Bhitti Patrika Ka Arth भित्ति पत्रिका का अर्थ

भित्ति पत्रिका का अर्थ

GkExams on 27-12-2018


भित्ति पत्रिका विद्यार्थियों की रचनात्मक (आंतरिक भावनाओं की) अभिव्यक्ति का एक सशक्त माध्यम है। इसके माध्यम से उनमें सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और वे अपने मन की बात को रचनात्मक तरीके से अभिव्यक्त कर पाते हैं। इसका एक महत्वपूर्ण उद्देश्य उनके गुणों का विकास करना है। इसके अंतर्गत आलेख, तात्कालिक घटनाएँ, प्रेरणा दायक कहानियां, कविताएं, महत्वपूर्ण सूक्ति वाक्य और महत्वपूर्ण तिथियों आदि का वर्णन किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों व अध्यापकों में लिखने की प्रवृत्ति पैदा करना और तात्कालिक मुद्दों की तरफ ध्यानाकर्षण करना है।
भित्ति पत्रिका की शुरुआत प्रसिद्ध अंग्रेजी उपन्यासकार चार्ल्स डिकेन्स (1812-1870) से मानी जाती है। उन्होंने 1833 में कई पीरिएडिकल्स में लघु कहानियां और निबंध लिखना शुरू किया। 1836 में उन्होंने “Pickwick Papers” प्रकाशित किया और Bentley's Miscellany नामक मैगज़ीन के संपादक हो गए। इस तरह से उपन्यासकार की कलम से निकलकर शिक्षा संस्थानों में भित्ति पत्रिका अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम बनी है। आइए इस भित्ति पत्रिका के कुछ उद्देश्यों पर चर्चा करते हैं।
उद्देश्य-
1- लेखन के माध्यम से अभव्यक्ति का अवसर प्रदान करना
2- साहित्यिक रुचि और पढ़ने की आदतों का विकास करना
3- अपने फुर्सत के क्षणों का उपयोग करने का प्रशिक्षण प्रदान करना
4- लोगों को विभाग/केंद्र/विश्वविद्यालयों की गतिविधियों और उपलब्धियों से अवगत कराना
5- विद्यार्थियों के ज्ञानवृद्धि में सहायता करना
6- विद्यार्थियों में रचनात्मकता की पहचान एवं पोषण करना
लोगों को आलेख, कविताएं और ज्ञान वर्धन करने वाले विचार तथा स्वविचार लिखने के लिए कहा जाता है। विद्यार्थी स्केचेज़, कार्टून्स, डिजाइन या पेंटिग्स भी बना सकते हैं। पहले इन सामग्रियों की स्क्रीनिंग की जाती है और फिर छंटनी करने के बाद चुनी गयी सामग्रियों को भित्ति पत्रिका में छापा/लिखा जाता है। चुनी गयी सामग्रियों को अंतर्वस्तु के आधार पर लघु कहानी,निबंध, कविताएं,कार्टून्स, पेंटिंग्स और स्केचेज़ के अतिरिक्त महत्वपूर्ण तथ्यों, अच्छे विचार,कॉमेडी स्किट, जोक्स और पाठ्यक्रम सहगामी सूचनाएं आदि श्रेणियों में वर्गीकृत किया जा सकता है। इसके कवर पेज को आकर्षक बनाने के साथ अच्छा सा शीर्षक (नाम) भी दिया जा सकता है। कभी-कभी केंद्र/विभाग/विश्वविद्यालय के नाम पर भी इसका शीर्षक रखा जा सकता है। न केवल इतना ही अपितु इसके हर अंक को अलग-अलग थीम के अनुसार भी वर्गीकृत किया जा सकता है। हाँ इसके लिए यह आवश्यक हो जाता है कि आगामी कुछ अंकों के थीम्स की सूचना अग्रिम दी जानी चाहिए जिससे विद्यार्थी संबंधित थीम्स हेतु अपनी रचनाएं समय पर तैयार कर संपादक के पास भेज सकें।
प्रायः इसके संपादक विद्यार्थी ही होते हैं, इसका प्रमुख कारण यह है कि विद्यार्थियों स्क्रीनिंग एवं संपादन के गुण विकसित करना है। यह ज्ञान विद्यार्थियों के लिए भविष्य में आलेख तैयार करना,गुणवत्ता की जांच करना तथा इच्छुक विद्यार्थियों को पत्रिकाओं के संपादन के योग्य बनाता है।
भित्ति पत्रिका की मुख्य विशेषताएँ होती हैं-
1- संपादक द्वारा गुण के आधार पर सामग्री का चयन
2- आध्यापकों/शिक्षकों का मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन
3- भाषा शैली, लिखावट आदि का चयन संपादक मंडल द्वारा किया जाना
भित्ति पत्रिका, ऐसे स्थान पर होनी चाहिए जहाँ इसे आसानी से देखा जा सके। इसे एक सॉफ्ट बोर्डपर भी बनाया जा सकता है जिससे दीवाल की सुंदरता भी बरकरार रहेगी और इसे चिपकाने और निकालने में लगने वाले समय की बचत भी होगी। इसमें केंद्र/विभाग/विश्विद्यालय की गतिविधियों से संबंधित विभिन्न समाचार पत्र में छपी ख़बरों की कतरनों को भी निर्धारित स्थान पर आकर्षक तरीके से चिपकाया जा सकता है।
भित्ति पत्रिका आकर्षक लगे इसके लिए यथासंभव सुंदर हस्तलेखन का प्रयोग किया जाना चाहिए। भित्ति पत्रिका विशेष रूप से शैक्षणिक संस्थानों में समय-समय पर निकाली जाने वाली पत्रिका होती है जहाँ संस्थान के विद्यार्थी और दूसरे सदस्य अपने आलेख, कविताएं ,चित्रकारी आदि एक-दूसरे से साझा कर सकें, जो नोटिस बोर्ड या सूचना पट्टिका पर निकाली/चलाई जाती है। इसके जरिये किसी निश्चित बिन्दु/विषय पर नियमित रूप से पोस्ट कर खुले तौर बहस की जाती है।

Advertisements


Advertisements


Comments गीता on 30-11-2022

भित्ती patrika banana samachar संकलित कर बनाना

Rajmal on 27-06-2022

Udyog kya hai

Ewan kanwer on 14-05-2022

Bhiti patrika Kaise banaye

Advertisements

Sumit Patel on 28-12-2021

Bhiti patrika kaise bayaya jay

Rajkumari on 09-12-2021

समाचार संकलित कर भित्ति पत्रिका बनाना

Pooja on 09-09-2021

Bhitti patrika kaise banate hai

Ruby bhandari on 07-09-2021

भित्ति पत्रिका कैसे बनाते हैं

Advertisements

Santlal on 13-03-2021

Mai santlal hu Kiya documents chahiye

Hitesh rana on 26-02-2021

Bhitti Patrik samachar
se sanklit kar patrika banana hai

Abhay Mahant on 22-02-2021

समाचार संकलित कर भित्ति- पत्रिका बनाना।

Hemlata on 05-02-2021

Bhhiti Patrika samachar sagrhan kar bhiiti Patrika banai

Muskan sahu on 23-12-2020

Smachar patr sankalit kar bhitti patrika bnana

Advertisements

Raj patil on 23-10-2020

Bhitti Patra kaise banaya jata hai

रिया on 30-07-2020

भित्ति पत्रिका कैसे बनाया जाता है

Manish kumar on 20-11-2019

Bhitti patrika ka chitra chahiye

Khushbu rautiya on 12-11-2018

Bhitti patrika kaise banaye


Advertisements

आप यहाँ पर gk, question answers, general knowledge, सामान्य ज्ञान, questions in hindi, notes in hindi, pdf in hindi आदि विषय पर अपने जवाब दे सकते हैं।
नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity


इस टॉपिक पर कोई भी जवाब प्राप्त नहीं हुए हैं क्योंकि यह हाल ही में जोड़ा गया है। आप इस पर कमेन्ट कर चर्चा की शुरुआत कर सकते हैं।

Labels: , , , , ,
अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।

अपना जवाब या सवाल नीचे दिये गए बॉक्स में लिखें।