Muglon Ki Rajput Neeti मुगलों की राजपूत नीति

मुगलों की राजपूत नीति



GkExams on 12-01-2023


मुगलों की राजपूत नीति (mughal and rajput relations) : 16वीं शताब्दी के मध्यकालीन समय के बाद, कई राजपूत शासकों ने मुगल सम्राटों के साथ घनिष्ठ संबंध बनाए और विभिन्न क्षमताओं से उनकी सेवा की। इतिहास गवाह है की राजपूतों के समर्थन के कारण ही अकबर भारत में मुगल साम्राज्य की नींव रखने में सक्षम हुआ था। राजपूत रईसों ने अपने राजनैतिक उद्देश्यों के लिए मुगल बादशाहों और उनके राजकुमारों से अपनी बेटियों की शादी करवाई थी।


बात 1562 ईस्वी की है जब अकबर आगरा से अजमेर जा रहा था तो आमेर के शासक भारमल अपने परिवार सहित सांगानेर के स्थान पर अकबर से मिला। उसी समय भारमल शाही नौकरी की इच्छा प्रकट करने के साथ-साथ अपनी छोटी बेटी मनीबाई का हाथ विवाह के लिए पेश किया। तो उसे अकबर ने स्वीकार कर लिया।


और यह अकबर की तीसरी बेगम बनी। इसी से सलीम का जन्म हुआ। राजा भारमल का अनुसरण करते हुए बीकानेर मारवाड़ और जैसलमेर आदि के राजा ने भी अकबर से वैवाहिक संबंध स्थापित किए थे। 1584 ईस्वी में राजा भारमल की पोती और भगवान दास की पुत्री से शहजादा सलीम (जहांगीर) का विवाह हुआ जिसकी कोख से खुसरो का जन्म हुआ था।


हालाँकि कुछ ऐसे भी राज्य थे जिन्होंने अकबर के साथ वैवाहिक संबंध कायम नहीं किये, फिर भी उनकी स्थिति अच्छी थी- उदाहरण के लिए रणथंभौर, बांसवाडा, सिरोही।


राजपूत-मुग़ल वैवाहिक संबंधों की सूची :




यहाँ हम आपको निम्नलिखित बिन्दुओं द्वारा राजपूत-मुग़ल वैवाहिक संबंधों की मुख्य सूची (List of mughal rajput marriage) से अवगत करा रहे है, जो इस प्रकार है...


  • 1562, अकबर ने राजा भारमल की बेटी से शादी की (कछवाहा-अंबेर)
  • नवंबर 1569, महारावल हरिराज सिंह ने अपनी पुत्री राजकुमारी नाथी बाई का विवाह अकबर से किया (भाटी-जैसलमेर)
  • 15 नवंबर 1570, राय कल्याण सिंह ने अपनी भतीजी का विवाह अकबर से किया (राठौर-बीकानेर)
  • 1570, मालदेव ने अपनी पुत्री रुक्मावती का अकबर से विवाह किया (राठौर-जोधपुर)
  • 1573, नगरकोट के राजा जयचंद की पुत्री से अकबर का विवाह (नगरकोट)
  • मार्च 1577, डूंगरपुर के रावल की बेटी से अकबर का विवाह (गहलोत-डूंगरपुर)
  • 1581, केशवदास ने अपनी पुत्री का विवाह अकबर से किया (राठौर-मोरता)
  • 16 फरवरी, 1584, राजकुमार सलीम (जहांगीर) का भगवंत दास की बेटी से विवाह (कछवाहा-आंबेर)
  • 1587, राजकुमार सलीम (जहांगीर) का जोधपुर के मोटा राजा की बेटी से विवाह (राठौर-जोधपुर)
  • 2 अक्टूबर 1595, रायमल की बेटी से दानियाल का विवाह (राठौर-जोधपुर)
  • 28 मई 1608, जहांगीर ने राजा जगत सिंह की बेटी से विवाह किया (कछवाहा-आंबेर)
  • 1 फरवरी, 1609, जहांगीर ने राम चंद्र बुंदेला की बेटी से विवाह किया (बुंदेला, ओर्छा)
  • अप्रैल 1624, राजकुमार परवेज का विवाह राजा गज सिंह की बहन से (राठौर-जोधपुर)
  • 1654, राजकुमार सुलेमान शिकोह से राजा अमर सिंह की बेटी का विवाह (राठौर-नागौर)
  • 17 नवंबर 1661, मोहम्मद मुअज्जम का विवाह किशनगढ़ के राजा रूप सिंह राठौर की बेटी से (राठौर-किशनगढ़)
  • 5 जुलाई 1678, औरंगजेब के पुत्र मोहम्मद आजाम का विवाह कीरत सिंह की बेटी से हुआ. कीरत सिंह मशहूर राजा जय सिंह के पुत्र थे (कछवाहा-आंबेर)
  • 30 जुलाई 1681, औरंगजेब के पुत्र काम बख्श की शादी अमरचंद की बेटी से हुए (शेखावत-मनोहरपुर)




  • सम्बन्धित प्रश्न



    Comments Sadhana on 10-10-2021

    Phoolon ki ghati kis rajya mein sthit hai





    नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

    Labels: , , , , ,
    अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






    Register to Comment