2010 Me Bharat Me Ayojit Khel Ka Naam 2010 मे भारत मे आयोजित खेल का नाम

2010 मे भारत मे आयोजित खेल का नाम



GkExams on 25-02-2019


राष्ट्रमंडल खेल 2010 अथवा 19वें राष्ट्रमंडल खेलों की मेज़बानी दिल्ली ने की। विभिन्न खेलों के लिए आयोजित किया जाने वाला यह अब तक का सबसे बड़ा आयोजन रहा। भारत पूरे तीन दशकों बाद ऐसे किसी आयोजन का मेज़बान बना। इससे पहले भारत 1982 में एशियाई खेलों की मेज़बानी कर चुका है। खेलों का शुभारंभ दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में हुआ।

क्वींस बैटन रिले

राष्ट्रमंडल खेलों की क्वींस बैटन आधुनिक तकनीक और ख़ूबसूरती का अनूठा समागम है, जिसके भीतर लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम और खेलों की वेबसाइट को तस्वीरें भेजने में सक्षम कैमरा भी लगा हुआ है। एल्युमीनियम और सोने से बनी बैटन पर बनी 18 कैरेट सोने की पत्ती में महारानी एलिजावेथ का संदेश उकेरा हुआ है। यह प्राचीन भारतीय ताम्रपत्र का द्योतक है, जिसमें लेजर तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।

  • फोले डिजाइन के माइकल फोले के साथ टाइटन इंडस्ट्रीज और भारत इलेक्ट्रानिक्स ने मिलकर बैटन को तैयार किया।
  • इसमें दुनिया भर से खेल प्रेमियों के एसएमएस रिसीव करने वाली प्रणाली भी है।

क्वींस बैटन यात्रा

क्वींस बैटन रिले दिल्ली 2010 की शुरुआत 29 अक्टूबर 2009 में लंदन में हुई थी, जब भारत के ओलिंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा को यह बैटन दी गई थी। जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में 19वें राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत 3 अक्टूबर, 2010 से हुई। इस दौरान बैटन ने दुनिया के एक तिहाई देशों से होते हुए 190,000 किलोमीटर से ज़्यादा की दूरी तय की। बैटन का यह सफर परिवहन के हर संभव माध्यम जैसे हवा, पानी और ज़मीन के रास्ते से होते हुए हज़ारों हाथों से गुजरा। यह मैराथन 240 दिनों में 70 देशों से होते हुए भारत पहुंचा। क्वींस बैटन 2010 दिल्ली को भारतीयता के भाव, सद्भाव, विकास तथा विविधता के रंग में रंगा गया। इसे हस्तशिल्प तथा उन्नत किस्म की इंजीनियरिंग व तकनीक का इस्तेमाल करके बनाया गया। यह बैटन एल्यूमीनियम से त्रिकोणकार बनाई गई। इसे हेलिक्स के रूप में ऊपर से मोड़ा गया। इस पर भारत के सभी कोनों में मिलने वाली मिट्टी के रंग का लेपन भी किया गया।

शुभंकर तथा प्रतीक चिह्न

शुभंकर "शेरा", राष्ट्रमंडल खेल 2010

दिल्ली राष्ट्रमंडल खेल 2010 के लिए "शेरा" को शुभंकर बनाया गया, जो भारत का राष्ट्रीय पशु बाघ है। शेरा को सबसे पहले मेलबर्न राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान दिखाया गया था, जो महिमा, साहस तथा अनुग्रह शक्ति का प्रतीक है। नारंगी तथा काले रंग की पट्टियों वाला यह बाघ भारत के भाव को प्रदर्शित करता है और खिलाडियों को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता है। दिल्ली राष्ट्रमंडल खेल का प्रतीक चिह्न चक्र से प्रेरित है, जो देश की आज़ादी को प्रदर्शित करता है। ऊपर की ओर जाती इंद्रधनुषी रंगों वाली पट्टियां मानव अंगुलियों की प्रतीक हैं, जो सभी भारतवासियों को एकसाथ आकर देश को गौरवान्वित करने तथा जीवंत राष्ट्र के रूप में बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करता है। प्रतीक चिह्न की टैगलाइन 'कम आउट एंड प्ले' है, जिसका अर्थ है "आइए साथ मिलकर खेलें"। यह देश के सभी नागरिकों के लिए आमंत्रण है कि वो साथ आएं और देश के लिए खेलें और अपना बेहतरीन प्रदर्शन दें, जिससे देश का सिर गर्व से ऊंचा हो सके। यह दिल्ली के लोगों के लिए भी एक संदेश है कि वो राष्ट्रमंडल खेल 2010 के दौरान मेज़बानी के नए प्रतिमान स्थापित करें।

17 स्पर्धाए

19वें राष्ट्रमंडल खेलों में लॉन टेनिस को पहली बार शामिल किया गया। हॉकी भी मुख्य स्पर्धा के तौर पर रही, जिसे 1998 के कुआलालंपुर में अस्थायी रूप से शामिल किया गया था। दिल्ली में होने वाले खेलों में महिला और पुरुष दोनों स्पर्धाएँ हुई। रग्बी सेवन और लॉन बॉल भारतीय के लिए ख़ास आकर्षण थे। खेलों की सूची में 17 खेल शामिल हैं, जो इस प्रकार है-

  1. तीरंदाजी,
  2. एक्वेटिक्स,
  3. एथलेटिक्स,
  4. बैडमिंटन,
  5. बॉक्सिंग,
  6. साइकिलिंग,
  7. जिमनास्टिक,
  8. हॉकी,
  9. लॉन बाउल,
  10. नेटबॉल,
  11. रग्बी सेवेन,
  12. शूटिंग,
  13. स्क्वॉश,
  14. टेबल टेनिस,
  15. टेनिस,
  16. भारोत्तोलन और
  17. कुश्ती
  • विशिष्ट विकलांग एथलिटों के लिए 4 खेलों में 15 स्पर्धाएं आयोजित हुई। इनमें एथलेटिक्स, तैराकी, पॉवरलिफ्टिंग और टेबल टेनिस है।

देशों की संख्या

1930 के पहले राष्ट्रमंडल खेलों में सिर्फ़ 11 देशों के 400 एथलीटों ने ही हिस्सा लिया था। लेकिन 2010 तक देशों की संख्या बढ़कर 72 हो चुकी है। भाग लेने वाले खिलाड़ियों की संख्या भी क़रीब साढ़े सात हज़ार तक पहुँच चुकी है। आस्ट्रेलिया, कनाडा और इंग्लैण्ड इन खेलों के पावरहाउस हैं। हालाँकि शुरुआती दो संस्करणों में आस्ट्रेलिया का प्रदर्शन ख़ास अच्छा नहीं रहा, लेकिन 1938 के बाद से कंगारू टीम कभी भी शीर्ष तीन की सूची से बाहर नहीं रही। आस्ट्रेलिया ने अब तक सबसे ज़्यादा 11 बार अंकतालिका में अव्वल स्थान हासिल किया है। मेज़बान भारत का इस बार सबसे बड़ा दल उतरा।

आयोजन स्थल

खेलों का कार्यक्रम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली राष्‍ट्रमंडल खेलों में कुल 17 तरह की प्रतियोगिता के लिए 11 स्टेडियम तय किए गए।



Comments



नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

Labels: , , , , ,
अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






Register to Comment