Bharat Ke Tourism Sthal भारत के पर्यटन स्थल

भारत के पर्यटन स्थल

GkExams on 06-12-2018

1. ताजमहल – अगाथ प्रेम की निशानी ताजमहल, उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित है। यह दुनिया के सात अजूबों में शामिल है। जिसकी वजह से यहां दुनियाभर से पर्यटक आते रहते हैं। यहां आप फतेहपुर सीकरी, आगरा किला, अकबर का मकबरा, राम और सिकंदरा किला को देख सकते हैं।



2. कश्मीर – किसी ने कहा था कि धरती पर अगर कहीं स्वर्ग है जो वह कश्मीर में है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता और बर्फीली वादियां किसी के भी दिल को छू लेने के लिए काफी है। यहां की हरी-भरी घाटियां, बहते झरने, फूल, बागान आदि इसे एक नैसर्गिक पर्यटन स्थल बनाते हैं। यहां आप डल झील में शिकारे पर बैठकर आनंद ले सकते हैं।


3. गोवा – समुद्र से घिरा हुआ, सुनहरी रेत और नारियल के पेड़ों से भरा है भारत का छोटा सा राज्य गोवा। यहां आप अद्भुत सूर्यास्त का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां पर्यटक समुद्री भोजन, विंडसर्फिग और पानी पर स्कीइंग कर सकते हैं। गोवा म्यूजियम, एलोरना किला, आर्वलम झरने, चपोरा फोर्ट और कैलेनगट बीच इसके लोकप्रिय स्थान हैं।



4. कन्याकुमारी – कन्याकुमारी को केप कोमोरिन के नाम से भी जाना जाता है। यहां आप बंगाल की खाड़ी, हिंद महासागर और अरब सागर के मिलन को देख सकते हैं। यहां पर सूर्योदय से ज्यादा सूर्यास्त का दृश्य सुहावना होता है। यहां पर्यटक शांत वातावरण और खूबसूरती का दीदार करने के लिए आते हैं।

5. जयपुर – राजस्थान की राजधानी जयपुर को पिंक सिटी के नाम से जाना जाता है। इस नगरी में आपको सुंदर हवेलियां और किले देखने को मिलेंगे। यहां जंतर मंतर, जल महल, नाहरगढ़ का किला, अल्बर्ट हॉल संग्रहालय, महाराजा सवाई मान सिंह संग्रहालय, सिटी पैलेस आदि हैं जिन्हें आप देख सकते हैं।



6. केरल – अगर आपको ग्रीनरी ती तलाश है तो केरल आपके लिए एक बढ़ियां जगह है। अरब सागर और सह्याद्री पर्वत श्रृंखला पर स्थित केरल को भगवान का अपना घर कहा जाता है। यहां मुन्नार, नेल्लियांपति, पोन्मुटि आदि पर्वतीय क्षेत्र, कोवलम, वर्कला, चेरायि आदि समुद्र तट, पेरियार, इरविकुलम आदि क्षेत्र मौजूद हैं जिन्हें देखने के लिए हर साल पर्यटक आते हैं।


7. दिल्ली – भारत की राजधानी दिल्ली में कई ऐतिहासिक स्थल मौजूद हैं। यहां लाल किला, पुराना किला, कुतुब मीनार, लौह स्तंभ, हूमायूं का मकबरा, निजामुद्दीन औलिया दरगाह, जंतर मंतर, अक्षरधाम, राजघाट और मुगल गार्डन जैसे देखने लायक स्थान हैं।


8. दार्जिलिंग – बर्फ से ढके सुंदर पहाड़ यहां की सुंदरता में चार चांद लगाते हैं। यहां आप टॉय टेन की मदद से खूबसूरत वादियों की सैर कर सकते हैं। चाय के बागान, टाइगर हिल, देवदार के जंगल यहां के मनमोहक स्थान हैं।



9. मैसूर – मैसूर महलों, बगीचों और मंदिरों का शहर है। मैसूर महल यहां का आकर्षण केंद्र है जिसे देखने के लिए पर्यटक आते हैं। यहां का चामुंडेश्वरी मंदिर, श्री चमराजेंद्र जूलॉजिकल गार्डन, सेंट फिलोमेना चर्च और वृन्दावन बगीचा काफी प्रसिद्ध हैं।



10. औरंगाबाद – महाराष्ट्र के इस शहर में अंजता और एलोरा की गुफाएं हैं जिन्हें कि चट्टानों को काटकर बनाया गया है। यहां बौद्ध धर्म से संबंधित चित्र और शिल्प के अद्भुत नमूने देख सकते हैं।



Advertisements


Advertisements


Comments
Advertisements

आप यहाँ पर gk, question answers, general knowledge, सामान्य ज्ञान, questions in hindi, notes in hindi, pdf in hindi आदि विषय पर अपने जवाब दे सकते हैं।
नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity


इस टॉपिक पर कोई भी जवाब प्राप्त नहीं हुए हैं क्योंकि यह हाल ही में जोड़ा गया है। आप इस पर कमेन्ट कर चर्चा की शुरुआत कर सकते हैं।

Labels: , , , , ,
अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।

अपना जवाब या सवाल नीचे दिये गए बॉक्स में लिखें।