Bharat Ke Prakritik Pradesh Ke Naam भारत के प्राकृतिक प्रदेश के नाम

भारत के प्राकृतिक प्रदेश के नाम



Pradeep Chawla on 10-09-2018


भारत के प्राकृतिक प्रदेश
भारत के प्राकृतिक प्रदेश से तात्पर्य भारत को प्राकृतिक
तत्वों जैसे उच्चावच, जलवायु की विशेषताएँ,
मिट्टियाँ इत्यादि के समेकित आधार पर प्रदेशों में विभाजन से
है। कई भूगोलवेत्ताओं द्वारा लगभग सारी प्राकृतिक
विशेषताओं को ध्यान में रखते हुए भारत का प्रदेशों में विभाजन
किया गया है। इनमें मैकफरलेन, बेकर (1928) , एल॰ डडले स्टाम्प
(1928), स्पेट (1954) और आर॰ एल॰ सिंह (1971) का वर्गीकरण
प्रमुख हैं। इनमें से कुछ को सही अर्थों में प्राकृतिक प्रदेशों में
वर्गीकरण नहीं कहा जा सकता क्योंकि इन विद्वानों में से कुछ
ने सबसे छोटे स्तर पर प्रदेशों के विभाजन में मानवीय और
सांस्कृतिक तत्वों को भी जगह दी है।
मैकफरलेन का वर्गीकरण इस तरह का पहला प्रयास
था जो उन्होंने अपनी पुस्तक इकोनोमिक ज्याग्रफी में प्रस्तुत
किया। इसमें उन्होंने भारत को दो बृहद प्रदेशों और सोलह उप-
प्रदेशों में विभाजित किया। डडले स्टाम्प का वर्गीकरण
मुख्यतया भूमि-आकारिकी और जलवायु के तत्वों पर आधारित
है और उन्होंने भारत को तीन बृहत् और 22 उप प्रदेशों में
विभाजित किया।
इन विद्वानों के वर्गीकरण के आलावा अन्य कई वर्गीकरण
भी प्रचलित हैं।
डडले स्टाम्प का वर्गीकरण
ध्यातव्य है कि स्टाम्प महोदय का वर्गीकरण 1928 ई॰ में
प्रकाशित हुआ था और इसमें वर्तमान पाकिस्तान और
बांग्लादेश के हिस्से भी सम्मिलित हैं।
(अ)-पर्वतीय भित्ति
1. उत्तरी पूर्वी पहाड़ियां
2. हिमालय प्रदेश
3. उपहिमालय प्रदेश
4. तिब्बती पठार
5. उत्तरी पश्चिमी शुष्क पहाड़ियां
6. बलूचिस्तान का पठार
(ब) उत्तरी मैदान
1. निचली सिन्धु घाटी
2. पंजाब का मैदान
3. गंगा का उपरी मैदान
4. गंगा का मध्य मैदान
5. गंगा का निचला मैदान
6. ब्रह्मपुत्र घाटी
(स) भारतीय पठार
1. कच्छ, सौराष्ट्र और गुजरात
2. पश्चिमी तटीय प्रदेश
3. कर्नाटक
4. पूर्वी सरकार
5. दक्कन प्रदेश
6. लावा प्रदेश
7. उत्तरी पूर्वी पठारी भाग
8. मध्य भारत प्रदेश
9. राजपुताना का पठार
10. थार की मरुभूमि



Comments शिव on 06-10-2022

कोयला के भेद कितने है

Himanchal Nishad on 13-11-2021

bharat ka sabse prachin bhu bhag kon hai

Deepchand gond on 14-10-2021

Bharat prakati prataso Ka varegkare


aashi yadav on 19-04-2021

bharat ke sabhi prakratik pradesho ke naam

Ashutosh panday on 09-12-2020

Bharat ke prakritik pradesho ke name





नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

Labels: , , , , ,
अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






Register to Comment