Vijaynagar Samrajy Ki Samajik Vyavastha विजयनगर साम्राज्य की सामाजिक व्यवस्था

विजयनगर साम्राज्य की सामाजिक व्यवस्था

GkExams on 17-10-2022


विजयनगर साम्राज्य के बारें में (Vijayanagara Empire In Hindi) : इस साम्राज्य को "बिसनेगर साम्राज्य" के नाम से भी जाना जाता है। यह वर्ष 1336-1646 मध्यकालीन का एक साम्राज्य था। इसके राजाओं ने 310 वर्ष तक राज किया। इसका वास्तविक नाम "कर्नाटक साम्राज्य" था।


ध्यान रहे की इसकी स्थापना हरिहर और बुक्का राय नामक दो भाइयों ने की थी। पुर्तगाली इस साम्राज्य को बिसनागा राज्य के नाम से जानते थे।


Vijayanagara Empire Map :






उपरोक्त तस्वीर के माध्यम से आप Vijayanagara Empire Map को आसानी से समझ सकते है।


विजयनगर साम्राज्य की सामाजिक व्यवस्था :




सबसे पहले तो आपको बता दे की साम्राज्य में 'कबलकार' नाम का एक अधिकारी भी हुआ करता था, जो प्राय: सामाजिक एवं धार्मिक विषयों पर निर्णय देता था। इसे 'अरसुकवलकार' के नाम से भी जाना जाता था। और विजयनगर साम्राज्य में समाज चार वर्गों में विभाजित था, जो इस प्रकार थे...


1. विप्रुल
2. राजलु
3. मोतिकिरतलु
4. नलवजटिव


उपरोक्त सभी समाज में ब्राह्मणों को चारों वर्णों में सर्वोच्च स्थान प्राप्त था। इस प्रकार ब्राह्मणों को अपराध के लिए कोई सज़ा नहीं मिलता थी। मध्यवर्गीय लोगों में शेट्टियों एवं चेट्टियों का महत्त्वपूर्ण स्थान था। अधिकांश व्यापार इन्हीं के द्वारा किया जाता था। व्यापार के अतिरिक्त ये लोग लिपिक एवं लेखाकार्यों में भी निपुण थे।


इसके अलावा चेट्टियों की तरह व्यापार में निपुण दस्तकार वर्ग के लोगों को ‘वीर पांचाल’ कहा जाता था। उत्तर भारत से दक्षिण भारत में आकर बसे लोगों को ‘बडवा’ कहा गया।


और निम्न व छोटे समूह के अन्तर्गत लोहार, बढ़ई, मूर्तिकार, स्वर्णकार व अन्य धातुकर्मी तथा जुलाहे आते थे। जुलाहे मंदिर क्षेत्र में रहते थे और साथ ही मंदिर प्रशासन व स्थानीय घरों के आरोपण में उनका सहयोग होता था।


विजयनगर सम्राज्य के शासकों की सूची :




यहाँ हम आपको निम्नलिखित बिन्दुओं द्वारा विजयनगर सम्राज्य के शासकों की सूची से अवगत करा रहे है, जो इस प्रकार है...


  • हरिहर राय 1 - (1336–1356), राजवंश के संस्थापक और प्रथम शासक
  • बुक्क राय 1 - (1356–1377)
  • हरिहर राय 2 - (1377–1404)
  • विरुपाक्ष राय - (1404–1405)
  • बुक्क राय 2 - (1405–1406)
  • देव राय 1 - (1406–1422)
  • रामचन्द्र राय - (1422)
  • वीर विजय बुक्क राय - (1422–1424)
  • देव राय 2 - (1424–1446)
  • मल्लिकार्जुन राय - (1446–1465)
  • विरुपक्ष राय 2 - (1465–1485)
  • प्रौढ राय - (1485)
  • सलुव नरसिंह देव राय - (1485–1491)
  • थिम्म भूपाल - (1491)
  • नरसिंह राय 2 - (1491–1503/1505)
  • वीरनरसिंह राय - (1503–1509)
  • कृष्ण देव राय - (1509–1529), महानतम शासक
  • अच्युत देव राय - (1529–1542)
  • सदाशिव राय - (1542–1570)
  • अलिय राम राय - (1542–1565)
  • तिरुमल देव राय - (1565–1572)
  • श्रीरंग 1 - (1572–1586)
  • वेंकट 2 - (1586–1614)
  • श्रीरंग 2 - (1614–1614)
  • रामदेव अरविदु - (1614–1632)
  • वेंकट 3 - (1632–1642)
  • श्रीरंग 3 - (1642–1646), अंतिम शासक



  • विजयनगर साम्राज्य के पतन के कारण :




    यहाँ हम निम्नलिखित बिन्दुओं द्वारा आपको विजयनगर साम्राज्य के पतन के कारणों से अवगत करा रहे है, जो इस प्रकार है...


  • अयोग्य शासक
  • युद्ध नीति और संचालन में गिरावट
  • विजयनगर का वैभव
  • वंश परिवर्तन
  • निरंकुश शासक
  • गोलकुंडा तथा बीजापुर के विरुद्ध सैनिक अभियान
  • पड़ोसी राज्यों से शत्रुता
  • मुस्लिम संघ से युद्ध

  • Advertisements


    Advertisements


    Comments Vijay nagar ki sthapana kishne ki on 27-12-2023

    Vijay nagar ki sthapna kishne ki

    Mahi on 17-04-2020

    Vijaynagar ki sthapty kla Kasi thi


    Advertisements

    आप यहाँ पर gk, question answers, general knowledge, सामान्य ज्ञान, questions in hindi, notes in hindi, pdf in hindi आदि विषय पर अपने जवाब दे सकते हैं।
    नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity


    इस टॉपिक पर कोई भी जवाब प्राप्त नहीं हुए हैं क्योंकि यह हाल ही में जोड़ा गया है। आप इस पर कमेन्ट कर चर्चा की शुरुआत कर सकते हैं।

    Labels: , , , , ,
    अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।

    अपना जवाब या सवाल नीचे दिये गए बॉक्स में लिखें।