Madhy Pradesh Me Janme Prasidh Vyakti मध्य प्रदेश में जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

मध्य प्रदेश में जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति



GkExams on 26-11-2018


कथक सम्राट बिरजू महाराज

  • बिरजू महाराज कथक सम्राट बिरजू महाराज का जन्म 4 फरवरी 1938 को हुआ था।
  • इन्होंने देश-विदेश में अनेक नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुत करके शास्त्रीय नृत्य कथक का गौरव बढाया है।
  • इन्हे कालिदास पुरस्कार संगम कला पुरस्कार आदि से सम्मानित किया गया है।

बंशी कौल

  • बंशी कौल इनका जन्म 23 अगस्त, 1949 को हुआ था।
  • ये भारतीय नाट्य मंच से संबंधित हैं। इन्हें अंतर्राष्ट्री अभिनेता, निर्देशक तथा लेखक के रूप में ख्याति प्राप्त है। इन्हें अनेक राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

अन्नू कपूर

  • अन्नू कपूर ने अपना कैरियर ’रूका हुआ फैसला’ नाटक से शुरू किया ’नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा’ से प्रशिक्षित अन्नू कपूर दूरदर्शन के राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय कार्यक्रमों के अभिनेता, संचालक तथा आयोजक हैं।
  • इनकी कृतियों को राष्ट्रपति द्वारा कथा पुरस्कार तथा मध्य प्रदेश कला परिषद द्वारा रजा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

बेगम असगरी बाई

  • बेगम असगरी बाई इनका जन्म 12 अगस्त, 1918 को छतरपुर में हुआ था।
  • ये शास्त्रीय संगीत की प्रसिद्ध गायिका थीं।
  • इन्हें शिखर सम्मान, तानसेन सम्मान तथा पद्मश्री से सम्मानित किया गया।
  • इनका निधन 29 अगस्त 2006 को टीकमगढ में हुआ था।

राजवी वर्मा

  • राजवी वर्मा इनका जन्म 7 जुलाई, 1948 को हुआ।
  • ये फिल्म तथा दूरदर्शन के कलाकार हैं। इन्हें अपट्रॉन पुरस्कार तथा संजय कासलीवाल पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

हबीब तनवीर

  • हबीब तनवीर ये प्रसिद्ध नाटककार थे। इन्हें नाटकों के निर्देशक के रूप में ख्याति प्राप्त है।
  • इन्हें कई राष्ट्रीय पुरस्कार के अलावा मैग्सेस पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

जादूगर आनन्द

  • जादूगर आनन्द इनका जन्म 3 फरवरी 1952 को हुआ।
  • ये अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति के जादूगर हैं।
  • इन्हें ब्रुसेल्स पुरस्कार ’मैजिक ऑफ ट्रस्ट अवार्ड’ तथा अन्य राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

अली अकबर खॉ

  • अली अकबर खॉ इनका जन्म 14 अप्रैल, 1822 को हुआ था।
  • ये भारत के सर्वश्रेष्ठ सरोद वादकांे में से एक थे, इन्होंने सर्वप्रथम इलाहाबाद में अपनी रचना ’गौरी मंजरी’ का प्रदर्शन किया था।
  • यह महाराजा जोधपुर के दरबार में भी रहे।

अशोक कुमार

  • अशोक कुमार इनका जन्म 13 अक्टूबर, 1911 को हुआ।
  • इन्होंने अभिनय सफर ’नैया’ फिल्म से शुरू किया।
  • इन्हें संगीत नाटक अकादमी, फिल्म पुरस्कार तथा दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
  • इनका निधन 10 दिसम्बर 2001 का हो गया। ?

कुमार गन्धर्व


  • कुमार गन्धर्व इनका जन्म 8 अप्रैल, 1924 को बेलगॉब के सुलेमानी ग्राम में हुआ था।
  • किसी बिमारी के कारण देवास की एक पहाडी पर गए और वहीं बस गए।
  • मूल नाम शिवपुत्र भी देश के उच्च कोटि के ख्याल गायक हैं।
  • लगभग चार सौ लोकगीतों के संग्रहकर्ता कुमार गन्धर्व को 1973 में विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन द्वारा ’डॉक्टर ऑफ लेटर्स’ की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।

कार्तिकराम (नृत्य सम्राट)


  • कार्तिकराम (नृत्य सम्राट) ये शास्त्रीय नृत्य में परांगत थे।
  • कार्तिकराम नृत्य के अतिरिक्त तुमरी, खमसा, गंजल तथा भजन के कुशल गायक थे।
  • दिल्ली के अखिल भारतीय संगीत सम्मेलन 1936 में अपको ’लक्ष्मीताल 52 मात्रा’ पर नृत्य करने के उपरान्त एक शिल्ड दी गई जिस पर ’नृत्य सम्राट’ अंकित था।

कृष्णराव पण्डित (संगीत मार्तण्ड)

  • कृष्णराव पण्डित (संगीत मार्तण्ड) इनका जन्म 27 जुलाई, 1894 को ग्वालियर में हुआ।
  • ग्वालियर घराने के प्रतिनिधि ख्याल गायक कृष्णराव भूतपूर्ण ग्वालियर राज्य के दरबारी गायक थे।
  • 1914 में आपने ’गान्धर्व महाविद्यालय की नींव डाली, जो अब पिता की स्मृति में शंकर गान्धर्व महाविद्यालय ग्वालियर के नाम से जाना जाता है।
  • इनके गायन के कैसेट्स कोलम्बिया रिकॉर्डिंग कम्पनी ने तैयार किए हैं।

तानसेन

  • तानसेन का जन्म 1506 ई. में ग्वालियर जिले के बेहट गॉव में हुआ था।
  • सर्वप्रथम इन्हे रीवा के राजा रामचन्द्र अपने दरबार में लाए, जहॉं से सम्राट अकबर उन्हें अपने साथ ले आए तथा नवरत्नों में शामिल कर लिया।
  • तानसेन को ’भैरव राग’ में विशेष सिद्धि प्राप्त थी।
  • ’दीपक राग’ को गाने वाले मात्र तानसेन ही थे।
  • 1585 ई. में इनकी दिल्ली में मृत्यु हुई तथा उनकी इच्छानुसार ग्वालियर में मोहम्मद गौस की समाधि के बराबर में ही तानसेन की समाधि बना दी गई।

मकबूल फिदा हुसैन

  • मकबूल फिदा हुसैन इनका जन्म दिसम्बर 1915 में हुआ था।
  • सन् 1947 में पहली प्रदर्शनी आयोजित करके ये अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति के चित्रकार बने।
  • इनकी प्रदर्शनियॉं चीन, अमेरिका, इराक, ब्रिटेन आदि देशों में लग चुकी हैं।
  • इन्हें 1966 में पद्मश्री, 1973 में पद्मभूषण तथा 1987 में कालिदास सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।

जावेद अख्तर

  • जावेद अख्तर ये प्रसिद्ध कवि एवं फिल्म लेखक हैं।
  • इन्हें 9 बार फिल्म फेयर पुरस्कार तथा अनेक बार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

ओमप्रकाश चौरसिया

  • ओमप्रकार चौरसिया इनका जन्म 15 दिसम्बर, 1946 को हुआ था।
  • ये विश्वाविख्यात सन्तूर वादक हैं, जिन्होंने समस्त यूरोपीय देशों, ब्रिटेन, अमेरिका तथा बांग्लादेश में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।

गुलाब हुसैन खान

  • गुलाब हुसैन खान इनका जनम 1927 में इंदौर में हुआ था।
  • गुलाम हुसैन खान विख्यात सितार वादक हैं।
  • सितार बजाने की इनकी कला को ’बीनकार बालज’ की संज्ञा दी गई है।
  • ये सितार पर ख्याल, तुमरी, दादरा एवं धु्रपद आदि बजाते थे।

अमजद अली खान

  • अमजद अली खान इनका जनम 9 अक्टूम्बर, 1945 को हुआ।
  • ये अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सरोद वादक हैं, जिन्होंने 12 वर्ष की अल्पायु में ही एकल प्रस्तुति देकर प्रशंसा प्राप्त की थी।
  • उन्होंने ’राग’ संगीत में अनेक अभिनव प्रयोग किए हैं।
  • यह पद्मश्री, पद्मभूषण व पद्मविभूषण पुरस्कारों सहित अनेक अन्तर्राष्ट्रीय पुरस्कार अर्जित कर चुके हैं।

बाबा अलाउद्दीन खॉ

  • बाबा अलाउद्दीन खॉ इनका जन्म मध्य प्रदेश की पूर्व रियासत त्रिपुरी के शिवपुर ग्राम में साधुर खॉं के यहॉ 1881 में हुआ था।
  • यह ’सरोद सम्राट’ के नाम से भी विख्यात हैं।
  • मैहर घराने के सर्वप्रथम सितार वादक बाबा अलाउद्दीन खॉं का निवास स्थान ’मदीना भवन-शान्ति कुटीर’ संगीत का तीर्थ स्थान माना जाता है।
  • 1958 में इन्हें पद्मभूषण तथा 1971 में पद्मविभूषण से सम्मानित किया गया।

अमीर खॉं 1913

  • अमीर खॉं 1913 में इंदौर में जन्में ख्याल गायक अमीर खॉं को भारत शासन के अकादमी अवार्ड व पद्मभूषण अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।
  • अपनकी गायकी से इन्होंने ’इंदौर घराने’ की नींव डाली।

हाफिज मोहम्मद खॉं

  • हाफिज मोहम्मद खॉं ये फिल्मों तथा कलाओं के प्रसिद्ध कलाकार थे।
  • इन्होंने ब्रिस्टल ओल्ड विक थियेटर स्कूल से नाट्य प्रदर्शन तथा ब्रिटिश ड्रामालीग लन्दन से नाट्य शिक्षा प्राप्त की थी।
  • ये 1972 में राज्यसभा सदस्य मनोनीत किए गए। इन्हें संगीत नाटक अकादमी, पद्मश्री तथा शिखर सम्मान से सम्मानित किया गया है।

बाबा साहेब पूॅछवाले

  • बाबा साहेब पूॅछवाले इनका जन्म 15 दिसम्बर 1918 को ग्वालियर में हुआ था।
  • बाबा साहेब को 1997 में तानसेन सम्मान से सम्मानित किया गया।
  • इनकी बनारस के बसन्त कन्या महाविद्यालय में संगीत अध्यापक के रूप में 1964 में नियुक्ति हुई थी। परंतु एक वर्ष बाद ही माधव संगीत महाविद्यालय, ग्वालियर में उप-प्रधानाध्यापक के स्थान पर इनकी नियुक्ति हुई।

हाफिज अली खॉ

  • हाफिज अली खॉ सरोद वादक उस्ताद हाफिज अली खॉं का जन्म 1888 में ग्वालियर मेें हुआ था।
  • सरोद वादन की शिक्षा इन्हें अपने पिता श्री नन्ने खॉं से मिली। 1960 में इन्हें पद्मभूषण की उपाधि से अंलकृत किया गया।

मुश्ताक अली

  • मुश्ताक अली इनका जन्म 14 दिसम्बर, 1914 को इंदौर में हुआ था।
  • सन् 1931 में इन्होंने अपना प्रथम टेस्ट तथा 1952 में अपना अन्तिम टेस्ट मैच खेला।
  • इन्होंने प्रथम श्रेणी मैंचों में 10,000 से अधिक रन बनाए हैं। ये एम.सी.सी. के आजीवन मानद सदस्य भी रहे हैं। इन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है।
  • 18 जून, 2005 को इनका इंदौर में निधन हो गया।

नरेन्द्र हिरवानी

  • नरेन्द्र हिरवानी इनका जन्म 18 अक्टूम्बर, 1968 को हुआ था।
  • 1987-88 में एक टेस्ट में वेस्टइण्डीज के खिलाफ 16 विकेट लेने का विश्व रिकॉर्ड इनके नाम है।
  • 1988-89 में इन्हें विक्रम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

राजेश्वरी ढोलकिया

  • राजेश्वरी ढोलकिया महिला क्रिकेट की इस अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त खिलाडी ने 1975 में ऑलराउण्डर के रूप में भारतीय टीम में प्रवेश किया।
  • इन्होंने 1976 में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैण्ड के दौरे पर अपने प्रदर्शन का लोहा मनवाया।

मधु यादव

  • मधु यादव ये भारतीय हॉकी की अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त खिलाडी हैं।
  • इन्होंने वर्ष 1979 तथा वर्ष 1980-81 में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया।

शंकर लक्ष्मण

  • शंकर लक्ष्मण इनका जन्म इंदौर मंे 7 जुलाई, 1933 को हुआ था।
  • इन्होंने 1964 में ओलम्पिक खेलों में भाग लिया 1966 मंे एशियाई खेलों में भारत की हॉकी टीम का नेतृत्व किया।
  • ये गोलकीपर के रूप मेें खेलते थे। सेना से आवकाश ग्रहण करने पश्वात ये महू जिला इंदौर में हॉकी खिलाडियों को प्रशिक्षण देते थे।
  • इन्हें ’अर्जुन पुरस्कार’ तथा ’पद्मश्री’ से सम्मानित किया जा चुका है।

सन्ध्या अग्रवाल

  • सन्ध्या अग्रवाल ये भारतीय क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी है।
  • इन्हें अर्जुन पुरस्कार तथा विक्रम पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

स्निग्धा मेहता

  • स्निग्धा मेहता ये भारतीय टेबल टेनिस खिलाडी थी।
  • इन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अनेक बार भारत का नेतृत्व किया।

सुनील दोषी

  • सुनील दोषी इनका जन्म 9 जून 1947 को हुआ था।
  • इंदौर निवासी श्री दोषी हिन्दी के क्रिकेट कमेन्टेटर हैं।
  • ये विदेशों मंे भी भारतीय क्रिकेट टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैण्ड, पाकिस्तान आदि देशों में जा चुके हैं। ये स्टेट बैंक ऑफ इंदौर के निर्देशक है।

अजीजुद्दीन

  • अजीजुद्दीन इनका जन्म 1 दिसम्बर, 1958 को हुआ था।
  • भारतीय हॉकी टीम के सदस्य के रूप में इन्हांेने 1978 में ब्रिटेश तथा 1979 में यूरोप की यात्रा की थी।
  • वर्ष 1986 मंे इन्हें मध्य प्रदेश सरकार ने ’विक्रम पुरस्कार’ से सम्मानित किया।

मौलाना बरकतुल्ला

  • मौलाना बरकतुल्ला इनका जन्म भोपाल में सन् 1862 में हुआ था।
  • इन्होंन अमेरिका मंे गदर पार्टी की स्थापना की और विदेशांे में भारत को आजादी के लिए अपना पक्ष रखा।
  • 1 नवम्बर, 1913 को उन्होंने ’गदर’ नामक साप्ताहिक-पत्र निकाला जिसके सम्पादक डॉ. बरकतुल्ला और रामचन्दर थे।
  • 27 सितम्बर 1927 को इनका निधन हो गया।

कैलाश नाथ काटजू

  • कैलाश नाथ काटजू इनका जन्म 17 जून, 1887 को मध्य प्रदेश की जावरा रियासत (इंदौर के निकट) में हुआ था।
  • इन्होंने 1908 में कानपुर से वकालत शुरू की। 1937 ई. में वकालत को त्याग कर कांग्रेस में शामिल हो गए।
  • ये उडीसा और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल भी रहे।
  • 1957 से 1962 तक ये मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री भी रहे।
  • श्री काटजू ने ’इलाहाबाद लॉ जर्नल’ का सम्पादन भी किया था।

अटल बिहारी वाजपेयी

  • अटल बिहारी वाजपेयी इनका जन्म ग्वालियर में 25 दिसम्बर 1926 को हुआ था।
  • इनकी शिक्षा ग्वालियर और कानपुर में हुई। इनके पिता का नाम श्री कृष्ण बिहारी वाजपेयी था।
  • इन्होंने ’भारत छोडो आंदोलन’ से सार्वजनिक जीवन में प्रवेश किया।
  • ये ’जनसंघ’ के संस्थापक सदस्यों में से एक थे।
  • ये 1951 से 1957 तक लोकसभा के तथा 1957 से 1977 तक राज्यसभा के सदस्य रहे।
  • इन्होंने वर्ष 1966-67 में कनाडा में आयोजित ’गुट निरपेक्ष संसदीय सम्मेलन’ में भारतीय प्रतिनिधि मण्डल का नेतृत्व किया।
  • 1967 से 1984 तक ये लोकसभा की ’लोक लेखा समिति’ के अध्यक्ष रहे।
  • 1977 में गठित जनता पार्टी की सरकार में ये विदेश मंत्री रहे
  • । वर्ष 1999 में ये तीसरी बार प्रधानमंत्री बने।
  • इनके द्वारा रचित पुरस्कें हैं-मेरी इक्यावना कविताएॅं, जनसंघ और मुसलमान, मेरी संसद यात्रा के आत्मकथ्य इत्यादि।

प्रकाश चन्द्र सेठी

  • प्रकाश चन्द्र सेठी इनका जन्म 19 अक्टूबर, 1920 को झालरापाटन में हुआ था।
  • ये मध्य प्रदेश तथा केन्द्र सरकार में विभिन्न विभागों में मंत्री रहे थे।

गोविन्द नारायण सिंह

  • गोविन्द नारायण सिंह इनका जन्म 25 जुलाई, 1920 में हुआ था।
  • इन्होंने वर्ष 1948 में भारतीय प्रशासनिक सेवा से त्यागपत्र दे दिया।
  • 1952 में विधायक बनकर राज्य मन्त्रिमण्डल में मंत्री बने।
  • 1967 में ये प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। इन्हंे बिहार का राज्यपाल बनने का गौरव भी प्राप्त है।

कैलास चन्द्र जोशी

  • कैलास चन्द्र जोशी इनका जन्म 14 जुलाई, 1929 को देवास जिले के हाटपीपल्या नामक स्थासयन पर हुआ था।
  • 1963 से 1966 तक जनसंघ विधायक दल के सभापति रहे।
  • ये 1968-69 में विधानसभा आश्वासन समिति तथा लोक समिति के सदस्य रहे।
  • 23 जून, 1977 को मुख्यमंत्री बने।

द्वारिका प्रसाद मिश्र

  • द्वारिका प्रसाद मिश्र मिश्र जी का जन्म 5 अगस्त, 1901 को हुआ था।
  • 1920 ई. में सविनय अवज्ञा आन्दोलन में शामिल होकर इन्होंने अपना राजनीतिक जीवन शुरू किया।
  • पण्डित मोतीलाल नेहरू के नेतृत्व वाली केन्द्रीय विधानसभा में इन्हंे विपक्ष का सचेतक बनाया गया था
  • 1963 से 1967 तक ये मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे।
  • 1922 में इन्होनें ’श्री शारदा’ का सम्पादन किया तथा 1942 में हिन्दी की साप्ताहिक पत्रिका ’सराठी’ प्रारम्भ की। इनके द्वारा रचित पुस्तके हैं- कृष्णायन व अनुदिता।

मोतीलाल वोरा

  • मोतीलाल वोरा इनका जन्म 20 दिसम्बर, 1928 को हुआ था।
  • 1985 में ये मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।
  • इन्होने भारत सरकार में भी विभिन्न मंत्री पद को सुशोभित किया है।
  • पत्रकार के रूप में भी इन्हें ख्याति प्राप्त थी।

मोहम्मद शफी कुरैशी

  • मोहम्मद शफी कुरैशी इनका जन्म 24 नवम्बर, 1929 को श्रीनगर में हुआ था।
  • ये 1965 से 1667 तक राज्यसभा तथा 1967 से 1979 तक लोकसभा के सदस्य रहे।
  • इन्हें केन्द्रीय मंत्रिमण्डल में भी अनेक बार शामिल किया गया।
  • अपने गृह राज्य की ’नेशनल कॉन्फ्रेन्स’ को ’नेशनल कांग्रेस’ में परिवर्तित करके कांग्रेस की स्थापना करने का श्रय प्राप्त है।
  • ये बिहार मध्य प्रदेश तथा उत्तर प्रदेश के राज्यपाल भी रहे हैं।

अर्जून सिंह

  • अर्जून सिंह इनका जन्म 5 नवम्बर, 1930 को चुरहट जिला सीधी में हुआ था।
  • ये मध्य प्रदेश के विभिन्न विभागों मंे मंत्रीपद को सुशोभित कर चुके हैं।
  • 1980 में ये मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे।
  • केन्द्रीय स्तर पर भी ये कई बार मंत्री बन चुके हैं। वर्ष 2010 में इनका निधन हो गया।

आरिफ बेग

  • आरिफ बेग इनका जन्म इंदौर में 2 फरवरी, 1936 को हुआ था।
  • ये 1967 से 1972 तक प्रदेश विधानसभा के तथा 1977 से 1979 तक लोकसभा के सदस्य रहे।
  • ये भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रहे हैं।

उमा भारती

  • उमा भारती इनका जन्म 3 मई, 1959 को टीकमगढ के डुन्डा में हुआ था।
  • वह 8 दिसम्बर 2003 को मध्य प्रदेश की प्रथम महिला मुख्यमंत्री बनी थी। वह 1989, 1991, 1996, 1998, 1999 में लोकसभा की सदस्य रहीं।
  • उनकी लिखित पुस्तकें हैं- -स्वामी विवेकानन्द (1972), ’पीस ऑफ माइण्ड (1978), तथा ’मानव: एक भक्ति का नाता (1983)।

सुन्दरलाल पटवा

  • सुन्दरलाल पटवा इनका जन्म 11 नवम्बर, 1924 को मंदसौर के कुकडेश्वर नामक स्थान पर हुआ था।
  • वर्ष 1942 में ’राष्ट्रय स्वयं सेवक संघ’ से इन्होने राजनीति में प्रवेश किया।
  • इन्हें संघ प्रचारक, विधानसभ सदस्य, विरोधी दल का मुख्य सचेतक, राज्य सहाकरी बैंक का संचालक, तथा जनता पार्टी की कार्यसमिति का सदस्य रहने का गौरव प्राप्त है ।
  • ये 1990 से 1992 तक राज्य के मुख्यमंत्री भी रहे हैं।

डॉ. शंकर दयाल शर्मा

  • डॉ. शंकर दयाल शर्मा इनका जन्म भोपाल में 19 अगस्त, 1918 को हुआ था।
  • डॉ. शर्मा ने सेन्ट जॉन्स कॉलेज आगरा से स्नातक, इलाहाबाद से डॉ. एम.ए. लखनउ विश्वविद्यालय से एल एल बी व कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की।
  • 1952 से 1956 तक ये भोपाल स्टेट के मुख्यमंत्री रहे। 1956 में मध्य प्रदेश के गठन के बाद डॉ. शर्मा राज्य मन्त्रिमण्डल में मंत्री बने।
  • 1972 में डॉ. शर्मा को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया और ये 1974 तक पद पर रहे।
  • 1992 से 1997 तक भारत के राष्ट्रपति भी रहे।।
  • डॉ. शर्मा द्वारा लिखी गई पुस्तक का नाम है ’कांग्रेस अप्रोच टू इन्टरनेशनल अफेयर्स’।
  • डॉ. शर्मा का निधन 26 दिसम्बर 1999 का हो गया।

वीरेन्द्र कुमार सकलेचा

  • वीरेन्द्र कुमार सकलेचा सकलेचा जी का जन्म 4 मार्च, 1930 को हुआ था।
  • ये प्रदेश में कई बार विधायक निर्वाचित हुए।
  • ये संविदा शासन में उप-मुख्यमंत्री रहे। वर्ष 1978 से 1980 के बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।

विजयाराजे सिन्धिया

  • विजयाराजे सिन्धिया राजमाता विजयाराजे सिन्धिया का जन्म 12 अक्टूम्बर 1919 को सागर जिले में ठाकुर महेन्द्र जो नेपाल के राजा के वंशज थे के यहॉं हुआ था।
  • इनका बचपन का नाम ’लेखा दिव्येश्वरी’ था। यह मैट्रिक पास करने वाली प्रथम नेपाली महिला थी।
  • इनका विवाह ग्वालियर के महाराज जीवाजी राव सिन्धिया से हुआ था।
  • यह प्रथम बार 1957 में गुना से लोकसभा के लिए चुनी गई थी।
  • 25 जनवरी, 2001 को इनका निधन हो गया।

माधवराव सिन्धिया

  • माधवराव सिन्धिया इनका जन्म ग्वालियर के महाराजा के यहॉं 10 मार्च, 1945 को हुआ था।
  • इनकी माता का नाम विजयाराजे सिन्धिया तथा पिता का नाम जीवाजीराव सिन्धिया था।
  • ये कई बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए। इन्होंने केन्द्र सरकार में विभिन्न मंत्री पद को भी सुशोभित किया था।
  • 30 सितम्बर 2001 को एक विमान दुर्घटना मंे इनकी मृत्यु हो गई।

शबनम मौसी

शबनम मौसी ये वर्ष 2000 में शहडौल जिले के सोहागपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में विधायक पद हेतु निर्वाचित होने वाली भारत की प्रथम किन्नर हैं।

सुब्बा राव

  • सुब्बा राव ये कांग्रेस सेवा दल से सम्बद्ध रहे हैं।
  • इन्होंने चम्बल घाटी में डाकुओं के आत्मसमर्पण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
  • इन्होंने मुरैना जिले में एक गॉंधी आश्रम की स्थापना की थी।

कान्ता बेन त्यागी

  • कान्ता बेन त्यागी इनका जन्म 27 मई, 1924 को हुआ था।
  • इन्होंने 1953 में खरगौन जिले के सुदूर आदिवासी अंचल में स्थित ग्राम निवाली में कन्या आश्रम की नींव डाली।
  • इन्होंने आदिवासी अंचल में व्यापक जन जागरण का पथ प्रशस्त किया है और उनके द्वारा किए गए खुली अदालत जैसे- कल्याणकारी सामाजिक प्रयोग सफल हुए हैं।
  • मध्य प्रदेश सरकार ने इन्हें 1986 में इन्दिरा गॉधी समाज सेवा का राज्य स्तरीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

डॉ. के. एस. गांगुली

  • डॉ. के. एस. गांगुली इनका जन्म 24 मार्च, 1919 को हुआ था।
  • चिकित्सा सुविधा हेतु संस्थानों की स्थापना, पुस्तक लेखन तथा आकाशवाणी एवं दूरदर्शन पर प्रसारण तथा विदेशों में भारतीय चिकित्सा प्रसार करने वाले डॉ. गांगुली को राष्ट्रपति, राज्यपाल, मदर टेरेसा तथा अन्य संस्थानों द्वारा पुरस्कृत किया जा चुका है।
  • डॉ. गांगुली पेशे से सिविल इंजीनियर, आर्किटेक्ट तथा उद्योगपति हैं। ये अध्यात्म तथा योग द्वारा समाज सेवा में संलग्न रहे हैं।

पी. एस. बिसेन


  • पी. एस. बिसेन इनका जन्म 11 जनवरी, 1948 को हुआ था।
  • ये एक प्रख्यात महाइक्रोबायोलॉजी वैज्ञानिक हैं।
  • इन्हें यू एस नेटवर्क साइन्स फेलोशिप (1994-96 का) तथा यू जी सी के प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

डॉ. मंगल प्रसाद अग्रवाल

  • डॉ. मंगल प्रसाद अग्रवाल इनका जन्म 9 जून, 1935 को हुआ था।
  • डॉ. अग्रवाल ने सर्वजातीय एकता एवं छूआछूत उन्मूलन, नशामुक्ति, गोबर संयन्त्र, अम्बर चरखा, श्रमदान से तालाबों का निर्माण, मानस प्रचार तथा मतदाता शिक्षा में काम करके असीम गौरव हासिल किया है
  • । इनकी इन उपलब्धियों के कारण मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र तथा गोवा द्वारा सर्वश्रेष्ठ समन्वयक पुरस्कार मिला है।

डॉ. अनवर आलम

  • डॉ. अनवर आलम इनका जन्म 5 जुलाई, 1945 को हुआ था।
  • भारतीय कृषि अभियान्त्रिकी सोसायटी द्वारा डॉ. अनवर आलम को प्रसंस्करण अभियान्त्रिकी में विश्वसनीय शोध, उत्पादन एवं प्रसंस्करण में यंत्रों का विकास आदि का गौरवपूर्ण उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जा चुका है।

रईसा खान

  • रईसा खान इनका जन्म 1949 में हुआ था, भोपाल गैस काण्ड में बेरोजगार हुई गैस पीडित महिलओं को रोजगार तथा अधिकार दिलाने हेतु रईसा खान प्रयत्नशील हैं।
  • गैस पीडित स्वयंसेवी महासंघ द्वारा इन्हे सम्मानित भी किया जा चुका है।




सम्बन्धित प्रश्न



Comments Inkita on 04-08-2022

Upsc ke sare subjects or optional subjects

गोविन्द गुर्जर on 13-09-2019

जी अच्छा है





नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

Labels: , , , , ,
अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






Register to Comment