भारत Isro 104 सैटेलाइट्स एकसाथ लॉन्च करके स्पेस में बना अहम खिलाड़ी


Rajesh Kumar at  2018-08-27  at 09:37:37
भारत Isro 104 सैटेलाइट्स एकसाथ लॉन्च करके स्पेस में बना अहम खिलाड़ी

भारत 104 सैटेलाइट्स एकसाथ लॉन्च करके स्पेस में बना अहम खिलाड़ी: वर्ल्ड मीडिया

नई दिल्ली. इसरो ने एकसाथ 104 सैटेलाइट स्पेस में भेजकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। इस कामयाबी की दुनियाभर में तारीफ हो रही है। इंटरनेशनल मीडिया का कहना है कि भारत स्पेस बेस्ड सर्विलांस और कम्युनिकेशन में तेजी से बढ़ते ग्लोबल मार्केट में अहम खिलाड़ी बनकर उभरा है। बता दें कि भारत ने बुधवार को एक ही रॉकेट से 104 सैटेलाइट लॉन्च करके रूस का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। रूस ने अब तक एकबार में 37 सैटेलाइट्स लॉन्च किए थे। वर्ल्ड मीडिया में किसने क्या लिखा...


# द न्यूयॉर्क टाइम्स
- एक दिन में सैटेलाइट्स की लॉन्चिंग के पिछले रिकॉर्ड से तीन गुना ज्यादा, 104 सैटेलाइट्स की लॉन्चिंग, फिर उन्हें ऑर्बिट में ठीक ढंग से भेजा गया है। इसने भारत को स्पेस बेस्ड सर्विलांस और कम्युनिकेशन के तेजी से बढ़ते ग्लोबल मार्केट में अहम खिलाड़ी के रूप में पेश किया है।"
- अखबार ने आगे लिखा, "लॉन्चिंग में खतरा काफी था, क्योंकि 17000 मील (करीब 27358 kmph) की रफ्तार से जाते रॉकेट जरा सी गलती से एक-दूसरे से टकरा सकते थे।"

# द वॉशिंगटन पोस्ट
"यह लॉन्चिंग इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (इसरो) के लिए बड़ी कामयाबी है। कम खर्च में कामयाब मिशन को लेकर इसरो की साख इंटरनेशनल लेबल पर तेजी से बढ़ रही है।"

# गार्जियन, ब्रिटेन
- "नया रिकॉर्ड ब्रेक करने वाली यह लॉन्चिंग तेजी से बढ़ते प्राइवेट स्पेस मार्केट बाजार में एक संजीदा खिलाड़ी के रूप में भारत को मजबूती देगा।"
- "भारत 1980 में खुद का रॉकेट लॉन्च करके ऐसा करने वाला छठा देश बना था। उसने अपने स्पेस रिसर्च को काफी पहले ही अपनी प्रायोरिटी बना लिया था।"
- "भारत सरकार ने इस साल अपने स्पेस प्रोग्राम के लिए बजट बढ़ा दिया है। साथ ही वीनस तक मिशन भेजने का एलान कर दिया है। ’

# टाइम्स, लंदन
- "भारत इस कामयाबी से स्पेस की फील्ड में नाम करने वाले एलीट देशों में शामिल हो गया है।"
- "भारत के कई अहम मिशन का खर्च रूसी, यूरोपीय और अमेरिकी समकक्षों से काफी कम है।"
- "इसरो के मंगल मिशन का खर्च सिर्फ 7.3 करोड़ डॉलर था, जबकि नासा के मावेन मार्स लॉन्च में 67.1 करोड़ डॉलर का खर्च आया था।"

180 विदेशी सैटेलाइट्स लॉन्च कर चुका इसरो
देश       सैटेलाइट्स
US      114
कनाडा      11
जर्मनी       10
सिंगापुर       8
UK       6
अल्जीरिया       4
इंडोनेशिया, जापान, स्विट्जरलैंड      3-3 (कुल 9)
इजरायल, नीदरलैंड्स, डेनमार्क, फ्रांस, ऑस्ट्रिया      2-2 (कुल 10)
SKorea, बेल्जियम, अर्जेंटीना, इटली, तुर्की, लक्जमबर्ग, UAE, कजाकिस्तान       1-1 (कुल 8)
टोटल       180

सैटेलाइट लॉन्चिंग में अमेरिका, चीन और यूरोप की तुलना में भारत 66 गुना सस्ता
- भारत में सैटेलाइट की कमर्शियल लॉन्चिंग दुनिया में सबसे सस्ती पड़ती है।
- इतना ही नहीं, भारत के जरिए सैटेलाइट लॉन्च करना अमेरिका, चीन, जापान और यूरोप से करीब 66 गुना सस्ता पड़ता है।
- यहां तक कि रूस से भी यह चार गुना सस्ता पड़ता है।


Bhaarat,104,satellites,EkSath,Launch,Karke,Space,Me,Banaa,Aham,Khiladi,World,Media,Naee,Delhi,Isro,ne,satellite,Bhejkar,Record,Diya,।,Is,Kamyabi,Ki,DuniyaBhar,Tareef,Ho,Rahi,Hai,International,Ka,Kahna,Based,Surveillance,Aur,Communication,Teji,Se,Badhte,Global,Market,Bankar,Ubhara,Bata,Dein,Budhwar,Ko,Ek,Hee,Rocket,Russia,Tod,Tha,Ab,Tak,EkBaar,37,Kiye,The,Kisne,Kya,Likha,#,D,Newyork,Times,,,Din,Launching,Ke,Pichhle,Teen,Guna,Jyada,Fir,Unhe,Orbit,Theek,Dhag,Bheja,Gaya,Isne,Roop,Pesh,Kiya,Akhbar,Aage,Khatra,Kafi,Kyonki,17000,Mile,Karib,27358,kmph,Raftaar,Jate,Zara,Si,galati,Doosre,Takra,Sakte,वॉशिंगटन,Post,Yah,Indian,Research,Organization,Liye,Badi,Kam,Kharch,Kamyab,Mission,Lekar,Sakh,Label,Par,Badh,Guardian,Briten,Naya,Break,Karne,Wali,Private,Bazar,sanjeeda,Majbooti,Dega,1980,Khud,Aisa,Wala,Sixth,Desh,Usane,Apne,Pehle,Apni,Priority,Liya,Sarkaar

Labels: All Isro