Vartman Yug Me Mahilaon Ka Yogdan वर्तमान युग में महिलाओं का योगदान

वर्तमान युग में महिलाओं का योगदान



GkExams on 28-05-2022


वैसे तो राज्य और केंद्र सरकारों ने महिला सशक्तिकरण (paragraph on women empowerment) पर मुख्य फोकस करके अपनी प्राथमिकताओं में जोड़कर नए आयाम देने का भरसक प्रयास किया है, पर सरकारो के इतने प्रायासों के बावजूद वर्तमान समाज में नारी वह स्थान नहीं प्राप्त कर पायी है जहाँ उसे होना चाहिए।


Vartman-Yug-Me-Mahilaon-Ka-Yogdan


वर्तमान युग में महिलाओं का योगदान :




वर्तमान समय में महिलाएं पुरुष वर्ग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर प्रगति की ओर अग्रसर हो रही है, वह समाज के लिए एक गर्व और सराहना की बात है। फिर चाहे वह कोई भी वर्ग हो जैसे - राजनीति, टेक्नोलोजी, सुरक्षा समेत हर क्षेत्र में जहां जहां महिलाओं ने हाथ आजमाया उसे कामयाबी ही मिली।


दोस्तों आज के समय अब तो ऐसी कोई जगह नहीं है, जहां आज की नारी (essay on women empowerment in india) अपनी उपस्थिति दर्ज न करा रही हो। और इतना सब होने के बाद भी वह एक गृहलक्ष्मी के रूप में भी अपना स्थान बनाए हुए है। जो की काबिल ए तारीफ है।


लेकिन फिर भी भारत के संदर्भ में बात करें तो पाएंगे कि अब भी हमारे देश को महिलाओं की स्थिति सुधारने की जरुरत है। शिक्षा को निचले स्तर तक पहुंचा कर हम नारियों को सशक्त करने का प्रयास कर सकते हैं। इसके साथ ही महिलाओं को भी अपने अधिकार के साथ समाज की मर्यादा का भी ध्यान रखना चाहिए। एक सही दिशा में ही चलकर महिलाओं का सही विकास संभव है।


भारत में नारी की स्थिति :


हमारे देश में महिलाओं की स्थिति सदैव एक समान नही रही है। इसमें युगानुरूप परिवर्तन होते रहे हैं। उनकी स्थिति में वैदिक युग से लेकर आधुनिक काल तक अनेक उतार - चढ़ाव आते रहे हैं तथा उनके अधिकारों में तदनरूप बदलाव भी होते रहे हैं। वैदिक युग में स्त्रियों की स्थिति सुदृढ़ थी , परिवार तथा समाज में उन्हे सम्मान प्राप्त था।


पहले के समय में हमारे देश में ऐसी - ऐसी कुप्रथाएं थी जिन्हें आज के समय में सोचने पर भी रूह कांप उठती है। इनमे से एक है सती प्रथा जी हाँ दोस्तों एक समय था जब नारी को अपने पति की मौत के बाद उसे उनके साथ जिंदा जलकर सती हो जाना पड़ता था। इस कुप्रथा से निजात दिलाने हेतु राजा राममोहन राय ने नारी हित में पहली बार ठोस कदम उठाया और सती प्रथा पर रोक लगा दी गयी।


इसके अलावा समाज में कुप्रथाओ के वाहक कुछ विशेष वर्ग के पुरुषों ने नारी को समाजिक सुख सुविधाओं व शिक्षा से दूर रखा और नारी गुलामी की प्रतीक बन गई। नारी को समाजिक गतिविधियों में शामिल होने की छूट नहीं थी। और उसे अपने घर के अंदर भी अपना चेहरा घूघंट में छिपाकर रखना पड़ता था।


इन सब बातों को देखते हुए हमे आज भी ऐसे कई उदाहरण देखने को मिल जाते है जहाँ पर नारी की बिलकुल भी कदर नही होती है। खासकर गाँव के इलाकों में तो आज भी कई प्रकार की कुप्रथाएं मौजूद है। इसलिए इस प्रकार की कुप्रथाओं से आज हमे लड़ने की सख्त जरूरत है।





सम्बन्धित प्रश्न



Comments Dipika diwan on 25-12-2023

Vartaman me samaj me nari ka yogdan mahatva par nibandh

Shweta on 23-10-2023

Sab kuchh to theek tha bich mein english kyon dal diye Hindi

Raaj on 12-03-2023

Aadhunik yug me mahilaoo ki bhumika


Sweeti Gupta on 22-01-2023

Bhart ke growth me female role kya hai

Sumit on 14-10-2022

Wartaman yug me mahilao ki yogdan par nibandh

Sanjana Kumari on 29-09-2022

आज के समाज में नारी का योगदान अनुच्छेद (१००-१५०) शब्द में

sakshi gautam on 08-12-2021

वर्तमान युग में महिलाओं का योगदान विषय पर निबंध लिखें




Ayush singh on 10-10-2021

Vartman yug mai nari ka yogdan

Nibandh on 20-10-2021

Vartman yug m mahilao ka yogdan par nibandh

Bhanu Rathore on 14-11-2021

वर्तमान समाज और स्त्री



नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

Labels: , , , , ,
अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






Register to Comment