay on 21-05-2021

    Kinds of social structure






    नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

    Labels: , , , , ,
    अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






    Register to Comment