कन्या राशि के लिए वर्ष 2018 का वार्षिकफल:
गुरू का भ्रमण रहेगा शुभ
आर्थिक मोर्चे की दृष्टि से इस वर्ष को आशाप्रद कहा जाएगा। अक्टूबर के माह तक तुला राशि में और उसके पश्चात वृश्चिक राशि में गुरु का भ्रमण आपकी आवक को बनाए रख सकेंगा। आपकी प्रगति के संकेत हैं। नौकरी में विकास के उत्तम अवसर मिलेंगे। धंधे के लिए प्रगतिकारक स्थिति रहेगी। तुला राशि में गुरु के भ्रमण से नए व्यावसायिक कार्यों की शुरुआत होने के आसार हैं। पुराने धंधे में देखते ही देखते उन्नति होगी। सामाजिक संबंध अच्छे रहेंगे। आप किस सामाजिक कार्य में भाग लेंगे जिससे आपकी प्रतिष्ठा में सुधार आएगा। वर्ष 2018 में आपके कैरियर का ग्राफ किस स्तर पर पहुंचेगा, इस वर्ष आपको कैरियर में क्या सावधानियां बरतनी होगी, अपने कैरियर से जुड़े इन अहम सवालों का जवाब जानने के लिए खरीदें
सेहत का रखें खास ख्याल
छात्रों के लिए एक अच्छा समय। इस समय आपको अपने खानपान की दिनचर्या को संयमित रखते हुए नियमित मेडिटेशन व कसकत पर जोर देने की सलाह है। इस वर्ष में यदि आप एक अच्छी तंदुरूस्ती बनाए रखने के आकांक्षी हैं तो हमारी इस सलाह को अपना जीवन मंत्र बना डालें। आपके शरीर पर वायु और पित्त का प्रकोप रहेगा। कुंडली में चौथे शनि के विद्यमान होने से कुटुंबीजनों से वियोग सहना पड़ सकता है। धन का व्यय होने की आशंका रहेगी। हालांकि, इस परिस्थिति में गुरु का भ्रमण आपको अधिक राहत पहुंचाएगा।
मेहनत करने से पीछे ना हटे
आय का साधन खड़ा करने का सुनहरा चांस मिलेगा। लेकिन, मेहनत के सिवाय सफलता मिलते नहीं दिखती। कर्क राशि में राहु का भ्रमण दिल को कुछ राहत पहुंचाएगा। कार्यों में सफलता मिलने से लाभ होगा। कुंडली में 11वें स्थान में राहु की चाल आपके लिए शुभदायक है। इससे मित्रों की ओर से लाभ भी मिलेगा।। लेकिन, दूसरी ओर बड़े भाई को कोई क्षति पहुंच सकती है। संतान की तबीयत यदि खराब चल रही होगी तो उसमें कुछ सुधार आने से मन को कुछ ठंडक मिलेगी।
संबंधों के मामले में कठिन समय
मई महीने के प्रारंभ से अक्टूबर के अंत तक संतान से संबंधित मामलें उत्पन्न हो सकते हैं। निःसंतान दंपत्तियों को संतान प्राप्ति से जुड़ी प्रॉब्लम रहेंगी। इस कालावधि में लव रिलेशन्स में आपको काफी अलर्ट रहना होगा। वजह यह है कि आपके रिलेशन्स में जड़-मूल से बदलाव के संकेत मिलते हैं। प्यार में खोए रहने की वजह से लाइफ की दूसरी चीजें नेगलेक्ट होने के खतरे को देखते हुए इस ओर खास ध्यान रखें। आपके प्रेम प्रसंग की पोल खुल जाने से परिवार में हाहाकार मच सकता है। संपूर्ण वर्ष के दरमियान जीवन साथी के साथ छोटा-मोटा विवाद बने रहने के संकेत हैं। इस वर्ष आपकी जिंदगी में किस तरह की घटनाएं घटित होगी, अगर ये सवाल आपके मन में है, तो अपने इस सवाल का उचित जवाब पाए
वर्ष 2018 में होने वाले महत्वपूर्ण गोचर
मंगल:
1) मंगल का वृश्चिक राशि में प्रवेश – 17 जनवरी, 2018
2) मंगल का धनु राशि में प्रवेश – 7 मार्च, 2018
3) मंगल का मकर राशि में प्रवेश – 2 मर्इ, 2018
4) मंगल का कुंभ राशि में प्रवेश – 6 नवंबर, 2018
5) मंगल का मीन राशि में प्रवेश – 23 दिसंबर, 2018
शुक्र:
शुक्र का धनु से मकर राशि में गोचर, जनवरी 13, 2018
शुक्र का मकर से कुंभ राशि में गोचर, फरवरी 06, 2018
शुक्र का कुंभ से मीन राशि में गोचर, मार्च 02, 2018
शुक्र का मीन से मेष राशि में गोचर, मार्च 26, 2018
शुक्र का मेष से वृषभ राशि में गोचर, अप्रेल 20, 2018
शुक्र का वृषभ से मिथुन राशि में गोचर, मर्इ 14, 2018
शुक्र का मिथुन से कर्क राशि में गोचर, जून 09, 2018
शुक्र का कर्क से सिंह राशि में गोचर, जुलार्इ 05, 2018
शुक्र का सिंह से कन्या राशि में गोचर, अगस्त 01, 2018
शुक्र का कन्या से तुला राशि में गोचर, सितंबर 01, 2018
गुरू:
गुरू का वृश्चिक राशि में प्रवेश – 11 अक्टूबर, 2018
शनिः
शनि वक्रीः 18 अप्रेल, 2018
शनि मार्गीः 6 सितंबर, 2018