Dakshinn America Khand दक्षिण अमेरिका खंड

दक्षिण अमेरिका खंड



GkExams on 16-03-2023


महाद्वीप की परिभाषा (What is continent) : वैसे तो महाद्वीप शब्द का कोई अधिकारिक परिभाषा नहीं है, पर समझने के लिए यह सबसे बेहतरीन परिभाषा है। इसे सरल शब्दों में समझे तो महाद्वीप ऐसे स्थल क्षेत्र होते हैं जिस पर पृथ्वी की जनसंख्या निवास करती है। और यह पृथ्वी के सबसे बड़े स्थल भाग होते हैं।


ध्यान रहे की एक महाद्वीप कई देशों का समूह होता है। और कोई अंतरराष्ट्रीय संगठन या देश महाद्वीप की सीमाओं को निर्धारित नहीं करता है। वैसे आपकी बेहतर जानकारी के लिए बता दे की पृथ्वी के संपूर्ण स्थल क्षेत्र को 7 भागों में बांटा (how many continents are there) गया है, जिनके नाम इस प्रकार है...


1. एशिया (Asia) :


यह महाद्वीप कुल भू-क्षेत्र का 29.8% है। यह 'संसार का सबसे (largest continent) बड़ा महाद्वीप है।


2. अफ्रीका (Africa) :


यह महाद्वीप कुल भू-क्षेत्र का 20.3% है, यह यूरेशिया के द.प. में स्थित है।


3. उत्तरी अमेरिका (North America) :


यह महाद्वीप कुल भू-क्षेत्र का 16.2% है, यह महाद्वीप एशिया का लगभग आधा तथा यूरोप का लगभग दोगुना है।


4. दक्षिणी अमेरिका (South America) :


यह महाद्वीप कुल भू-क्षेत्र का 11.9% है। यह भारत से लगभग 5 गुणा तथा यूरोप से लगभग दो गुणा बड़ा है।


5. अंटार्कटिका (Antarctica) :


यह महाद्वीप कुल भू-क्षेत्र का 9.4% है। यहाँ हमेशा बर्फ जमी रहती है इसलिए इसे 'बर्फीला' महाद्वीप कहा जाता है।


6. यूरोप (Europe) :


यह महाद्वीप कुल भू-क्षेत्र का 6.7% है। एक रोचक बात यह है की भौगोलिक (भौतिक) दृष्टि से एशिया का ही भाग है, लेकिन कुछ राजनैतिक एवं आर्थिक कारणों से यह एक अलग महाद्वीप बन गया है।


7. ऑस्ट्रेलिया (Australia) :


यह महाद्वीप कुल भू-क्षेत्र का 5.7% है। यह एशिया के द. पूर्व में स्थित है। यह पूरी तरह द. गोलार्द्ध में स्थित है।


दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के बारें में :




यह उत्तर अमेरिका के दक्षिण पूर्व में स्थित पश्चिमी गोलार्द्ध का एक महाद्वीप है। यह विश्व का चौथा बड़ा महाद्वीप है, जो आकार में भारत से लगभग 6 गुना बड़ा है। दक्षिणी अमेरिका उत्तर में 130 उत्तरी अक्षांश से दक्षिण में 560 दक्षिणी अक्षांश तक एवं पूर्व में 350 पश्चिमी देशान्तर से पश्चिम में 810 पश्चिमी देशान्तर तक विस्तृत है।


दक्षिण अमेरिका का क्षेत्रफल 17,840,000 वर्ग KM है, जो पृथ्वी के कुल भूमि क्षेत्रफल का लगभग 11.9% है। दक्षिण अमेरिका में 423 मिलियन से भी अधिक लोग रहते हैं, जो दुनिया की कुल आबादी का 5.6% है।


दक्षिण अमेरिका मैप :




Dakshinn-America-Khand


उपरोक्त तस्वीर के माध्यम से आप दक्षिण अमेरिका मैप (south america map) को आसानी से समझ सकते है।


दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के देश और उनकी राजधानीयां :




यहाँ हम निम्नलिखित बिन्दुओं द्वारा आपको दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के देश और उनकी राजधानीयों (south america countries and capitals) के नामों से अवगत करा रहे है, जो इस प्रकार है...


  • अर्जेंटीना - ब्यूनस आयर्स
  • बोलीविया - सुक्रे
  • ब्राजील - ब्रासीलिया
  • चिली - सेंटियागो
  • कोलंबिया - बोगोटा
  • एक्वाडोर - क्वीटो
  • गुयाना - जॉर्जटाउन
  • परागुआ - असुन्सियोन
  • पेरू - लीमा
  • सूरीनाम - पारामरिबो
  • उरुग्वे - मोण्टेवीडियो
  • वेनेजुएला - काराकास




  • सम्बन्धित प्रश्न



    Comments



    नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

    Labels: , , , , ,
    अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






    Register to Comment