Agar Pati Patni Ek Hee Rakt Samuh Bachhon Ke Liye Kisi Bhi Samasya Hai अगर पति पत्नी एक ही रक्त समूह बच्चों के लिए किसी भी समस्या है

अगर पति पत्नी एक ही रक्त समूह बच्चों के लिए किसी भी समस्या है



Pradeep Chawla on 12-09-2018


सबसे पहले तो आप चिंतित न हों। सभी रीसस-नेगेटिव (आरएचडी-नेगेटिव) वाली गर्भवती महिलाओं को एंटी-डी इम्युनोग्लोबुलिन नामक तत्व का इंजेक्शन दिया जाता है। यह इंजेक्शन आपके शिशु को रीसस असंगति से होने वाले किसी भी नुकसान से बचाएगा।

समस्या तब उत्पन्न हो सकती है जब आप रीसस-नेगेटिव (आरएचडी-नेगेटिव) हों और आपका शिशु रीसस-पॉजिटिव (आरएचडी-पॉजिटिव) हो। या फिर गर्भावस्था या जन्म के दौरान आपका कुछ रक्त शिशु के खून के साथ मिल जाए।

यदि ऐसा हो जाए, तो आपका प्रतिरक्षण तंत्र इसे बाहरी तत्व (फोरेन बॉडी) मानकर आपके शिशु के रक्त के खिलाफ एंटीबॉडीज विकसित करने लगता है।

इसके फलस्वरूप आपके शिशु या भविष्य में होने वाले शिशुओं में एनीमिया या पीलिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कुछ गंभीर मामलों में, यह आपके शिशु के मस्तिष्क और तंत्रिका प्रणाली को स्थाई नुकसान पहुंचा सकता है।

एंटी-डी इंजेक्शन ऐसा होने से बचाता है।

हमारे ब्लड ग्रुप (रक्त समूह) मुख्यत: चार तरह के होते हैं: ए, बी, एबी या ओ। इसके अलावा, हर इंसान का एक रीसस फेक्टर होता है, जो कि ब्लड ग्रुप को रीसस-पॉजिटिव या रीसस-नेगेटिव में बांटता है। हालांकि, आपके और आपके पति के रक्त समूह में अंतर होने से फर्क नहीं पड़ता, मगर रीसस स्टेटस से जरुर फर्क पड़ता है।

आरएचडी-पॉजिटिव खून की लाल रक्त कोशिकाओं में एक प्रोटीन होता है जिसे डी एंटीजेन कहा जाता है। यह आरएचडी-नेगेटिव खून में नहीं होता। रीसस फेक्टर आनुवांशिक होता है और यह माता-पिता से विरासत में मिलता है। एशियाई मूल के करीब 90 प्रतिशत लोगों का रक्त आरएचडी-पॉजिटिव है।

अधिकांश लोगों के आरएचडी-पॉजिटिव होने का कारण यह है कि हम रीसस वंशाणु (जीन) की दो प्रतियां या कॉपी विरासत में प्राप्त करते हैं, एक माता से व एक पिता से। ये वंशाणु या तो पॉजिटिव होते हैं या नेगेटिव। पॉजिटिव वंशाणु प्रबल होता है और हमेशा सफल होता है। आपके शिशु का रीसस फेक्टर निम्न तरीके से निश्चित होता है:
  • अगर आपका शिशु एक पॉजिटिव और एक नेगेटिव वंशाणु प्राप्त करता है, तो वह आरएचडी-पॉजिटिव होता है।

  • अगर आपका शिशु दो पॉजिटिव वंशाणु प्राप्त करता है, तो वह भी पॉजिटिव ही होगा।

  • अगर आप और आपके पति दोनों ही आरएचडी-नेगेटिव हों, तो आपके किसी भी शिशु के आरएचडी-पॉजिटिव होने की कोई संभावना नहीं होती है। क्योंकि माता-पिता दोनों में से कोई भी पॉजिटिव वंशाणु पारित नहीं करेगा।

  • यदि आप और आपके पति दोनों ही आरएचडी-पॉजिटिव हों, मगर दोनों ही एक पॉजिटिव और एक नेगेटिव वंशाणु रखते हैं, तो संभावना होती है कि आपका शिशु भी रीसस-पॉजिटिव होगा। हालांकि, ऐसे मामले में, यदि आप दोनों ही शिशु को नेगेटिव वंशाणु पारित करें तो शिशु के आरएचडी-नेगेटिव होने की भी संभावना होती है।

  • अगर आप दोनों में से एक आरएचडी-नेगेटिव और दूसरा आरएचडी पॉजिटिव हो, तो आपका शिशु आरएचडी पॉजिटिव या नेगेटिव कुछ भी हो सकता है।

गर्भावस्था की शुरुआत में आपकी जो खून की जांचें होती हैं, उनसे आपके ब्लड ग्रुप और रीसस स्टेटस का पता चल जाता है। इसके बाद यदि जरुरी हुआ तो डॉक्टर आपको एंटी-डी इंजेक्शन देंगी।




सम्बन्धित प्रश्न



Comments Krishna kishore patodiya on 02-04-2023

Mera blud group b negative our meri patni ka blud group b positive he.pregnancy me koi problem to nahi hogi. Please batao sir.

priyaka on 13-10-2022

पतनी ओर पती का बलड गुरुप A हे तो कोई परसानी तो नही हे बचचे को

हर्षदा on 13-04-2022

में 7 महिने गर्भवती हु पर मुझे पता चला है कि पति पत्नी का ब्ल्ड ग्रुप एक ही होतो बच्चा मंद बुद्धि या कोई अंग कमजोर आता है ?
o+ ग्रुप है हमारा


Anupriya pandey on 26-06-2020

Mera aur mere pati ka blood group AB positive hai to pregnant hone mai koi problem to nhi hoti

Ankita singh on 08-02-2020

Mere or mere husband ka blood group o+ h dono ka koi problem ?

gopal lohar on 14-07-2018

मेरा और मेरे पत्नी का ब्लड ग्रुप B+ है। तो क्या इससे हमारे जन्म लेने वाले बच्चे पर कुछ गलत असर पड़ेगा क्या?





नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

Labels: , , , , ,
अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






Register to Comment