Bharat Ke Pratham PradhanMantri Kaun The भारत के प्रथम प्रधानमंत्री कौन थे

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री कौन थे



GkExams on 19-10-2022


सही उत्तर : जवाहर लाल नेहरू


व्याख्या :


वर्ष 1947 में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री (First Prime Minister Of India) जवाहर लाल नेहरू बने थे। ध्यान रहे की जवाहर लाल नेहरू इस पद पर सबसे अधिक समय तक रहे थे। इसके अलावा प्रधानमंत्री पद पर सबसे कम अवधि तक रहने वाले प्रधानमंत्री श्री गुलजारी लाल नंदा हैं। नंदा जी भारत के पहले कार्यवाहक प्रधानमन्त्री भी थे और 13 दिनों तक पद पर रहे थे।


भारत के प्रधानमंत्री के बारें में :




हमारे देश के संविधान के अनुच्छेद 75 के अनुसार प्रधानमंत्री को राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किया जाता है और अन्य मंत्रियों को प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किया जाता है। यह भी ध्यान रहे की राष्ट्रपति केवल उसी व्यक्ति को प्रधानमंत्री नियुक्त करता है जो लोकसभा में बहुमत दल का नेता होता है। प्रधानमंत्री के पद पर नियुक्त होने वाले व्यक्ति को संसद के किसी भी सदन का सदस्य होना जरूरी है।


भारत के प्रधानमंत्रीयों की सूची :




यहाँ हम आपको निम्नलिखित बिन्दुओं द्वारा भारत के अब तक के प्रधानमंत्रीयों की सूची (List Of Prime Ministers Of India) से अवगत करा रहे है, जो इस प्रकार है...


1. जवाहर लाल नेहरू - 15 अगस्त 1947 से 27 मई 1964


2. गुलजारी लाल नंदा - 27 मई 1964 से 9 जून 1964


3. लाल बहादुर शास्त्री - 9 जून 1964 से 11 जनवरी 1966


3. गुलजारी लाल नंदा - 11 जनवरी 1966 से 24 जनवरी 1966


4. इंदिरा गांधी - 24 जनवरी 1966 से 24 मार्च 1977


5. मोरारजी देसाई - 24 मार्च 1977 से 28 जुलाई 1979


6. चरण सिंह - 28 जुलाई 1979 से 14 जनवरी 1980


7. इंदिरा गांधी - 14 जनवरी 1980 से 31 अक्टूबर 1984


8. राजीव गांधी - 31 अक्टूबर 1984 से 2 दिसंबर 1989


9. विश्वनाथ प्रताप सिंह - 2 दिसंबर 1989 से 10 नवंबर 1990


10. चंद्रशेखर - 10 नवंबर 1990 से 21 जून 1991


11. पी. वी. नरसिम्हा राव - 21 जून 1991 से 16 मई 1996


12. अटल बिहारी वाजपेयी - 16 मई 1996 से 1 जून 1996


13. एच. डी. देव गौड़ा - 1 जून 1996 से 21 अप्रैल 1997


14. इंदर कुमार गुजराल - 21 अप्रैल 1997 से 19 मार्च 1998


15. अटल बिहारी वाजपेयी - 19 मार्च 1998 से 22 मई 2004


16. मनमोहन सिंह - 22 मई 2004 से 26 मई 2014


17. नरेंद्र मोदी - 26 मई 2014 से अब तक


राजनीती से जुड़े ऐसे ही अधिक प्रश्न पढने के लिए यहाँ क्लिक करें




सम्बन्धित प्रश्न



Comments Dinesh on 13-04-2022

Bhart k phele pardhanmantri

Vishal Kumar on 12-02-2021

BhArat ka pahala muakah
mantri

Shivangi on 30-10-2020

Hamare pahle Prime Minister kaun hai






नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

Labels: , , , , ,
अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






Register to Comment