Jawahar Laal Nehru Ke RajNeetik Vichar जवाहर लाल नेहरू के राजनीतिक विचार

जवाहर लाल नेहरू के राजनीतिक विचार



GkExams on 13-02-2023


जवाहर लाल नेहरू के बारें में (Short Biography Of Jawaharlal Nehru) : नेहरूजी का जन्म 14 नवंबर 1889 इलाहाबाद के एक धनाढ्य परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम मोतीलाल नेहरू और माता का नाम स्वरूपरानी था। जानकारी रहे की जवाहर लाल नेहरु भारत के प्रथम प्रधानमंत्री बने थे। अपने पूरे जीवन काल में वह देश की सेवा करने के वजह से नौ बार जेल जा चुँके थे।


Jawaharlal Nehru Photo :




Jawahar-Laal-Nehru-Ke-RajNeetik-Vichar


इन्हें दुनिया के बेहतरीन स्कूलों और विश्वविद्यालयों में शिक्षा प्राप्त करने का मौका मिला था। इन्होने (jawaharlal nehru essay) अपनी स्कूली शिक्षा हैरो और कॉलेज की शिक्षा ट्रिनिटी कॉलेज, लंदन से पूरी की थी। उन्होंने अपनी लॉ की डिग्री कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से पूरी की। हैरो और कैम्ब्रिज में पढ़ाई कर 1912 में नेहरूजी ने बार-एट-लॉ की उपाधि ग्रहण की और वे बार में बुलाए गए।


जवाहर लाल नेहरू के राजनीतिक विचार :




समाजवाद सम्बन्धी विचार :


इनका लक्ष्य भारत के लोगों के लिए राजनीतिक स्वतंत्रता के साथ-साथ सामाजिक एवं आर्थिक स्वतंत्रता प्राप्त करना था। 1936 में नेहरू (short note on jawaharlal nehru in english) ने लिखा था कि “में इस बात से अश्वस्त हूं कि विश्व की और भारत की समस्याओं का अंतिम समाधान सभाजवाद में निहित है और में इस शब्द का प्रयोग एक अस्पष्ट मानवतावादी उपाय के बजाय आर्थिक एवं वैज्ञानिक अर्थों में करता हूं। समाजवाद मात्र एक आर्थिक सिद्धांत ही नहीं बल्कि एक जीवनदर्शन भी है और अपने इसी स्वरूप में मुझे प्रेरित करता है।”


लोकतन्त्र सम्बन्धी विचार :


वह लोकतंत्र को एक शासन प्रणाली ही नही बल्कि जीवन-पद्धति मानते थे। नेहरू लोकतंत्र को एक ऐसी शासन पद्धति मानते थे जिसमें शांतिपूर्ण तरीकों से समाज में परिवर्तन किया जा सकता है। इसमें शासन सत्ता अंतिम रूप से जनता के हाथ में रहती है क्योंकि उसी के द्वारा चुने गये व्यक्ति शासन संभालते हैं।


धर्मनिरपेक्षता सम्बन्धी विचार :


नेहरु अपने स्वभाव, अध्ययन एवं अभिधारणाओं के कारण वे रूढ़ीवाद, सम्प्रदायवाद तथा कट्टरवाद के विरोधी थे। सम्प्रदायवाद के बारे में उनके विचार अभिनव और शिक्षाप्रद थे। अपने राजनीतिक जीवन के शुरुआती वर्षों से ही नेहरू सम्प्रदाय के विरोधी थे, किंतु उस समय ये विरोध साम्प्रदायिक दंगों, धार्मिक असहिष्णुता और कट्टरवाद की सामान्य आलोचना से अधिक नहीं था।


राष्ट्रवाद सम्बन्धी विचार :


नेहरुजी उग्र राष्ट्रवाद एवं धार्मिक राष्ट्रवाद के विरूद्ध थे। इनका मानना था कि उग्र राष्ट्रवाद परस्पर वैमनस्य, घृणा और युद्ध की विभीषिका को जन्म देता है। इससे विश्व शांति खतरे में पड़ जाती है तथा इस हिंसा की आग में बेगुनाह, मासूम और निर्दोष व्यक्तियों की बेवजह जानें जाती हैं।


मृत्यु :




नेहरु ने एक ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने अपने सम्पूर्ण मन और मस्तिष्क से भारतीय जनता को प्रेम किया और इसके बदले में भारतीय जनता ने भी उसे अपना अपार प्रेम प्रदान किया। अपने जीवन काल में देश के विकास के लिए काम किया और अंतत: 27 मई 1964 (jawaharlal nehru death date) को दिल का दौरा पडा़ जिसमें उनकी मृत्यु हो गई।


बाल दिवस : 14 नवम्बर




पंडित जवाहरलाल नेहरु बच्चों के बहुत शौकीन थे और उन्हें इतना प्यार करते थे कि उनकी जयंती का मतलब 14 नवंबर को भारत में बाल दिवस के रूप में घोषित किया गया है। इस दिन उनका जन्म दिवस भारत में विशेष रूप से बच्चों द्वारा बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। उन्हें बच्चों द्वारा चाचा नेहरू के नाम से बुलाया जाता था।


Pradeep Chawla on 11-10-2018


Check link below -



http://shodhganga.inflibnet.ac.in/bitstream/10603/128343/9/09_chapter%203.pdf


Comments Satyajeet जवाहरलाल नेहरू के राजनीतिक विचार क्या है on 01-05-2023

जवाहरलाल नेहरू के राजनीतिक विचार क्या है

Satyajeet on 12-06-2022

Jawahar lal nehru ke rajnitik vichar

Priya Jaiswal on 16-05-2022

Pandit jwahar lal nehru ke rajnitik vichar kya h


VIKRAM on 25-06-2021

Nehru ke rajnitik vichar

Nazish on 26-02-2021

Jawahar lal Nehru ke rajniti me vichar saral language





नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

Labels: , , , , ,
अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






Register to Comment