Rashtriya Jalmarg 1 राष्ट्रीय जलमार्ग 1

राष्ट्रीय जलमार्ग 1



GkExams on 31-03-2023


राष्ट्रीय जलमार्ग क्या है (National Waterway In Hindi) : भारत में अंतर्देशीय जलमार्गों का एक विशाल नेटवर्क है जिसमें नदी निकाय, नहरें, पश्चजल (बैकवाटर) एवं खाड़ियाँ सम्मिलित हैं। राष्ट्रीय जलमार्ग अधिनियम, 2016 के अनुसार 111 अंतर्देशीय जलमार्ग (भारत में पहले घोषित पांच राष्ट्रीय जलमार्गों सहित) को ‘राष्ट्रीय जलमार्ग‘ घोषित किया गया है।


वर्ष 2016 में 106 जलमार्गों को राष्ट्रीय जलमार्ग घोषित किए जाने के बाद देश में 111 राष्ट्रीय जलमार्ग हैं, जो 2016 में 5 मौजूदा राष्ट्रीय जलमार्ग की सूची में जोड़ दिए गए। जिनमे कुछ महत्वपूर्ण जलमार्ग (National Waterway List) इस प्रकार है...


  • राष्ट्रीय जलमार्ग 1 (1620 KM) : गंगा-भागीरथी-हुगली नदी प्रणाली (हल्दिया – इलाहाबाद)
  • राष्ट्रीय जलमार्ग 2 (891 KM) : ब्रह्मपुत्र नदी (धुबरी – सादिया)
  • राष्ट्रीय जलमार्ग 3 (205 KM) : वेस्ट कोस्ट नहर (कोट्टापुरम – कोल्लम), चंपक्कारा तथा उद्योग मंडल नहर
  • राष्ट्रीय जलमार्ग 4 (82 KM) कृष्णा नदी के मुक्तियाला से विजयवाड़ा तक खंड का विकास



  • राष्ट्रीय जलमार्ग-1 (National Waterway 1) :




    यह भारत का सबसे लंबा जलमार्ग है। इसे गंगा नदी से गुजरने वाले 1680 किलोमीटर लंबे प्रयागराज-हल्दिया जलमार्ग को जल मार्ग विकास परियोजना के तहत भारत में राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या-1 का दर्जा दिया गया है। आपको बता दे की इसे "गंगा भागीरथी हुगली नदी प्रणाली" भी कहा जाता है।


    इसे अक्टूबर 1986 में राष्ट्रीय जलमार्ग घोषित किया गया था। और यह पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, झारखंड और बिहार राज्यों से होकर गुजरता है। वर्तमान समय में इसे राष्ट्रीय जलमार्ग अधिनियम 2016 के तहत भारत के अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण द्वारा प्रबंधित किया जाता है।



    Comments



    नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

    Labels: , , , , ,
    अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






    Register to Comment