Prakritik Vanaspati Aur Vanya Jeevan Kakshaa 7 प्राकृतिक वनस्पति और वन्य जीवन कक्षा 7

प्राकृतिक वनस्पति और वन्य जीवन कक्षा 7



Pradeep Chawla on 12-05-2019

प्राकृतिक वनस्पति एवं वन्य जीवन , कक्षा 7 के सामाजिक विज्ञान ( भूगोल) विषय का अध्याय 6 है | इसके कुछ महत्वपूर्ण तथ्य जो कि परीक्षा कि दृष्टि से उपयोगी हैं इस आर्टिकल में सारपूर्वक दे रहे हैं |



प्राकृतिक वनस्पति एवं वन्य जीवन

स्थल की ऊंचाई एवं वनस्पति की विशेषताएं एक दूसरे से संबंधित होती हैं | ऊंचाई में परिवर्तन के साथ जलवायु में परिवर्तन होता है तथा इसके कारण प्राकृतिक वनस्पति में भी बदलाव आता है | वनस्पति की वृद्धि तापमान एवं नमी पर निर्भर करती है | इसके अलावा यह ढाल एवं मिट्टी की परत की मोटाई जैसे कारकों पर भी निर्भर करती है |







आमतौर पर प्राकृतिक वनस्पति को निम्न तीन मुख्य श्रेणियों में वर्गीकृत किया जाता है :



वन – जो वृक्षों के लिए उपयुक्त तापमान एवं परिपूर्ण वर्षा वाले क्षेत्रों में उगते हैं | इन कारकों के आधार पर सघन एवं खुले वन विकसित होते हैं |



घासस्थल – जो मध्यम वर्षा वाले क्षेत्र में विकसित होते हैं |



कांटेदार झाड़ियां – कांटेदार झाड़ी एवं झाड़ियां केवल शुष्क क्षेत्रों में पैदा होते हैं |







हिमालय के क्षेत्रों में लगभग सभी प्रकार की वनस्पतियां पाई जाती है, जो भूमध्य रेखा से ध्रुवों की ओर जाने पर मिलती है |







उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन

यह घने वन भूमध्य रेखा एवं उष्णकटिबंध के आस पास पाए जाते हैं | यह क्षेत्र गर्म होते हैं एवं पूरे वर्ष यह अत्यधिक वर्षा होती है | क्योंकि यहां का मौसम कभी शुष्क नहीं होता, इसलिए यहां के पेड़ों की पत्तियां पूरी तरह नहीं झड़ती | इसलिए इन्हें सदाबहार कहते हैं | काफी घने वृक्षों की मोटी वितान के कारण दिन के समय में भी सूर्य का प्रकाश वन के अंदर तक नहीं पहुंच पाता है | आमतौर पर यह दृढ़ काष्ठ वृक्ष जैसे रोजवुड, आबूनस, महोगनी आदि पाए जाते हैं |







उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन

उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन मानसूनी वन होते हैं जो भारत उत्तरी ऑस्ट्रेलिया एवं मध्य अमेरिका के बड़े हिस्सों में पाए जाते हैं | इन क्षेत्रों में मौसमी परिवर्तन होते रहते हैं | जल संरक्षित रखने के लिए शुष्क मौसम में यहां के वृक्ष पत्तियां झाड़ देते हैं | इन वनों में पाए जाने वाले वृक्षों में साल, सागवान, नीम तथा शीशम है | आमतौर पर इन वनों में पाए जाने वाले जानवर निम्नलिखित है – बाघ, शेर हाथी, गोल्डन लंगूर एवम बन्दर आदि |







शीतोष्ण सदाबहार वन

शीतोष्ण सदाबहार वन मध्य अक्षांश के तटीय प्रदेशों में स्थित है | यह सामान्यतः महाद्वीपों के पूर्वी किनारों पर पाए जाते हैं जैसे दक्षिण पूर्व अमेरिका, दक्षिण चीन एवं दक्षिण पूर्वी ब्राज़ील | यहां बांज, चीड़ एवं यूकेलिप्टस जैसे दृढ़ एवं मुलायम दोनों प्रकार के पेड़ पाए जाते हैं |







शीतोष्ण पर्णपाती वन

उच्च अक्षांश की ओर बढ़ने पर अधिक शीतोष्ण पर्णपाती वन मिलते हैं | यह उत्तर पूर्वी अमेरिका, चीन, न्यूजीलैंड एवं पश्चिमी यूरोप के तटीय प्रदेशों में पाए जाते हैं | यह अपनी पत्तियां शुष्क मौसम में झाड़ देते हैं | यहां पाए जाने वाले पेड़ हैं – बांज, ऐश, बीच आदि | हिरण, लोमड़ी, भेड़िए यहां के आम जानवर है | फीजेंट तथा मोनाल जैसे पक्षी भी यहां पाए जाते हैं |







भूमध्यसागरीय वनस्पति

महाद्वीपों के पूर्व एवं उत्तर पूर्वी किनारों के अधिकांश भाग शीतोष्ण सदाबहार एवं पर्णपाती पेड़ों से ढके हैं | महाद्वीपों के पश्चिमी एवं दक्षिण पश्चिमी किनारे भिन्न है | यहां भूमध्यसागरीय वनस्पतियां पाई जाती है | यह अधिकतर यूरोप, अफ्रीका एवं एशिया के भूमध्य सागर के समीप वाले प्रदेशों में पाई जाती है | यह वनस्पतियां भूमध्य सागर के बाहरी प्रदेश जैसे संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफोर्निया, दक्षिण पश्चिमी अफ्रीका, दक्षिण-पश्चिमी दक्षिण अमेरिका एवं दक्षिण पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में भी पाई जाती है | इन प्रदेशों में गर्म शुष्क ग्रीष्म एवं वर्षा वाली मृदु शीत ऋतु होती है | इन क्षेत्रों में आमतौर पर संतरा, अंजीर, जैतून एवं अंगूर जैसे सिट्रस के फल पैदा किए जाते हैं |







शंकुधारी वन

उत्तरी गोलार्ध के उच्च अक्षांशों (50 -70) में भव्य शंकुधारी वन पाए जाते हैं | इन्हें टैगा भी कहते हैं | यह वन अधिक ऊंचाइयों पर भी पाए जाते हैं | यह लंबे, नरम काष्ठ वाले सदाबहार वृक्ष होते हैं | इन वृक्षों के काष्ठ का उपयोग लुगदी बनाने के लिए किया जाता है, जो सामान्य तथा अखबारी कागज बनाने के काम आती है | नरम काष्ठ का उपयोग माचिस एवं पैकिंग के लिए बक्से बनाने के लिए भी किया जाता है | चीड़, देवदार आदि इन वनों के मुख्य पेड़ है | यहां सामान्यतः रजत लोमड़ी, मिंक, ध्रुवीय भालू जैसे जानवर पाए जाते हैं |







घासस्थल





उष्णकटिबंधीय घासस्थल – यह वन भूमध्य रेखा के किसी भी तरफ उग जाते हैं और भूमध्य रेखा के दोनों ओर से उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों तक फैले हैं | यहां वनस्पति निम्न से मध्य वर्षा वाले क्षेत्रों में पैदा होती है यह काफी ऊंची लगभग 3 से 4 मीटर की ऊंचाई तक बढ़ सकती है | अफ्रीका का सवाना घास स्थल इसी प्रकार का है | सामान्य रूप से उष्णकटिबंधीय घास स्थल में हाथी, जिराफ, हिरण, तेंदुआ आदि जानवर पाए जाते हैं |







शीतोष्ण घासस्थल – यह मध्य अक्षांशीय क्षेत्र और महाद्वीपों के भीतरी भागों में पाए जाते हैं | यहां की घास आमतौर पर छोटी एवं पौष्टिक होती है | शीतोष्ण प्रदेशों में सामान्यतः जंगली भैंस,बाइसन, एंटीलोप पाए जाते हैं |







कटीली झाड़ियां – यह शुष्क रेगिस्तान जैसे प्रदेशों में पाई जाती है| उष्णकटिबंधीय रेगिस्तान, महाद्वीपों के पश्चिमी किनारों पर पाए जाते हैं | तीव्र गर्मी एवं बहुत कम वर्षा के कारण जहां वनस्पतियों की कमी रहती है |







ध्रुवीय प्रदेश अत्यधिक ठंडे होते हैं यह बहुत ही सीमित प्राकृतिक वनस्पति मिलती है | यहां केवल काई, लाइकेन एवं छोटी झाड़ियां पाई जाती हैं | यह अल्पकालिक ग्रीष्म ऋतु के दौरान विकसित होती है | इसे टुंड्रा प्रकार की वनस्पति कहा जाता है | यह वनस्पतियां यूरोप, एशिया एवं उत्तरी अमेरिका के ध्रुवीय प्रदेशों में पाई जाती हैं | यहां के जानवरों के शरीर पर मोटा फर एवं मोटी चमड़ी होती है | यहां पाए जाने वाले कुछ जानवर हैं – सील,वालरस, कस्तूरी बैल, ध्रुवीय उल्लू, ध्रुवीय भालू और बर्फीली लोमड़ी |







उष्णकटिबंधीय घासस्थल

पूर्वी अफ्रीका – सवाना



ब्राजील – कम्पोस



वेनेजुएला – लानोस







शीतोष्ण कटिबंधीय घासस्थल

अर्जेंटीना – पम्पास



उत्तरी अमेरिका – प्रेयरी



दक्षिण अफ्रीका – वेल्ड



मध्य एशिया – स्टेपी



ऑस्ट्रेलिया – डान




सम्बन्धित प्रश्न



Comments सवाल पुछे on 08-05-2022

वनस्पतियों का विकास किन दो कारको अधिकतर निर्भर करता है

Mansi Dahiya on 23-10-2021

Class 7th chapter 6 parakrit vanspati avam vniya jevan 1 questions answer
book name - hamara pariya Varian





नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

Labels: , , , , ,
अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






Register to Comment