Liken Ka Vargikarann लाइकेन का वर्गीकरण

लाइकेन का वर्गीकरण

GkExams on 24-03-2022


लाइकेन (lichen) : प्रकृति में कुछ ऐसे उदहारण भी मिलते हैं जिनमें दो अलग प्रकार के पौधे परस्पर एक-दुसरे के साथ घनिष्ट संबंध बनाकर रखते हैं। एक पौधा दुसरे पौधे को अर्थात् दोनों पौधे एक दुसरे को कुछ न कुछ लाभ पहुँचाते हैं। ऐसे ही पौधें के समूह का एक महत्त्वपूर्ण उदाहरण लाइकेन हैं।


लाइकेन का वर्गीकरण :




यह दो अलग-अलग वर्ग के पौधें का समूह होता हैं इसीलिए लाइकेन के वर्गीकरण के बारे में हमेशा मतभेद रहा है। इसलिए प्राकृतिक वर्गीकरण में इसकी स्थिति ठीक नहीं बैठती।


बैसी तथा मार्टिन ने बताया की - इसे कवक के साथ समूह यूमाइकोफाइटा में रखा जाना चाहिए। स्मिथ ने इसे अलग समूह लाइकेन में ही रखा। बोल्ड ने इसे नया समूह "माइक्रोफाइकोफाइटा" नाम दिया। इस नाम से पौधे की रचना का सही ज्ञान हो जाता है कि इसकी रचना में शैवाल तथा कवक दोनों सम्मिलित हैं।


जानकारी के लिए बता दे की लाइकेनों का पादपकाय थैलाभ (Thalloid) होता है। थैलस का आकार अनियमित तथा रंग मटमेला अथवा मटमेला हरा होता है। कुछ जातियाँ पीले ,नारंगी ,भूरे अथवा लाल रंग की होती है। बाह्य आकारिकी (external morphology) अथवा थैलस के आकार के आधार पर लाइकेनों को निम्न तीन वर्गों में विभेदित किया गया है जो कि इस प्रकार है....


  • पर्पटीय लाइकेन :

  • इस प्रकार के लाइकेन का थैलस चपटा व कठोर होता है। इसकी निचली सतह अधोस्तर पर पपड़ी (crust) की भाँति घनिष्ट रूप से चिपकी रहती है। थैलस पूर्णतः अथवा आंशिक रूप से अधोस्तर पर निमग्न होता है। इनमें फलनपिण्ड थैलस की ऊपरी सतह पर पाए जाते है।
    उदाहरण – ग्रेफिस, हीमेटोमा , लीकेनोरा , लेसीडिया, राइजोकार्पोन ,वेरूकेरिया आदि।


  • पर्णिल लाइकेन :

  • इनके थैलस चपटे ,फैले हुए तथा पत्तियों की भाँति पालित व कटावदार होते हैं। पर्पटीमय लाइकेन की भाँति इनकी सम्पूर्ण निचली सतह आधार से चिपकी नहीं होती है। इनकी निचली सतह से मूलाभास सदृश्य तन्तुरूपी उद्वर्ध निकलते है जिन्हें राइजीन(rhizines) कहते है। इनकी सहायता से थैलस अधोस्तर पर चिपका होता है।


    उदाहरण – पारमेलिया , फाइसिया , पेल्टीगेरा, जैथोरिया ,गायरोफोरा आदि।


  • क्षुपिल लाइकेन :

  • इनका थैलस सुविकसित ,क्षुपिल (shrub like) , बेलनाकार तथा शाखित होता है। इनकी चपटी , फीतानुमा अथवा बेलनाकार शाखाओं की उर्ध्व वृद्धि होती है अथवा वे वृक्षों के स्तंभों से नीचे लटकी रहती है। इस प्रकार के लाइकेन अधोस्तर पर एक आधारी श्लेष्मक बिम्ब (basal mucilagenous disc) की सहायता से चिपके होते है।


    उदाहरण – एलेक्टोरिया , क्लैडोनिया, अस्नियॉ आदि।


    लाइकेन कहाँ मिलते है?


    लाइकेन्स ऐसे स्थानों में पर अधिकता से मिलते हैं जहाँ नमी बहिउट अधिक मात्रा में पायी जाती हैं तथा तापक्रम कम होता है। ये अधिकतर पेड़ों की छाल, नम भूमि फड़ी के खम्बों तथा चट्टानों आदि पर उगते हुए पाए जाते हैं। कुछ लाइकेन्स ऐसी परिस्थितियों में भी पाए जाते हैं जिनमे अन्य प्रकार के पौधे नहीं पनप सकते हैं।

    Advertisements


    Advertisements


    Comments Jyoti on 09-03-2023

    Lychain ka vargikaran biology

    Tarun on 13-01-2023

    Window 10 activat kase kare

    Chukeshwar on 14-12-2022

    Lichen ka classification

    Advertisements

    Ravi on 09-01-2022

    Lichens ka vargikarn

    Lyken classification on 16-11-2021

    Lyken classification

    Ladkiyon ka vargikaran on 28-07-2021

    Like n o ka vargikaran

    Maya khan on 17-03-2021

    Lichen ka vargikarad and character in Hindi

    Advertisements

    कुछ शब्दों में लाईकन की भूमिका का वर्णन है on 11-01-2020

    कुछ शब्दों में लाईकन
    की भूमिका का वर्णन है

    Eklavya on 13-12-2019

    LICHENS ka classification

    Hempushpa jain on 20-10-2019

    Lichen ka classification , character

    Avnish kumar on 11-09-2019

    Wath is

    Lichen

    Payal on 30-06-2019

    Classification of lichen

    Advertisements

    Sagar Ratre on 10-01-2019

    What is Lichen of classification

    Sanjeeb raj on 20-10-2018

    classification of lichens


    Advertisements

    आप यहाँ पर gk, question answers, general knowledge, सामान्य ज्ञान, questions in hindi, notes in hindi, pdf in hindi आदि विषय पर अपने जवाब दे सकते हैं।
    नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity


    इस टॉपिक पर कोई भी जवाब प्राप्त नहीं हुए हैं क्योंकि यह हाल ही में जोड़ा गया है। आप इस पर कमेन्ट कर चर्चा की शुरुआत कर सकते हैं।

    Labels: , , , , ,
    अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।

    अपना जवाब या सवाल नीचे दिये गए बॉक्स में लिखें।