समाजशास्त्र में विवाह की परिभाषा
GkExams on 02-02-2019
समाजशास्त्रियों ने, और विशेष करके सामाजिक मानवशास्त्रियों ने विवाह की संस्था पर पर्याप्त कार्य किया है। जहां हम विवाह की कतिपय परिभाषाएं देंगे।
- हेरी.एम. जॉनसन : यह एक स्थिर सम्बन्ध है जिसकी अनुमति, समुदाय के मध्य अपनी स्थिति को खोये बिना, पुरुष तथा स्त्री को समाज प्रदान करता है। इस तरह के स्थिर सम्बन्ध की दो और शर्तें है : यौन संतुष्टि तथा बच्चों का प्रजजन।
- जी.पी. मुरडॉक : एक साथ रहते हुए नियमित यौन सम्बन्ध और आर्थिक सहयोग रखने को विवाह कहते हैं। इस तरह विवाह के मूलभूत तत्व है : स्त्री तथा पुरुष के बीच में समाज द्वारा अनुमोदित पति-पत्नी के रूप में नियमित यौन सम्बन्ध, उनका एक साथ रहना, बच्चों का प्रजनन, और आर्थिक सहयोग।
- बोगारडस : विवाह स्त्री और पुरुष के पारिवारिक जीवन में प्रवेश करने की एक संस्था है। वास्तव में विवाह की परिभाषा समाज के संदर्भ में की जाती है। उदाहरण के लिए यूरोप और अमेरिका के समाजों में विवाह को सापेक्षिक रूप में कम स्थायी समझते हैं। इन समाजों में विवाह करना आवश्यक हो, ऐसा भी कुछ नहीं है। जैसा कि हमने इस अध्याय के प्रारंभ में कहा समाज में विवाह नहीं करना अपवाद समझा जाता है। भारत और इसके आसपास के देशों में विवाह लगभग स्थायी होता है। यह तो पिछले जन्म में ही तय हो जाता है। कापड़ियां ने हिन्दु विवाह को दो टूक शब्दों में पारिभाषित किया है: हिन्दू विवाह एक संस्कार है, धार्मिक कृत्य है।
ब्राह्मणों, महाकाव्यों और पुराणों में यह आग्रहपूर्वक कहा गया है कि हिन्दुओं में विवाह एक धार्मिक क्रिया है और सामान्यतया अविभाज्य है। हिन्दू जातियां विवाह को धार्मिक इसलिए समझती है कि इसका उद्देश्य मोक्ष प्राप्ति होता है। इसके बाद दूसरा महत्वपूर्ण उद्देश्य सन्तानोत्पति है। सन्तान के बिना पीढ़िया नहीं चलती। यह सब विवरण देने से हमारा तात्पर्य यही बताना है कि विवाह की परिभाषा सर्वसम्मत रूप में नहीं दी जा सकती। इसे पारिभाषित करने के लिए किसी निश्चित समाज का संदर्भ अवश्य देना होता है। जब हम विवाह को पारिभाषित करते हैं तब हमें एक ओर बात कहनी हैं। जहां विवाह का सम्बन्ध समाज से होता है, वहीं विवाह परिवार से भी जुड़ा हुआ है। यह बहुत रुचिकर होगा कि हम यहां विवाह और परिवार के सम्बन्धों की चर्चा करें।
Advertisements
Advertisements
Comments
Asheesh kumar on 22-09-2019
Pariwar k savroop ka varnan
Rushikesh wakode on 12-05-2019
Advertisements
आप यहाँ पर gk, question answers, general knowledge, सामान्य ज्ञान, questions in hindi, notes in hindi, pdf in hindi आदि विषय पर अपने जवाब दे सकते हैं।
नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें
Culture
Current affairs
International Relations
Security and Defence
Social Issues
English Antonyms
English Language
English Related Words
English Vocabulary
Ethics and Values
Geography
Geography - india
Geography -physical
Geography-world
River
Gk
GK in Hindi (Samanya Gyan)
Hindi language
History
History - ancient
History - medieval
History - modern
History-world
Age
Aptitude- Ratio
Aptitude-hindi
Aptitude-Number System
Aptitude-speed and distance
Aptitude-Time and works
Area
Art and Culture
Average
Decimal
Geometry
Interest
L.C.M.and H.C.F
Mixture
Number systems
Partnership
Percentage
Pipe and Tanki
Profit and loss
Ratio
Series
Simplification
Time and distance
Train
Trigonometry
Volume
Work and time
Biology
Chemistry
Science
Science and Technology
Chattishgarh
Delhi
Gujarat
Haryana
Jharkhand
Jharkhand GK
Madhya Pradesh
Maharashtra
Rajasthan
States
Uttar Pradesh
Uttarakhand
Bihar
Computer Knowledge
Economy
Indian culture
Physics
Polity
इस टॉपिक पर कोई भी जवाब प्राप्त नहीं हुए हैं क्योंकि यह हाल ही में जोड़ा गया है। आप इस पर कमेन्ट कर चर्चा की शुरुआत कर सकते हैं।