Hariyana Me RashtraPati Shashan हरियाणा में राष्ट्रपति शासन

हरियाणा में राष्ट्रपति शासन



GkExams on 08-11-2022


हरियाणा राज्य के बारें में (About Haryana State In Hindi) : यह उत्तर भारत का एक राज्य है जिसकी राजधानी चण्डीगढ़ है। हरियाणा के पडोसी राज्यों की बात करें तो इसकी सीमायें उत्तर में पंजाब और हिमाचल प्रदेश, दक्षिण एवं पश्चिम में राजस्थान से जुड़ी हुई हैं।


इसके अलावा यमुना नदी इसके उत्तर प्रदेश राज्य के साथ पूर्वी सीमा को परिभाषित करती है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली हरियाणा से तीन ओर से घिरी हुई है और फलस्वरूप हरियाणा का दक्षिणी क्षेत्र नियोजित विकास के उद्देश्य से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शामिल है।


ध्यान रहे की हरियाणा राज्य की स्थापना 1 नवम्बर 1966 को हुई थी। इसे भाषायी आधार पर पूर्वी पंजाब से नये राज्य के रूप में बनाया गया था। इस राज्य का कुल क्षेत्रफल 44212 वर्ग किलोमीटर है. और वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार यहाँ की कुल आबादी 2,53,51,462 है। क्षेत्रफल के हिसाब से इसे भारत का 20वा सबसे बड़ा राज्य (how many district in haryana) बनाता है।


हरियाणा का नक्शा :




Hariyana-Me-RashtraPati-Shashan


उपरोक्त तस्वीर के माध्यम से आप हरियाणा के नक़्शे (haryana districts map) को आसानी से समझ सकते है।


हरियाणा में राष्ट्रपति शासन :




दोस्तों अब तक हरियाणा में राष्ट्रपति शासन (President's Rules In Haryana) तीन बार लग चूका है, जिनकी समयावधि इस प्रकार है...


पहला :


21 नवंबर 1967 को पहली बार हरियाणा में राष्ट्रपति शासन लगाया गया था। हरियाणा में राष्ट्रपति शासन के पीछे मुख्य कारण: सरकार को बहुमत के बावजूद बर्खास्त किया गया था। इस राष्ट्रपति शासन की अवधि 183 दिन थी।


दूसरा :


30 अप्रैल 1977 को दूसरी बार हरियाणा में राष्ट्रपति शासन लगाया गया। इसका कारण बताया जाता है की बीडी गुप्ता द्वारा विधानसभा में बहुमत का समर्थन हासिल करने के बावजूद सरकार को खारिज कर दिया गया। इस राष्ट्रपति शासन की अवधि 52 दिन थी।


तीसरा :


6 अप्रैल 1991 को तीसरी बार हरियाणा में राष्ट्रपति शासन लगाया गया। इसका कारण बताया जाता है की सत्तारूढ़ दल में विद्रोह हुआ था। ध्यान रहे की इस राष्ट्रपति शासन की अवधि 108 दिन थी।


राष्ट्रपति शासन (President's Rule) क्यों लगता है?




अनुच्छेद 356 राज्य आपातकाल से संबंधित है और इसे तब लगाया जाता है जब राष्ट्रपति संतुष्ट हो जाते हैं कि राज्य सरकार ठीक से काम नहीं कर रही है यानी राज्य में संवैधानिक तंत्र की विफलता है। इसे राष्ट्रपति शासन (President's Rule) के नाम से जाना जाता है।




सम्बन्धित प्रश्न



Comments Haryana ka mukhyamantri on 07-03-2021

Haryana ka pradhan mantri kon h





नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

Labels: , , , , ,
अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






Register to Comment