पुलिस उप महानिरीक्षक
हमारी सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहने वाली पुलिस विभाग में भी किसी एक कंपनी की तरह अलग-अलग रैंक के अधिकारी काम करते हैं। पुलिस व्यवस्था में भी पद के अनुसार सभी पुलिसकर्मियों की एक अलग पहचान होती है एवं सभी पुलिसकर्मियों की वर्दियों पर अलग-अलग “बैज” लगे रहते हैं| आप इस बैज को देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि कौन-सा अधिकारी किस पद पर आसीन है| आइए इस लेख में हम आपको विभिन्न पुलिसकर्मियों एवं उसके वर्दी पर लगे बैज का विवरण दे रहे हैं ताकि जब अगली बार किसी पुलिसकर्मी को देखें तो आसानी से पता लगा सकें कि वह पुलिसकर्मी किस पद पर आसीन है|
आइए अब जानते हैं कि भारतीय पुलिस सेवा के विभिन्न राजपत्रित अधिकारियों एवं गैर-राजपत्रित अधिकारियों के “बैज” क्या है?
2. पुलिसआयुक्त (राज्य) यापुलिसमहानिदेशक (CP या DGP)
पुलिस आयुक्त (राज्य) या पुलिस महानिदेशक की वर्दी पर अशोक स्तम्भ और एक तलवार का निशान होता है| कई स्थानों पर DGP को “कमिश्नर ऑफ पुलिस” (CP) भी कहते हैं| यह पद ब्रिटेन के “चीफ कांस्टेबल” के पद के बराबर होता है|
3. संयुक्तपुलिसआयुक्तयापुलिसमहानिरीक्षक (JCP या IGP)
संयुक्त पुलिस आयुक्त या पुलिस महानिरीक्षक के वर्दी पर एक स्टार और एक तलवार का निशान होता है| कई स्थानों पर IGP को “जवाइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस” (JCP) भी कहते हैं| यह पद ब्रिटेन के “डिप्टी चीफ कांस्टेबल” के पद के बराबर होता है|
4. अतिरिक्तपुलिसआयुक्तयापुलिसउपमहानिरीक्षक (ADL.CP या DIG)
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त या पुलिस उप महानिरीक्षक के वर्दी पर अशोक स्तम्भ और तीन स्टार का निशान होता है| कई स्थानों पर DIG को “एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस” (Add.CP) भी कहते हैं| यह पद ब्रिटेन के “असिस्टेंट चीफ कांस्टेबल” के पद के बराबर होता है|
जाने परमवीर चक्र और अशोक चक्र विजेताओं को कौन-कौन सी सुविधाएं मिलती हैं
5. पुलिसउपायुक्तयावरिष्ठपुलिसअधीक्षक (DCP या SSP)
पुलिस उपायुक्त या वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकके वर्दी पर अशोक स्तम्भ और दो स्टार का निशान होता है| कई स्थानों पर SSP को “डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस” (DCP) भी कहते हैं| यह पद ब्रिटेन के “चीफ सुप्रिटेन्डेन्ट” के पद के बराबर होता है|
6. पुलिसउपायुक्तयापुलिसअधीक्षक (DCP या SP)
पुलिस उपायुक्त या पुलिस अधीक्षकके वर्दी पर अशोक स्तम्भ और एक स्टार का निशान होता है| कई स्थानों पर SP को “डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस” (DCP) भी कहते हैं| यह पद ब्रिटेन के “चीफ सुप्रिटेन्डेन्ट” के पद के बराबर होता है|
7. अतिरिक्तपुलिसउपायुक्तयाअतिरिक्तपुलिसअधीक्षक (ADL.DCP या ASP)
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त या अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकके वर्दी पर अशोक स्तम्भ का निशान होता है| कई स्थानों पर ASP को “एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस” (ADL.DCP) भी कहते हैं|
8. सहायकपुलिसआयुक्तयापुलिसउपाधीक्षक (ACP या DSP)
सहायक पुलिस आयुक्त या पुलिस उपाधीक्षकके वर्दी पर तीन स्टार का निशान होता है| कई स्थानों पर DSP को “असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस” (ACP) भी कहते हैं| यह पद ब्रिटेन के “चीफ इन्स्पेक्टर” के पद के बराबर होता है|
9. सहायकपुलिसअधीक्षक (सेवाके 2 सालबाद) (ASST.SP)
सहायक पुलिस अधीक्षक (सेवा के 2 साल बाद)के वर्दी पर दो स्टार का निशान होता है|
रॉ के 7 प्रमुख ऑपरेशन
10. सहायकपुलिसअधीक्षक (सेवाके 1 सालबाद) (ASST.SP)
सहायक पुलिस अधीक्षक (सेवा के 1 साल बाद)के वर्दी पर एक स्टार का निशान होता है|
1. पुलिसनिरीक्षक (इंस्पेक्टर) (INS)
पुलिस निरीक्षक (इंस्पेक्टर) के वर्दी पर तीन स्टार का निशान होता है| इसके अलावा लाल और नील रंग की लाईन बनी होती है|
2. सहायकपुलिसनिरीक्षक (API)
सहायक पुलिस निरीक्षक (इंस्पेक्टर) या असिस्टेंट पुलिस निरीक्षक (इंस्पेक्टर) (API) के वर्दी पर तीन स्टार का निशान होता है| इसके अलावा लाल रंग की लाईन बनी होती है|
3. पुलिसउपनिरीक्षक (SI)
पुलिस उप निरीक्षक या सब-इंस्पेक्टर (SI) के वर्दी पर दो स्टार का निशान होता है| इसके अलावा लाल और नील रंग की लाईन बनी होती है|
4. सहायकपुलिसउपनिरीक्षक (ASI)
सहायक पुलिस उप निरीक्षक या असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) के वर्दी पर एक स्टार का निशान होता है| इसके अलावा लाल और नील रंग की लाईन बनी होती है|
5. पुलिसहेडकांस्टेबल (HPC)
पुलिस हेड कांस्टेबल (HPC) के वर्दी पर काले पट्टी के ऊपर पीले रंग की तीन लाईन बनी होती है| इसके अलावा उनके वर्दी पर लाल रंग की तीन धारियों वाला बिल्ला भी होता है|
6. वरिष्ठपुलिसकांस्टेबल (SPC)
वरिष्ठ पुलिस कांस्टेबल (SPC) के वर्दी पर काले पट्टी के ऊपर पीले रंग की दो लाईन बनी होती है| इसके अलावा उनके वर्दी पर लाल रंग की दो धारियों वाला बिल्ला भी होता है|
7. पुलिसकांस्टेबल (PC)
इनके वर्दी पर कोई बैज नहीं रहता है|
आप यहाँ पर gk, question answers, general knowledge, सामान्य ज्ञान, questions in hindi, notes in hindi, pdf in hindi आदि विषय पर अपने जवाब दे सकते हैं।
नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें
Culture
Current affairs
International Relations
Security and Defence
Social Issues
English Antonyms
English Language
English Related Words
English Vocabulary
Ethics and Values
Geography
Geography - india
Geography -physical
Geography-world
River
Gk
GK in Hindi (Samanya Gyan)
Hindi language
History
History - ancient
History - medieval
History - modern
History-world
Age
Aptitude- Ratio
Aptitude-hindi
Aptitude-Number System
Aptitude-speed and distance
Aptitude-Time and works
Area
Art and Culture
Average
Decimal
Geometry
Interest
L.C.M.and H.C.F
Mixture
Number systems
Partnership
Percentage
Pipe and Tanki
Profit and loss
Ratio
Series
Simplification
Time and distance
Train
Trigonometry
Volume
Work and time
Biology
Chemistry
Science
Science and Technology
Chattishgarh
Delhi
Gujarat
Haryana
Jharkhand
Jharkhand GK
Madhya Pradesh
Maharashtra
Rajasthan
States
Uttar Pradesh
Uttarakhand
Bihar
Computer Knowledge
Economy
Indian culture
Physics
Polity
इस टॉपिक पर कोई भी जवाब प्राप्त नहीं हुए हैं क्योंकि यह हाल ही में जोड़ा गया है। आप इस पर कमेन्ट कर चर्चा की शुरुआत कर सकते हैं।