BSc 1 Varsh Vanaspati Vigyaan Hindi Me Noton बीएससी 1 वर्ष वनस्पति विज्ञान हिंदी में नोटों

बीएससी 1 वर्ष वनस्पति विज्ञान हिंदी में नोटों

Pradeep Chawla on 12-05-2019

जीव जंतुओं या किसी भी जीवित वस्तु के अध्ययन को जीवविज्ञान या बायोलोजी (Biology) कहते हैं। इस विज्ञान की मुख्यतः दो शाखाएँ हैं :



(1) प्राणिविज्ञान (Zoology), जिसमें जंतुओं का अध्ययन होता है और



(2) वनस्पतिविज्ञान (Botany) या पादपविज्ञान (Plant Science), जिसमें पादपों का अध्ययन होता है।



अनुक्रम



1 पादप एवं प्राणी

2 वनस्पति विज्ञान की उपयोगिता

3 पादप विज्ञान की शाखाएँ

4 पादप वर्गीकरण

5 सन्दर्भ

6 इन्हें भी देखें

7 बाहरी कड़ियाँ



पादप एवं प्राणी



सामान्य अर्थ में जीवधारियों को दो प्रमुख वर्गों - प्राणियों और पादपों - में विभक्त किया गया है। दोनों में अनेक समानताएँ हैं। दोनों की शरीर रचनाएँ कोशिकाओं और ऊतकों से बनी हैं। दोनों के जीवनकार्य में बड़ी समानता है। उनका जनन भी सादृश्य है। उनकी श्वसनक्रिया भी लगभग एक सी है।



पादप प्राणियों से कुछ मामलों में भिन्न भी होते हैं। जैसे पादपों में पर्णहरित (chlorophyll) नामक हरा पदार्थ रहता है, जो प्राणियों में नहीं पाया जाता। पादपों की कोशिका भित्तियाँ मुख्यतः सेलुलोज (cellulose) नामक कार्बोहाइड्रेट की बनी होती हैं, जबकि प्राणियों में कोशिका भित्तियाँ सामान्यतः पायी ही नहीं जातीं। अधिकांश पादपों में गमनशीलता नहीं होती, जो प्राणी चलने में सक्षम होते हैं।

वनस्पति विज्ञान की उपयोगिता

हमारा लगभग सारा भोजन पौधों से ही प्राप्त होता है, जैसे धान



वनस्पतियाँ धरती पर जीवन के मूलभूत अंश हैं। वनस्पतियाँ आक्सीजन छोड़ती हैं। मानव एवं अन्य जन्तुओं का भोजन उनसे ही मिलता है। वनस्पतियों से रेशे (फाइबर), ईंधन, औषधियाँ प्राप्त होतीं है। प्रकाश संश्लेषण की क्रिया द्वारा पौधे कार्बन डाई आक्साइड सोखते हैं। पेड़ों से ही इमारती लकड़ियाँ एवं अन्य संरचनाओं के निर्माण के लिए लकड़ी मिलती है।



अतः वनस्पतियों के बारे में अच्छी तरह जानकारी होना बहुत जरूरी है क्योंकि-



तभी संसार को भोजन मिल पाएगा,

जीवन की मूलभूत समझ विकसित करने के लिए भी वनस्पतियों का अध्ययन आवश्यक है,

पर्यावरण के परिवर्तन को समझने में भी वनस्पतिशास्त्र उपयोगी है।



पादप विज्ञान की शाखाएँ



(विस्तृत जानकारी के लिये पादप विज्ञान की शाखाएँ देखें।)



पादपविज्ञान के समुचित अध्ययन के लिये इसे अनेक शाखाओं में विभक्त किया गया है, जिनमें निम्नलिखित प्रमुख हैं :



1. पादप आकारिकी (Plant Morphology) - इसके अंतर्गत पादप में आकार, बनावट इत्यादि का अध्ययन होता है। आकारिकी आंतर हो सकती है या बाह्य।



2. कोशिकानुवंशिकी (Cytogenetics) - इसके अंतर्गत कोशिका के अंदर की सभी चीजों का, कोशिका तथा केंद्रक (nucleus) के विभाजन की विधियों का तथा पौधे किस प्रकार अपने जैसे गुणोंवाली नई पीढ़ियों को जन्म देते हैं इत्यादि का, अध्ययन होता है।



3. पादप परिस्थितिकी (Plant Ecology) - इसके अंतर्गत पादपों और उनके वातावरण के आपसी संबंध का अध्ययन होता है। इसमें पौधों के सामाजिक जीवन, भौगोलिक विस्तार तथा अन्य मिलती जुलती चीजों का भी अध्ययन किया जाता है।



4. पादप शरीर-क्रिया-विज्ञान (Plant Physiology) - इसके अंतर्गत जीवनक्रियाओं (life processes) का बृहत् रूप से अध्ययन होता है।



5. भ्रूणविज्ञान (Embryology) - इसके अंतर्गत लैंगिक जनन की विधि में जब से युग्मक बनते हैं और गर्भाधान के पश्चात् भ्रूण का पूरा विस्तार होता है तब तक की दशाओं का अध्ययन किया जाता है।



6. विकास (Evolution) - इसके अंतर्गत पृथ्वी पर नाना प्रकार के प्राणी या पादप किस तरह और कब पहले पहल पैदा हुए होंगे और किन अन्य जीवों से उनकी उत्पत्ति का संबंध है, इसका अध्ययन होता है।



7. आर्थिक पादपविज्ञान - इसके अंतर्गत पौधों की उपयोगिता के संबंध में अध्ययन होता है।



8. पादपाश्मविज्ञान (Palaeobotany) - इसके अंतर्गत हम उन पौधों का अध्ययन करते हैं जो इस पृथ्वी पर हजारों, लाखों या करोड़ों वर्ष पूर्व उगते थे पर अब नहीं उगते। उनके अवशेष ही अब चट्टानों या पृथ्वी स्तरों में दबे यत्र तत्र पाए जाते हैं।



9. वर्गीकरण या क्रमबद्ध पादपविज्ञान (Taxonomy or Systematic botany) - इसके अंतर्गत पौधों के वर्गीकरण का अध्ययन करते हैं। पादप संघ, वर्ग, गण, कुल इत्यादि में विभाजित किए जाते हैं।



18वीं या 19वीं शताब्दी से ही अंग्रेज या अन्य यूरोपियन वनस्पतिज्ञ भारत में आने लगे और यहाँ के पौधों का वर्णन किया और उनके नमूने अपने देश ले गए। डाक्टर जे. डी. हूकर ने लगभग 1860 ई. में भारत के बहुत से पौधों का वर्णन अपने आठ भागों में लिखी फ्लोरा ऑव ब्रिटिश इंडिया नामक पुस्तक में किया है।

पादप वर्गीकरण



(विस्तृत विवरण के लिये पादप वर्गीकरण देखें।)



डार्विन (Darwin) के विचारों के प्रकाश में आने के पश्चात् यह वर्गीकरण पौधों की उत्पत्ति तथा आपसी संबंधों पर आधारित होने लगा। ऐसे वर्गीकरण को प्राकृतिक पद्धति (Natural System) कहते हैं और जो वर्गीकरण इस दृष्टिकोण को नहीं ध्यान में रखते उसे कृत्रिम पद्धति (Artificial System) कहते हैं।



अपुष्पी या क्रिप्टोगैम (Cryptogam)



थैलोफाइटा, (Thallophyta),



शैवाल या ऐलजी (Algae),



कवक या फंजाइ (Fungi) और



लाइकेन (Lichen)



ब्रायोफाइटा (Bryophyta) और



हिपैटिसी (Hepaticae),



ऐंथोसिरोटी (Anthocerotae) और



मससाइ (Musci)



टेरिडोफाइटा (Pteridophyta)



लाइकोपोडिएलीज़ (Lycopodiales),



इक्विसिटेलीज़ (Equisetales) और



फिलिकेलीज़ (Filicales)



पुष्पोद्भिद या फेनेरोगैम (Phanerogam) में दो बड़े वर्ग हैं :



अनावृतबीजी या जिम्नोस्पर्म (Gymnosperm) और



आवृतबीजी या ऐंजियोस्पर्म (Angiosperm)

Advertisements


Advertisements


Comments Ňãvmãñ ķhäň on 07-01-2024

Vnaspat Kya h

Brayofaita on 07-12-2023

Brayophyta

Deepti pal on 25-10-2023

BSc

Advertisements

Pinki parteti on 09-08-2023

First year bsc botany ke most important questions

Manish baghel on 14-07-2023

Sir botany silebus ke bare me Jana chahta hu

Gajendra dhindhe on 20-04-2023

वनस्पति शास्त्र विषय मे पयोग होने वाले सभी english का हिंदी नाम का pdf

Jivanu ki aakariki on 13-03-2023

Jivanu ki aakariki par tippi

Advertisements

Hariom prajapati on 06-03-2023

अव्रतबिजी में पाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के संवहन पुलो का वर्णन कीजिए

Milu on 05-03-2023

Sir bsc fist year unit-1 ki important question PDF format to the day

Laxmi on 27-11-2022

वनस्पति विज्ञान के तीन विषय के नाम क्या है

Virma ram on 21-11-2022

B.sc part1 biology me konse subject hote hai

Ashish Kumar ahirwar on 13-05-2022

मानव कल्याण के लिए वनस्पति विज्ञान

Advertisements

Amrit da on 09-05-2022

कोशिका क्या है

Ragini Ahirwar on 15-04-2022

Hindi

Botany ko kya kahte he on 09-04-2022

Batany ko kya kahte he

शिखा सिंह on 29-03-2022

वनस्पति विज्ञान और भारतीय योगदान का इतिहास।

Botany on 11-02-2022

Prashashan sarmgri vargikarana sereniya

Ranu on 06-02-2022

Parichey uddesy our mehtab anuprayukt banaspati bigayn

Advertisements

Paralegita par niband on 12-01-2022

botany me paralegikta par nivand

Vinod on 20-12-2021

समवहन पुल समझइये

Nikita ahirwar on 04-08-2021

वनस्पति विज्ञान मानव कल्याण के बारे में बताई

Padap ka on 25-07-2021

Padap ka Manush aur Anya Seva ke sath sambandh ka varnan kijiye BSc first year

Khushi Kumare on 27-06-2021

वानस्पतिक विज्ञान किसे कहते हैं। परिभाषा सामान्य परिचय एवं संक्षिप्त इतिहास को समझाओ।

Sheela on 02-06-2021

लैगिक अलैगिक के बारे मे

Kavita Regar on 20-05-2021

वनस्पति विज्ञान के कितने भाग हे

Geet on 02-05-2021

Volvox ka aasthai glycerin slide bnana btaiye

Nandu on 13-04-2021

Kavak pejaija vargikaran

Anju sahu on 31-01-2021

cyanobacteria ka arthik mahatva kya hai

Rohit on 31-10-2020

Fungal cell structure

Chlorophyra on 04-10-2020

Chlorophyta.ka.Margaret.

Advertisements

aliza on 20-07-2020

Volvocas life cycle

Host cell nast ho jati hai on 15-04-2020

Aswer

Sanjay harmor on 29-03-2020

Zoology chemistry and botany books

Reet ram on 20-02-2020

Tuja Kaise kahate Hain

Suhani on 28-01-2020

Diagram bio


Advertisements

आप यहाँ पर gk, question answers, general knowledge, सामान्य ज्ञान, questions in hindi, notes in hindi, pdf in hindi आदि विषय पर अपने जवाब दे सकते हैं।
नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity


इस टॉपिक पर कोई भी जवाब प्राप्त नहीं हुए हैं क्योंकि यह हाल ही में जोड़ा गया है। आप इस पर कमेन्ट कर चर्चा की शुरुआत कर सकते हैं।

Labels: , , , , ,
अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।

अपना जवाब या सवाल नीचे दिये गए बॉक्स में लिखें।