RashtraDhwaj Me Kesariya Rang Kiska Pratik Hai राष्ट्रध्वज में केसरिया रंग किसका प्रतीक है

राष्ट्रध्वज में केसरिया रंग किसका प्रतीक है

GkExams on 04-08-2022


सही उत्तर : साहस और बलिदान का


आपकी बेहतर जानकारी के लिए बता दे की हमारे देश के झण्डे में तीन रंगों में सबसे ऊपर केसरिया होता है, बीच में सफेद और नीचे हरा रंग रहता है। इन तीनों रंगों का अपना विशेष महत्व और मतलब है। केसरिया को साहस और बलिदान का प्रतीक कहा जाता है, सफेद रंग को शांति और सच्चाई का प्रतीक कहा जाता है जबकि हरा रंग संपन्नता का प्रतीक होता है।





ध्यान रहे की भारत के राष्ट्रीय ध्वज का डिजाइन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी "पिंगाली वेंकैया" ने किया था। पांच वर्षों तक तकरीबन 30 देशों के राष्ट्रीय ध्वज के बारे में गहराई से रिसर्च करने के बाद वर्ष 1921 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सम्मेलन में पिंगाली वेंकैया ने राष्ट्रीय ध्वज (tiranga jhanda) के बारे में पहली बार अपनी संकल्पना को पेश किया था।


पिंगाली वेंकैया के बारें में :




  • पिंगाली का जन्म 2 अगस्तय, 1876 को आंध्र प्रदेश के मछलीपत्त्नम के निकटवर्ती एक गांव में हुआ था।
  • उन्होंने महज 19 वर्ष की उम्र में सबसे पहले ब्रिटिश आर्मी को ज्वाइन किया था।
  • पिंगाली वेंकैया का वर्ष 1963 में बेहद गरीबी में निधन हुआ।
  • वर्ष 2009 में उन पर एक डाक टिकट जारी हुआ।



  • भारत के राष्ट्रीय ध्वज के बारें में :




  • इसमें इस्तेमाल होने वाले तीन रंग हैं, केसरिया, सफेद और हरा।
  • इसे 15 अगस्त 1947 और 26 जनवरी 1950 के बीच भारत के राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाया गया।
  • तिरंगे (tiranga hindi) का निर्माण हमेशा रेक्टेंगल शेप में ही होगा, जिसका अनुपात 3:2 तय है।
  • ध्वज (national flag drawing) में अशोक चक्र का कोई माप तय नही हैं सिर्फ इसमें 24 तिल्लियां होनी आवश्यक हैं।
  • भारत के संविधान के अनुसार जब किसी राष्ट्र विभूति का निधन होने और राष्ट्रीय शोक घोषित होने पर कुछ समय के लिए ध्वज को झुका दिया जाता है।



  • तिरंगा फहराने के नियम :




    भारत में 'फ्लैग कोड ऑफ इंडिया' (भारतीय ध्वज संहिता) नाम का एक कानून है, जिसमें तिरंगे को फहराने के नियम निर्धारित किए गए हैं। इन नियमों का उल्लंघन करने वालों को जेल भी हो सकती है....


  • तिरंगा (national flag images) हमेशा कॉटन, सिल्क या फिर खादी का ही होना चाहिए।

  • प्लास्टिक का झंडा बनाने की मनाही है।
  • झंडे पर कुछ भी बनाना या लिखना गैरकानूनी है। किसी भी गाड़ी के पीछे, बोट या प्लेन में तिरंगा नहीं लगाया जा सकता।
  • तिरंगे का प्रयोग किसी बिल्डिंग को ढकने के लिए नही किया जा सकता है।
  • तिरंगा झंडा किसी भी सूरत में जमीन से टच नही होना चहिये।

  • Advertisements


    Advertisements


    Comments Lokesh on 12-08-2023

    India ke national flag mai kesariya rang hi kyu liya tha

    VASOYA AVINASH NATUBHAI on 22-09-2022

    Kesari rang kishaka pratik hai


    Advertisements

    आप यहाँ पर gk, question answers, general knowledge, सामान्य ज्ञान, questions in hindi, notes in hindi, pdf in hindi आदि विषय पर अपने जवाब दे सकते हैं।
    नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity


    इस टॉपिक पर कोई भी जवाब प्राप्त नहीं हुए हैं क्योंकि यह हाल ही में जोड़ा गया है। आप इस पर कमेन्ट कर चर्चा की शुरुआत कर सकते हैं।

    Labels: , , , , ,
    अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।

    अपना जवाब या सवाल नीचे दिये गए बॉक्स में लिखें।