Bharat Aur China Seema Vivad भारत और चीन सीमा विवाद

भारत और चीन सीमा विवाद



GkExams on 22-02-2023


भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमा (International Borders Of India) : सबसे पहले तो आपको बता दे की भारत अपनी अंतरराष्ट्रीय भूमि सीमा 7 विभिन्न देशों के साथ साझा करता है। भारत के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करने वाले सात देश (india shares border with how many countries) बांग्लादेश, चीन, अफगानिस्तान, म्यांमार, भूटान, नेपाल और पाकिस्तान हैं।


जब बात आती है की भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमा कितनी है तो बताया जाता है की भारत की थल सीमा (लैंड बॉर्डर) की कुल लंबाई 15,106.7 किलोमीटर है जो कुल सात देशों से लगती है। इसके अलावा 7516.6 किलोमीटर लंबी समुद्री सीमा है।


India Border Map :



Bharat-Aur-China-Seema-Vivad


उपरोक्त तस्वीर के माध्यम से आप India Border Map को आसानी से समझ सकते है। यहाँ हम अगर भारत के अंतर्राष्ट्रीय सीमा से लगे देश की लंबाई की सूची व सीमा से लगे राज्यों (indian border names) की सूची की बात करें तो...


1. बांग्लादेश की सीमा 4096.7 किलोमीटर पश्चिम बंगाल, आसाम, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम से लगती है।


2. चीन की सीमा 4062 किलोमीटर (india-china border length) जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम एंव अरूणाचल प्रदेश से लगती है।


3. पाकिस्तान की सीमा 3323 किलोमीटर (india-pakistan border length) गुजरात, राजस्थान, पंजाब एवं जम्मू कश्मीर से लगती है।


4. नेपाल की सीमा 1751 किलोमीटर उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, व उत्तराखंड से लगती है।


5. म्यांमार की सीमा 1643 किलोमीटर अरूणाचल प्रदेश, नगालैंड, मिजोरम व मणिपुर से लगती है।


6. भूटान की सीमा 699 किलोमीटर सिक्किम, असम, व पश्चिम बंगाल, अरूणाचल प्रदेश से लगती है।


7. अफगानिस्तान की सीमा 106 किलोमीटर जम्मू-कश्मीर, (पाक अधिकृत कश्मीर) से लगती है।


भारत और चीन सीमा विवाद :




पिछले कुछ समय से भारत और चीन के बीच सीमा विवाद चल रहा है। वर्ष 1975 के बाद से दोनों देशों के सैनिकों के बीच साल 2020 में पूर्वी लद्दाख के गलवान में एक ख़ूनी झड़प हुई थी। इसमें करीब 20 भारतीय सैनिक शहीद हुए थे। इसके बाद चीन ने पूर्वी लद्दाख़ की पैंगोंग त्सो झील में अपनी गश्ती नौकाओं की तैनाती बढ़ाया।


दरअसल चीन भारत के हजारों किलोमीटर हिस्से पर अपना दावा करता है। भारतीय विदेश मंत्रालय के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश की करीब 90 हजार वर्ग किलोमीटर जमीन पर चीन अपना दावा करता है। जबकि, भारत की ओर से साफ किया जा चुका है कि अरुणाचल भारत का अटूट हिस्सा है और रहेगा।


फ़िलहाल चीन की ओर से सीमा पर घुसपैठ की आशंका से निपटने के लिए भारत सरकार पुख्ता निगरानी तंत्र तैयार करने में जुट गई है। इसके लिए कैबिनेट ने चीन के लगे सीमावर्ती जिलों में वाइब्रेंट विलेज योजना को हरी झंडी देने के साथ ही आईटीबीपी में सात नए बटालियन तैयार करने और उनके लिए सेक्टोरल हेडक्वार्टर बनाने को मंजूरी दे दी है।




सम्बन्धित प्रश्न



Comments ankita jaiswal on 07-03-2022

mac mahon

Karan jatav on 15-12-2019

Mek Mohan line ki distens





नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

Labels: , , , , ,
अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






Register to Comment