Rajeev Gandhi Samadhi Sthal राजीव गांधी समाधि स्थल

राजीव गांधी समाधि स्थल



GkExams on 21-08-2022


सही उत्तर : वीर भूमि


व्याख्या :


दिल्ली में यमुना नदी के पश्चिमी किनारे पर महात्मा गांधी की समाधि स्थित है। राजीव गाँधी भारत के पूर्व प्रधानमंत्री रहे थे और उनकी समाधी स्थल को "वीर भूमि" के नाम से जाना जाता है। समाधी स्थल पर एक बड़ा कमल पुष्प जिसको घेरे हुए 46 छोटे कमल उनके जीवन के वर्ष दर्शाते हैं। इसको घेरे हुए सभी राज्यों से आईं शिलाएं रखी हैं।


Rajeev-Gandhi-Samadhi-Sthal


राजीव गांधी के बारें में :




राजीव गांधी (Rajiv Gandhi Biography In Hindi) का जन्म 20 अगस्त, 1944 को मुंबई में हुआ था। वह इन्दिरा गांधी और फिरोज गांधी (rajiv gandhi father) के बड़े पुत्र और जवाहरलाल नेहरू के दौहित्र (नाती) थे।


जानकारी रहे की वह भारत के सातवें प्रधानमन्त्री बने थे। राजीव का विवाह एन्टोनिया माईनो (rajiv gandhi wife) से हुआ जो उस समय इटली की नागरिक थी। शादी के बाद उनकी पत्नी ने नाम बदलकर "सोनिया गांधी" कर लिया।


शादी के बाद राजीव गाँधी के दो बच्चे हुए जिनके नाम है राहुल गाँधी और प्रियंका गांधी। यह दोनों वर्तमान समय में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की बागडोर सम्भाल रहे है।


राजीव गाँधी भारत के लिए एक नवीन अनुभव की छवि रखते थे। इन्होने देश को आधुनिकता की तरफ अग्रसर किया। युवाओ को आगे बढाने के लिए उनके हित में कई निर्णय एवम बदलाव किये। इसलिए राजीव गाँधी को मरणोपरांत वर्ष 1991 में “भारत रत्न” से नवाज़ा गया था।


राजीव गाँधी मृत्यु :




बताया जाता है की उस दौर में श्रीलंका में हो रहे आतंकी मसलो को निपटाने के लिए राजीव गाँधी ने अहम कदम उठाये, जिस कारण इन पर 1991 में हमला किया गया और राजीव गाँधी जैसे महान युवा नेता को भारत ने खो दिया। 21 मई 1991 (rajiv gandhi death date) को राजीव गाँधी की मानव बम द्वारा हत्या कर दी गई थी।


Sadbhavana Diwas : 20th August




हमारे देश में प्रतिवर्ष राजीव गाँधी (Rajiv Gandhi Jayanti) की जयंती यानी 20 अगस्त के दिन सद्भावना दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों को दूसरों के प्रति अच्छी भावना रखने के लिए प्रेरित करना, सभी धर्मों के लोगों के बीच भाईचारा, सामुदायिक सद्भाव, एकता और प्रेम पैदा करना है।



Comments Anurag on 09-11-2022

Rajiv Gandhi ji ke Samaj kahan sthit hai

sheela on 20-08-2021

rajiv gndhi ki samadhi kis nadi kr kinare hai

Garima Meena on 20-08-2020

Rajiv Gandhi samadhi sthal kis nadi ke kinare par hai






नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

Labels: , , , , ,
अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






Register to Comment