राष्ट्रीय उद्यान प्राकृतिक और अर्द्ध प्राकृतिक स्थान जहाँ जानवरों को संरक्षित रखा जाता है। भारत का पहला राष्ट्रीय उद्यान सन 1936 में हेली नेशनल पार्क था जिसका नाम अब जिम कोर्बेट राष्ट्रीय उद्यान कर दिया गया है। वैसे तो अपनी प्राकृतिक समरसता की वजह से देश के राष्ट्रीय उद्यान किसी न किसी वजह से चर्चा में रहते ही हैं, पर असम का मानस राष्ट्रीय उद्यान इन दिनों इसलिए सुर्खियों में है, क्योंकि यहाँ राइनो विजन 2020 का विस्तार किया जा रहा है। इसके तहत असम के ही काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान से एक सींग वाले चार गैंडों को यहाँ लाया गया है। देश के कुछ प्रमुख राष्ट्रीय उद्यानों पर एक नज़र डालते हैं।
मानस राष्ट्रीय उद्यान
मुख्य लेख : मानस अभयारण्य
यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल असम का यह राष्ट्रीय उद्यान देश का चर्चित टाइगर और एलीएंट रिजर्व भी है। इसका नाम मानस उद्यान के पश्चिम से बहने वाली मानस नदी के नाम से पड़ा है, जो ब्रह्मपुत्र की सहायक नदी है। एक सींग का गैंडा, बारहसिंगा, बाघ, हाथी के अतिरिक्त यहाँ कई अन्य दुर्लभ जीव-जंतु भी पाए जाते हैं।
बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान
मुख्य लेख : बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान
मध्य प्रदेश में स्थित यह उद्यान बंगाल टाइगर की वजह से पूरी दूनिया में प्रसिद्ध है।
बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान
कर्नाटक का यह राष्ट्रीय उद्यान प्रमुख टाइगर रिजर्व में गिना जाता है। बंगाल टाइगर के अतिरिक्त हज़ारों हाथियों का भी यह आशियाना है।
केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान
मुख्य लेख : केवलादेव घाना राष्ट्रीय उद्यान
भरतपुर पक्षी विहार के रूप में चर्चित यह उद्यान राजस्थान का गौरव है। यहाँ सर्दी के मौसम में हजारों दुर्लभ पक्षियों को देखा जाता है, जिसमें अफ़ग़ानिस्तान, चीन, साइबेरिया आदि की पक्षी प्रमुख है।
कान्हा राष्ट्रीय उद्यान
मुख्य लेख : कान्हा राष्ट्रीय उद्यान
देश के बहतरीन पार्कों में शुमार कान्हा 1955 में राष्ट्रीय उद्यान बना। यह मध्य प्रदेश में स्थित है। वैसे तो यह टाइगर रिजर्व भी है, पर यहाँ की उपलब्धि है स्वैंप डीयर (एक दुर्ल्भ बारहसिंघा), जिसे कठिन प्रयासों के बाद सुरक्षित रखा जा सका है। रुडयार्ड किपलींग को जंगल बुक लिखने की प्रेरणा इसी पार्क से मिली।
रणथंबौर राष्ट्रीय उद्यान
मुख्य लेख : रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान
उत्तर भारत के बड़े राष्ट्रीय उद्यानों में गिना जाने वाला यह पार्क राजस्थान का गौरव है। 392 वर्ग किलोमीटर में फैले इस पार्क में अधिक संख्या में बनयान (बरगद) के पेड़ दिखते हैं।
जीम कार्बेट नेशनल पार्क
मुख्य लेख : जिम कोर्बेट राष्ट्रीय पार्क
Rashtriy Udyan ki paribhasha
alakrti udhyaan kee paribhaasha
Rastreey udhan kise kahte hai
Rastiye uddyaan kya hai
Isai Dharm Ke Do Pramukh panten ke naam likhiye
Bagiche ki dekh bhal kaise kare
नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Question Bank International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity
राष्ट्रीय उघान की परिभाषा