Dakshinn Disha Me Bhagwan Ka Munh दक्षिण दिशा में भगवान का मुंह

दक्षिण दिशा में भगवान का मुंह



GkExams on 08-07-2022


दक्षिण दिशा में भगवान का मुंह : वास्तु ज्योतिष के अनुसार भगवान का मुख दक्षिण दिशा की ओर कभी भी नहीं होना चाहिए। दक्षिण दिशा की ओर भगवान का मुख होने से उनके भीतर सूर्य की रोशनी नहीं प्रवेश कर पाती है और भगवान सूर्य से सकारात्मक ऊर्जा नहीं ले पाते हैं।


Dakshinn-Disha-Me-Bhagwan-Ka-Munh


मन्दिर किस दिशा में होना चाहिए :




वास्तु ज्योतिष के अनुसार पूजा स्थान ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में होना चाहिए। अगर इस दिशा में घर हो तो घर के परिवार के सदस्यो पर इसका सकरात्मक प्रभाव देखने को मिलता है।


इससे होता ये है की सभी देवी देवताओ की कृपा उस घर में सदा बनी रहती है जिस घर में कोई भी वास्तु दोष ना हो तथा इसके साथ ही यह भी अत्यन्त आवश्यक हो जाता है की उस घर का पूजा स्थान वास्तु के अनुसार ही निर्मित हुआ हो।


यदि किसी कारणवश ईशान कोण में पूजा घर नहीं बनाया जा सकता है तो विकल्प के रूप में उत्तर या पूर्व दिशा का चयन करना चाहिए और यदि ईशान, उत्तर और पूर्व इन तीनो दिशा में आप पूजा घर बनाने में असमर्थ है तो पुनः आग्नेय कोण दिशा का चयन करना चाहिए भूलकर भी केवल दक्षिण दिशा का चयन नहीं करना चाहिए क्योकि इस दिशा में “यम” (मृत्यु-देवता) अर्थात नकारात्मक ऊर्जा का स्थान है।


घर में मंदिर की स्थापना कैसे करें?




जैसा की हम सबको पता है हमारे घर में शुभ और अशुभ दो तरह की ऊर्जा पाई जाती है। इसी प्रकार हमारे घर में शुभ ऊर्जा के संचार के लिए मंदिर का होना आवश्यक है।


मंदिर या पूजा का स्थान नियत होने से तमाम तरह की समस्याएं अपने आप ही दूर हो जाती हैं। विशेष रूप से स्वास्थ्य तथा मन की समस्याओं का निवारण शीघ्र होता है। इससे घर में आर्थिक समृद्धि भी बनी रहती है।


यहाँ हम आपको मंदिर में मूर्ति स्थापना की विधि बताएंगे जो निम्न प्रकार से है....


  • मंदिर की आकृति रखने की बजाय पूजा का स्थान बनाएं।
  • इस स्थान पर देवी देवताओं की भीड़ न लगाएं।
  • जिस देवी या देवता की मुख्य रूप से आप उपासना करते हैं उनके चित्र अथवा मूर्ति की स्थापना एक आसन या चौकी पर करें।
  • अगर मूर्ति की स्थापना करनी है तो यह 12 उंगलियों से ज्यादा बड़ी नहीं होनी चाहिए।
  • चित्र कितना भी बड़ा हो सकता है।
  • पूजा स्थान पर शंख, गोमती चक्र और एक पात्र में जल भरकर जरूर रखें।



  • इन बातों का रखे ख़ास ध्यान :




  • पूजा स्थान पर गंदगी न रखें।
  • रोज वहां पर साफ-सफाई जरूर करें।
  • पूजा स्थान पर पूर्वजों के चिंत्र न रखें।
  • शनि देव का चित्र या मूर्ति भी न रखें।
  • जहां तक हो सके पूजा स्थान पर अगरबत्तियां न जलाएं।
  • पूजा स्थान का दरवाजा बंद करके न रखें।
  • पूजा स्थान के साथ स्टोर रूम या रसोई न बनाएं।
  • आप कोई भी पूजा करते हों, अगर गुरु मंत्र नहीं मिला है तो गायत्री मंत्र का जाप जरूर करें।
  • पूजा के बाद अर्पित किया हुआ जल प्रसाद के रूप में ग्रहण करें।






  • सम्बन्धित प्रश्न



    Comments Rs jaiswal on 02-01-2023

    Dakshin disha me murti rakhana hai to theek hai unka mukh uttar ki taraf hoga

    Shubhankar on 29-11-2022

    मंदिर में भगवान का फेस दक्षिण दिशा में आ रहा है सही है ?

    Anupam on 09-11-2022

    मेरे रेंट वाले घर का मंदिर उत्तर-पश्चिम के कोने में है जिससे मंदिर का मुख दक्षिण दिशा में है तो भगवान का मुख दक्षिण के तरफ होता है।मैं जानना चाहती हूँ कि भगवान का मुख दक्षिण दिशा की तरफ होना चाहिए की नहीं।


    Rupa on 03-10-2022

    Mara gher m mara mhu utar saide or bhawan ji ka daksid side m h to kya kara

    Deepak on 15-04-2020

    Hamara makan daksin mukhi h mandir kaha lagaya





    नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

    Labels: , , , , ,
    अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






    Register to Comment