रोहिणी कौन थी
रोहिणी वसुदेव की अर्द्धांगिनी तथा बलराम की माता थीं। इन्होंने देवकी के सातवें गर्भ को दैवी विधान से ग्रहण कर लिया था और उसी से बलराम की उत्पत्ति हुई थी। जब यदुवंश का नाश हुआ और दारुक इस समाचार को लेकर द्वारका लौटे, तब वसुदेवदेवकी सहित रोहिणी भी चित्कार करती हुई वहाँ गयीं, जहाँ यदुवंशियों के मृत शरीर पड़े थे। वहाँ जब बलराम तथा कृष्ण, अपने पुत्रों को नहीं पाया, तब वे मूर्च्छित होकर गिर पड़ीं। रोहिणी की यह मूच्छा फिर नहीं टूटी। रोहिणी के साथ वसुदेव-देवकी की भी यही दशा हुई।
जब कश्यप जी ने वसुदेव के रूप में जन्म धारण किया, तब उनकी पत्नी सर्पों की माता कद्रू भी रोहिणी के रूप में उत्पन्न हुई। समय आने पर वसुदेव से रोहिणी का विवाह हुआ। इनके अतिरिक्त पौरवी, भद्रा, मदिरा, रोचना, देवकी ने वसुदेव-देवकी को कारागार में बंद कर दिया, तब रोहिणी बड़ी व्याकुल हुई; पर कंस से इनको पति-सेवा के लिये कारागार में जाने की आज्ञा मिल गयी। ये वहाँ जाया करती थीं। इससे इनका दुःख बहुत कुछ कम हो गया था। वहीं जब देवकी में सातवें गर्भ का प्रकाश हुआ, तब इनमें भी साथ-ही-साथ गर्भ के लक्षण दीख पड़े। वसुदेव को चिंता हुई कि जैसे यह कंस देवकी के पुत्रों को मार दे रहा है, वैसे ही रोहिणी के पुत्र को भी कहीं शंकावश न मार दे। इस भय से उन्होंने रोहिणी को अपने भाई ब्रजराज वसुदेव को यह आदेश मिल चुका था कि रोहिणी के पुत्र जन्म की बात सर्वथा गुप्त रखी जाय।
रोहिणी पहले से ही नन्द दम्पति के व्यवहार को देखकर उन पर न्योछावर थीं। पुत्र होने के अवसर पर जब यह उदारता देखी, तब तो उनका रोम-रोम कृतज्ञता से भर गया। उनके नेत्रों से अश्रुधारा बह चली। साथ ही पुत्र की छवि देख-देखकर वे आत्मविस्मृत भी होती जा रही थीं। वह छबि ही जो ऐसी थी- समुदित चन्द्र के समान तो उसका मुख था, विद्युत रेखा-जैसी नेत्रों की शोभा थी, उसके सिर पर नवजलधरकृष्ण केश थे; समस्त अंगों की आभा शारदीय शुभ्र मेघ के समान थी। वह बालक सूर्य के समान दुष्प्रधर्ष तेजःशाली था। ऐसे परम सुन्दर बालक को श्रीरोहिणी ने जन्म दिया था। बालक का इस तरह शोभा सम्पन्न होना सर्वथा उपयुक्त ही था; क्योंकि यह अस्थि-मज्जा-भेद-मांसनिर्मित प्राकृत शिशु तो था नहीं, यह तो परम दिव्य बालक था। बालक भी कथन मात्र का ही, वास्तव में तो स्वयं भगवान ब्रजेन्द्रनन्दन का ‘अनन्त’-‘शेष’ नाम से अभिहित रूप ही बालक बनकर आया था। रोहिणी को एक दुःख भूलता न था। वह था पति-वियोग। पुत्र को देखकर वह दुःखभार बहुत कुछ कम हो गया था। फिर भी रह-रहकर भीतर वह स्मृति जाग उठती और राहिणी पति के लिये व्याकुल हो जातीं; किंतु जिस दिन से यशोदानन्दन का जन्म हुआ, जिस क्षण से रोहिणी ने उन्हें देखा, बस, उसी क्षण से रोहिणी मानों सर्वथा बदल गयीं। उनके हृदय की सारी वेदना, सारी जलन यशोदानन्दन के मुखचन्द्र ने हर ली। उनके प्राण शीतल हो गये। ब्रजपुर में आज पहली बार रोहिणी को गोपियों ने वस्त्राभूषण से सुसज्जित देखा।
ग्यारह वर्ष, छः महीने राम-श्याम की सुन्दर बाल-लीलाओं से झरती हुई दिव्यातिदिव्य रसमन्दाकिनी ब्रजपुर में प्रवाहित होती रही; उसमें निरन्तर अवगाहन पर रोहिणी धन्य होती रहीं। इसके पश्चात राम-श्याम मधुपुर चले गये। कंस का निधन हुआ, वसुदेव कारागार से मुक्त हुए, पुत्रों को हृदय से लगाकर वसुदेव ने छाती ठंडी की। यह होने पर उन्होंने रोहिणी को बुलाने के लिये ब्रजपुर में दूत भेजा। पति का आहवान सुनकर रोहिणी की विचित्र ही अवस्था हुई। वे व्याकुल होकर मन-ही-मन सोचने लगीं- "आह ! एक ओर पति की आज्ञा है, उसे मैं टाल नहीं सकती; अपने दोनों पुत्रों को देखने की इच्छा छोड़ देना भी मेरे वश की बात नहीं। पर, हाय ! श्रीकृष्णजननी नन्द अन्तर्धान होने लगे, तब वे भी नित्य लीला की रोहिणी में मिल गयीं। अवश्य ही जनसाधारण की दृष्टि में तो रोहिणी जी ब्रजपुर से लौट आयीं तथा श्रीकृष्णचन्द्र की शेष लीला में योगदान करती रहीं। जब यदुकुल ध्वंस हुआ और दारुक इस समाचार को लेकर द्वारका लौटे, तब वसुदेवदेवकी सहित रोहिणी चित्कार करती हुई वहाँ गयीं, जहाँ यदुवंशियों के मृत शरीर पड़े थे। वहाँ जब बलराम-कृष्ण को-अपने पुत्रों को नहीं पाया, तब वे मूर्च्छित होकर गिर पड़ी। रोहिणी की यह मूच्छा फिर नहीं टूटी। रोहिणी के साथ वसुदेव-देवकी की भी यही दशा हुई।
Rohini ke pita ka naam kya hai
Rohani ke bhai kaun he
Rohini ke mata pita kon thay
Rohini ji ka mata ka kya name hai
rohni ke pita kaun the
आप यहाँ पर gk, question answers, general knowledge, सामान्य ज्ञान, questions in hindi, notes in hindi, pdf in hindi आदि विषय पर अपने जवाब दे सकते हैं।
नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें
Culture
Current affairs
International Relations
Security and Defence
Social Issues
English Antonyms
English Language
English Related Words
English Vocabulary
Ethics and Values
Geography
Geography - india
Geography -physical
Geography-world
River
Gk
GK in Hindi (Samanya Gyan)
Hindi language
History
History - ancient
History - medieval
History - modern
History-world
Age
Aptitude- Ratio
Aptitude-hindi
Aptitude-Number System
Aptitude-speed and distance
Aptitude-Time and works
Area
Art and Culture
Average
Decimal
Geometry
Interest
L.C.M.and H.C.F
Mixture
Number systems
Partnership
Percentage
Pipe and Tanki
Profit and loss
Ratio
Series
Simplification
Time and distance
Train
Trigonometry
Volume
Work and time
Biology
Chemistry
Science
Science and Technology
Chattishgarh
Delhi
Gujarat
Haryana
Jharkhand
Jharkhand GK
Madhya Pradesh
Maharashtra
Rajasthan
States
Uttar Pradesh
Uttarakhand
Bihar
Computer Knowledge
Economy
Indian culture
Physics
Polity
इस टॉपिक पर कोई भी जवाब प्राप्त नहीं हुए हैं क्योंकि यह हाल ही में जोड़ा गया है। आप इस पर कमेन्ट कर चर्चा की शुरुआत कर सकते हैं।