Van Sansadhano Paribhasha वन संसाधनों परिभाषा

वन संसाधनों परिभाषा



GkExams on 12-05-2019

वनो से प्राप्त होने वाले सभी प्रकार वन संसाधन कहलाते हैं।

अनेक आर्थिक समस्याओं का समाधान इन्हीं से होता है। ईंधन, कोयला, औषधियुक्त तेल व जड़ी-बूटी, लाख, गोंद, रबड़, चंदन, इमारती सामान और अनेक लाभदायक पशु-पक्षी और कीट आदि वनों से ही प्राप्त होते हैं।

भारत में लगभग 150 लाख हेक्टेयर भूमि पर वन हैं। हमारे देश में संपूर्ण भौगोलिक क्षेत्रफल में 22.8 प्रतिशत भाग में वन फैले हुए हैं। विभिन्न राज्यों में वनों का क्षेत्रफल भिन्न-भिन्न है। उदाहरण के लिए- उत्तर प्रदेश में 11.9 प्रतिशत, पंजाब में 2.6 प्रतिशत, बिहार में 22.5 प्रतिशत, आंध्र प्रदेश में 20.5 प्रतिशत, मध्य प्रदेश में 3.5 प्रतिशत, उड़ीसा में 22.5 प्रतिशत, तमिलनाडु में 13.9 प्रतिशत, राजस्थान में 4.1 प्रतिशत तथा पश्चिम बंगाल में 8.8 प्रतिशत है। दुनिया के अन्य देशों की तुलना में हमारे देश में वनों का क्षेत्र बहुत कम है। भारत की जनसंख्या के बढ़ते हुए भार तथा ईंधन की मांग के कारण नदी तटों तथा अन्य अनुपजाऊ प्रदेशों में भी वन क्षेत्रों का होना अति आवश्यक माना गया है।

वन संसाधन का संरक्षण (Conservation of Forest Resources)


मनुष्य इस पृथ्वी का सबसे सफल जीव है और जब से इसकी उत्पत्ति हुई है, तभी से यह अपने अस्तित्व को बचाए रखने के लिए प्रयासरत् है। इस प्रयास में इसने सबसे अधिक नुकसान वन एवं वन संपदा को पहुंचाया है। इसने अपने लिए भोजन जुटाने, रहने के लिए मकान के निर्माण, दवा निर्माण के लिए कारखाने खोलने, श्रृंगार तथा विलासिता के साधन जुटाने, वस्त्र निर्माण, आवागमन हेतु मार्ग बनाने, खेती के लिए जमीन जुटाने, सिंचाई के लिए नहर बनाने, विद्युत तथा आवागमन जैसे दूसरे कई महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने अधिक-से-अधिक वनों की कटाई करके इनको नष्ट किया है।

वनों की उपयोगिता को देखते हुए हमें इसके संरक्षण हेतु निम्न उपाय अपनाने चाहिए-

1. वनों के पुराने एवं क्षतिग्रस्त पौधों को काटकर नए पौधों या वृक्षों को लगाना।
2. नए वनों को लगाना या वनारोपण अथवा वृक्षारोपण।
3. आनुवंशिकी के आधार पर ऐसे वृक्षों को तैयार करना, जिससे वन संपदा का उत्पादन बढ़े।
4. पहाड़ एवं परती जमीन पर वनों को लगाना।
5. सुरक्षित वनों में पालतू जानवरों के प्रवेश पर रोक लगाना।
6. वनों को आग से बचाना।
7. जले वनों की खाली परती भूमि पर नए वन लगाना।
8. रोग-प्रतिरोधी तथा कीट-प्रतिरोधी वन वृक्षों को तैयार करना।
9. वनों में कवकनाशकों तथा कीटनाशकों का प्रयोग करना।
10. वन-कटाई पर प्रतिबंध लगाना।
11. आम जनता में जागरूकता पैदा करना, जिससे वह वनों के संरक्षण पर स्वरफूर्त ध्यान दें।
12. वन तथा वन्यजीवों के संरक्षण के कार्य को जन-आंदोलन का रूप देना।
13. सामाजिक वानिकी को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
14. शहरी क्षेत्रों में सड़कों के किनारे, चौराहों तथा व्यक्तिगत भूमि पर पादप रोपण को प्रोत्साहित करना।



Comments Jiteshwari sonkar on 27-12-2023

Vano ke vinasj ke karan batao

aman kanouje on 13-12-2023

वन सन्साधन कि परिभाषाएं व उसके प्रकार।

Bhupendra on 06-10-2023

वन संसाधन का महत्व


हेमन्त on 20-02-2023

वन संसाधन की परिभाषा

Van sandhan ke sandrbh grnth on 28-12-2021

Van sansadhan Saundarya granth wala ko

Anju on 10-03-2021

VN snsadhn ka art pribhasa

Aryan on 12-03-2020

Van sansadhan






नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

Labels: , , , , ,
अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






Register to Comment