Aahad Sabhyata Udaipur आहड़ सभ्यता उदयपुर

आहड़ सभ्यता उदयपुर



Pradeep Chawla on 20-09-2018


  • आहड़, उदयपुर में आहड़ नदी के किनारे स्थित हैं।
  • आहड़ सभ्यता का समय है-2000 ईसा पूर्व से 1200 ईसा पूर्व।
  • आहड़ सभ्यता के अन्य नाम है-आघाटपुर,ताम्रवती,धूलकोट और बनास संस्कृति।
  • इस स्थल की खोज 1953 में अक्षयकीर्ति व्यास ने की थी।
  • इस स्थल का उत्खनन कार्य रत्नचन्द्र अग्रवाल ने 1956 में किया।
  • आहड़ सभ्यता के मूल उत्खननकर्ता एच. डी. सांखलिया थे।
  • आहड़ सभ्यता को 'ताम्रपाषण कालीन सभ्यता भी कहते हैं,क्योकि यहां से ताँबे और पाषाण के उपकरण भी मिले हैं।
  • आहड़ सभ्यता मूलतः एक ग्रामीण संस्कृति थी।
  • यहाँ के निवासियों का मुख्य व्यवसाय था-कृषि और पशुपालन।
  • इस सभ्यता के लोग ताँबे के उपकरण भी बनाते थे।
  • यहाँ से एक मकान में 4-6 चूल्हे के प्रमाण मिले हैं,जिससे यह प्रतीत होता है कि आहड़ में संयुक्त परिवार प्रथा प्रचलित थी।
  • यहाँ से अनाज के रूप में गेंहूँ,ज्वार और चावल के प्रमाण मिले हैं।
  • यहाँ से मिट्टी के पके हुए कोठे (अनाज संग्रह पात्र ) भी मिले हैं।
  • आहड़ सभ्यता से प्राप्त बर्तनो का रंग लाल और काला होने के कारण इसे 'लाल और काले मृदभाण्ड वाली सभ्यता' भी कहते हैं।
  • यहाँ से बैल की मिट्टी की मूर्ति मिली है,जिसे बनासियन बुल भी कहते हैं।
  • आहड़ से यूनानी मुद्रायें मिली है,जो प्रथम से तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व की मानी जाती हैं।
  • आहड़ सभ्यता से प्राप्त कुछ प्रमुख साक्ष्य निम्न हैं- 1. नारी की मिट्टी की मूर्ति। 2. चूड़ियाँ। 3.छल्ले। 4. सलाइयां। 5.ताँबे के दीपक के अवशेष। 6. ताँबे की कुल्हाड़ी।
  • आहड़ सभ्यता से संबंधित कुछ प्रमुख स्थल निम्नलिखित हैं- 1. बालाथल- वल्लभनगर (उदयपुर ) 2.गिलूण्ड- राजसमन्द। 3.ओझियाणा- भीलवाड़ा।




सम्बन्धित प्रश्न



Comments Pen kis sabhyata mila on 07-08-2022

Aahar sabhyata

Rai on 02-08-2021

L s lesni ka full name

लाल शंकर पटेल on 12-05-2019

आहद की दीवारे किसकी बानी हुई थी






नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

Labels: , , , , ,
अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






Register to Comment