Jamshedpur Ka Itihas जमशेदपुर का इतिहास

जमशेदपुर का इतिहास

GkExams on 20-12-2022


जमशेदपुर के बारें में (About Jamshedpur In Hindi) : यह शहर, पूर्वी सिंहभूम ज़िला, झारखण्ड राज्य (बिहार से अलग होकर बना नवगठित राज्य), पूर्वोत्तर भारत, सुवर्णरेखा और खरकई नदियों के संगम पर स्थित है। यहाँ नेशनल मेटलर्जिकल लेबोरेट्री स्थित है। 'ऑल इंडिया झारखण्ड स्टूडेन्ट यूनियन' का गठन भी जमशेदपुर में हुआ था।


यह एक औद्योगिक नगरी है। इसका क्षेत्रफल 625 वर्ग किलो मीटर (jamshedpur area) है और जनसँख्या 1982988 है। यहाँ पारसी, उड़िया, गुजराती, मद्रासी, बंगाली, बिहारी, माड़वारी, क्रिश्चन, सिख, आन्ध्र प्रदेश सभी जगह के लोग रहते है। इसी कारण इसे "मिनी इंडिया" कहा जाता है।


Tatanagar Map :







उपरोक्त तस्वीर के माध्यम से आप jamshedpur map image को आसानी से समझ सकते है।


जमशेदपुर का इतिहास :




जमशेदपुर शहर का इतिहास (History of jamshedpur) बेहद गौरवशाली रहा है। इस शहर का वर्तमान जितना समृद्ध है, उससे कहीं ज्यादा दिलचस्प इसके बनने की कहानी है। आज का जमशेदपुर कभी ‘साकची’ नाम का एक छोटा आदिवासी गांव हुआ करता था, जिसकी एक बड़ी आबादी, पूर्ण रूप से यहां के वनों पर निर्भर थी। पर देखते ही देखते यह छोटा सा गांव भारत का एक समृद्ध व्यापारिक केंद्र बन गया।


टाटानगर के नाम से जाने जाते इस शहर की स्थापना वर्ष 1907 में उद्योगपति जमशेदजी टाटा ने की थी, जो तेज़ी से एक महत्त्वपूर्ण नगर बन गया। राज्य का दूसरा सबसे बड़ा शहर जमशेदपुर महत्त्वपूर्ण रेल और सड़क जंक्शन है।


टाटा लौह इस्पात संयंत्र :




यहाँ एशिया का पहला और सबसे बड़ा विनिर्माण संयंत्र टाटा आयरन एंड स्टील कंपनी है, जिसे टिस्को (TISCO) के नाम से भी जाना जाता है। जैसा की आपने ऊपर पढ़ा टाटा आयरन एंड स्टील कंपनी झारखंड (tisco located in) में स्थित है जिसकी स्थापना जमशेदजी टाटा ने वर्ष 1907 में की थी।


टाटा आयरन एंड स्टील कंपनी (tisco full form) द्वारा निर्मित लौह और इस्पात का उपयोग निर्माण, स्वचालन, अभियांत्रिकी, उठाने और उत्खनन, रक्षा और सुरक्षा क्षेत्रों और कई अन्य क्षेत्रों में किया जाता है। यह हम सब जानते है की लौह इस्पात उद्योग को किसी देश के अर्थिक विकास की धुरी माना जाता है।


इस प्रकार भारत में स्वतंत्रता प्राप्ति बाद पंचवर्षीय योजनाओं के अन्तर्गत इस पर काफ़ी ध्यान दिया गया और वर्तमान में 7 कारखानों द्वारा लौह इस्पात का उत्पादन किया जा रहा है। वर्तमान समय में भारत में टाटा 'आयरन एण्ड स्टील कम्पनी' (टिस्को) तथा 'इंडियन आयरन एंड स्टील कंपनी' (इस्को) निजी क्षेत्र में कार्यरत हैं। टिस्को की गणना देश के सबसे बड़े इस्पात कारखाने के रूप में की जाती है।


जमशेदपुर के पर्यटन स्थल :




यहाँ हम आपको निम्नलिखित बिन्दुओं द्वारा जमशेदपुर के प्रसिद्द पर्यटन स्थलों के नामों (tourist places in jamshedpur) से अवगत करा रहे है, जो इस प्रकार है...


  • डिमना झील
  • जुबली पार्क
  • दलमा वन्यजीव अभयारण्य
  • जयंती सरोवर
  • अमादुबी ग्रामीण पर्यटन केंद्र
  • टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क
  • जनजातीय संस्कृति केंद्र
  • हुडको झील
  • भाटिया पार्क
  • भुवनेश्वरी मंदिर
  • जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

  • Advertisements


    Advertisements


    Comments Neelima on 20-06-2023

    purbi singhbhum ka film actress

    Neelima on 14-02-2021

    Purbi singhbhum ki writer

    Balram Sharma on 02-11-2020

    Jamshedpur bus mein se pahle is Jagah Ka Kya Naam Tha

    Advertisements


    Advertisements

    आप यहाँ पर gk, question answers, general knowledge, सामान्य ज्ञान, questions in hindi, notes in hindi, pdf in hindi आदि विषय पर अपने जवाब दे सकते हैं।
    नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity


    इस टॉपिक पर कोई भी जवाब प्राप्त नहीं हुए हैं क्योंकि यह हाल ही में जोड़ा गया है। आप इस पर कमेन्ट कर चर्चा की शुरुआत कर सकते हैं।

    Labels: , , , , ,
    अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।

    अपना जवाब या सवाल नीचे दिये गए बॉक्स में लिखें।