Gopal Singh Nepali Ka Sahityik Parichay गोपाल सिंह नेपाली का साहित्यिक परिचय

गोपाल सिंह नेपाली का साहित्यिक परिचय



GkExams on 04-07-2022


गोपाल सिंह नेपाली (gopal singh nepali biography) के बारें में : यह एक हिन्दी एवं नेपाली के मशहूर कवि थे। इनका जन्म 11 अगस्त 1911 को बिहार के बेतिया में हुआ था। आपकी बेहतर जानकारी के लिए बता दे की इस मशहूर कवि का मूल नाम गोपाल बहादुर सिंह था। और ध्यान रहे की इस मशहूर कवि का निधन 17 अप्रैल 1963 को हुआ था।


Gopal-Singh-Nepali-Ka-Sahityik-Parichay


इनकी शिक्षा के बारें में बात करें तो इन्होने प्रवेशिका तक ही शिक्षा को सीमित रखा। मैट्रिक तक कि शिक्षा प्राप्त नही कर पाने के कारण इन्होंने बेतिया राज के पुस्तकालय में बैठकर अपना साहित्य अध्ययन किया।


वैसे गोपाल सिंह नेपाली को बचपन (gopal singh nepali ka jeevan parichay) से ही काव्य में रूचि रही है। बचपन मे ये कई बार अपनी बातों को काव्य के रूप में व्यक्त करते थे। कुछ समय बाद गोपाल सिंह का विवाह हुआ। इनकी पत्नी नेपाल के राजपुरोहित के परिवार से थीं।


गोपाल सिंह नेपाली का साहित्यिक परिचय :




वर्ष 1933 में बासठ कविताओं (gopal singh nepali poems) का इनका पहला संग्रह ‘उमंग’ प्रकाशित हुआ था। ‘पंछी’ ‘रागिनी’ ‘पंचमी’ ‘नवीन’ और ‘हिमालय ने पुकारा’ इनके काव्य और गीत संग्रह हैं। नेपाली ने सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ के साथ ‘सुध’ मासिक पत्र में और कालांतर में ‘रतलाम टाइम्स’, ‘पुण्य भूमि’ तथा ‘योगी’ के संपादकीय विभाग में काम किया था।


मुंबई प्रवास के दिनों में नेपाली ने तकरीबन चार दर्जन फिल्मों के लिए गीत भी रचा था। उसी दौरान इन्होंने ‘हिमालय फिल्म्स’ और ‘नेपाली पिक्चर्स’ की स्थापना की थी। निर्माता-निर्देशक के तौर पर नेपाली ने तीन फीचर फिल्मों-नजराना, सनसनी और खुशबू का निर्माण भी किया था।


गोपाल सिंह नेपाली की रचनाएं :




यहाँ हम आपको निम्नलिखित बिन्दुओं द्वारा गोपाल सिंह नेपाली की रचनाओं से अवगत करा रहे है, जो इस प्रकार है...


  • उमंग
  • रागिनी
  • नीलिमा
  • पंछी
  • पंचमी
  • सावन
  • ऑंचल
  • नवीन कल्पना करो
  • रिमझिम
  • वसंत गीत
  • हमारी राष्ट्रवाणी
  • हिमालय ने पुकारा
  • भारत गगन के जगमग सितारे




  • सम्बन्धित प्रश्न



    Comments विशाल on 01-02-2023

    हिमालय ने पुकारा किस वर्ष प्रकाशित हुआ

    Rashita on 12-05-2019

    Gopal singh Nepali ka jeevan parichaiya





    नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

    Labels: , , , , ,
    अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






    Register to Comment