“ Suryast Kanoon ” Kya Tha ? “सूर्यास्त कानून” क्या था ?

“सूर्यास्त कानून” क्या था ?



GkExams on 05-03-2023


सूर्यास्त कानून के बारें में (Sunset Law In Hindi) : यह कानून स्थायी बंदोबस्त से संबंधित था जिसे ईस्ट इंडिया कंपनी ने सन् 1794 ईस्वी मे लागू किया था। कार्नवालिस ने 1794 ई. में 'सूर्यास्त कानून' बनाया। इसके तहत यह घोषित किया गया कि यदि पूर्व निर्धारित तिथि के सूर्यास्त तक सरकार को लगान नहीं दिया गया तो जमींदारी नीलाम हो जाएगी।


“-Suryast-Kanoon-”-Kya-Tha-?


इसके बाद 1799 और 1812 ई. के रेग्युलेशन के आधार पर किसानों को पूरी तरह जमींदारों के नियंत्रण में कर दिया गया। इसका परिणाम हुआ कि भू-राजस्व कि रकम अधिकतम रूप में निर्धारित की गयीं तथा इसके लिए 1790 - 91 ई. के वर्ष को आधार वर्ष बनाया गया। निष्कर्षतः 1765 - 93 के बीच कंपनी ने बंगाल में भू-राजस्व की दर में दुगुनी बढ़ोतरी कर दी।


इस्तमरारी बंदोबस्त (Permanent Settlement) के बारें में :




आपको बता दे की इसे कई लोग "स्थायी बंदोबस्त" के नाम भी जानते है। यह ईस्ट इण्डिया कंपनी और बंगाल के जमींदारों के बीच कर वसूलने से सम्बंधित एक स्थाई व्यवस्था हेतु सहमति समझौता था।


इस्तमरारी बंदोबस्त कब लागू हुआ?




ध्यान रहे की इसे बंगाल में "लार्ड कार्नवालिस" द्वारा 22 मार्च, 1793 को लागू किया गया। इसके द्वारा तत्कालीन बंगाल और बिहार में भूमि कर वसूलने की जमींदारी प्रथा को आधीकारिक तरीका चुना गया। बाद में यह कुछ विनियामकों द्वारा पूरे उत्तर भारत में लागू किया गया।


इसके अनुसार जमींदार जिस भूमि का लगान वसूल करते थे उसके मालिक मान लिए गए तथा लगान की दरें भी निश्चित कर दी गई। अपनी देख रेख तथा प्रबंध में जमींदार अपने अधीन भूमि से जो अतिरिक्त आय करता था उस पर भी उसी का स्वत्व मान लिया गया। कृषकों से लिया जानेवाला लगान भी पट्टे द्वारा निश्चित कर दिया गया।


स्थाई बंदोबस्त के लाभ :




यहाँ हम निम्नलिखित बिन्दुओं द्वारा आपको स्थाई बंदोबस्त द्वारा हुए लाभों से अवगत करा रहे है, जो इस प्रकार है...


  • सरकार की आय निश्चित हुई।
  • किसान स्वाभिक्त बन गये।
  • अत्यधिक कृषि सुधार हुआ।


  • Priyanka Priyanka on 03-05-2020

    स्थायी निपटान प्रणाली के तहत कर संग्रह से संबंधित कानून।


    Comments Ashu Singh on 07-05-2020

    सूर्यास्त के बाद समुन्दर में जाने पर रोक

    Dinu Saini on 07-05-2020

    सूर्यास्त के बाद समुद्र में जाने पर रोक

    surendra verma on 03-05-2020

    स्थाई बंदोबस्त व्यवस्था के अंतर्गत कर वसूली से संबंधित एक कानून।






    नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity

    Labels: , History , , , , ,
    अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।






    Register to Comment